*✍️ Tata Motors के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, टाटा ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कर दी बड़ी घोषणा* *✍️ Tata Motors के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, टाटा ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कर दी बड़ी घोषणा* Apr 15, 2026 पर 2:32 PM Tata Motors Lucknow plant: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में बुधवार (15 अप्रैल) को एक ऐतिहासिक पड़ाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट में बने 10 लाख वीं कमर्शियल गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। यह उपलब्धि न केवल टाटा ग्रुप के लिए, बल्कि पूरे यूपी के औद्योगिक परिदृश्य के लिए गर्व का विषय है Tata Motors Lucknow plant: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार (15 अप्रैल) को लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बने 10 लाखवें कमर्शियल व्हीकल यूनिट को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' भी मौजूद थे। सीएम योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का एक ऐतिहासिक पड़ाव है। यह उपलब्धि न केवल टाटा ग्रुप कंपनी के लिए, बल्कि पूरे यूपी के औद्योगिक परिदृश्य के लिए गर्व का अवसर है। सीएम योगी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में आज से 8-9 वर्ष पहले जो स्थितियां थीं...। पहचान का संकट था। चुनौतियां थीं... कनेक्टिविटी उतनी अच्छी नहीं थी... तय कर पाना कठिन था कि सड़क है या गड्ढा है... सुरक्षा का संकट था, न नीयत साफ थी और न कोई नीति ही थी। परिणाम क्या था? निवेश करने में लोग डरते थे।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "आज सुरक्षा का माहौल भी है... इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतरीन मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में देखने को मिलता है... अभी इसी महीने गंगा एक्स्प्रेसवे प्रधानमंत्री के द्वारा राष्ट्र को समर्पण करने का भी समारोह होने जा रहा है। लगभग 600 किलोमीटर का यह एक्स्प्रेसवे बनने के बाद उत्तर प्रदेश का देश के कुल एक्स्प्रेसवे में योगदान 60% हो जाएगा।"

- 40 साल पहले के डॉक्टर और वर्तमान डॉक्टर में फर्क समझिए बंदे ने क्या सही पकड़ा है🙏🏻1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। अब महिलाएं सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि देश के फैसलों की दिशा तय करेंगी। #NariShaktiVandan1
- Jharkhand | Jamshedpur : बहरागोड़ा में फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, क्षेत्र सील... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) झारखंड के बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा क्षेत्र में नदी से द्वितीय विश्व युद्ध का संदिग्ध जिंदा बम मिलने से दहशत फैल गई। मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया और बम निरोधक दस्ते को तत्काल सूचना दिया। पूर्व में भी इसी क्षेत्र से ऐसा बम बरामद हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। JharkhandNews | WorldWarBomb | BreakingNews1
- उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंडाकाटी, विश्रामपुर तथा मंझगांव टोला जोगोडा में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया। छापामारी के क्रम में कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1100 किलोग्राम जावा महुवा बरामद किया गया। जिसे विधिसपन्त प्रक्रिया के तहत जब्त एवं नष्ट किया गया। छापामारी के दौरान संबंधित अभियुक्त मौके से फरार हो गए। सभी नामजद/ अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं से अंतर्गत प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।4
- आज सुबह जमशेदपुर के आसमान में अचानक एक लड़ाकू विमान की तेज गर्जना ने लोगों को चौंका दिया। सोनारी क्षेत्र के ऊपर तेज रफ्तार से उड़ते इस फाइटर जेट को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए और मोबाइल से वीडियो व फोटो बनाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने सोनारी एयरपोर्ट के ऊपर दो बार चक्कर लगाया और फिर कुछ ही देर में आसमान से गायब हो गया। आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बन गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह फाइटर जेट किस मिशन पर था या किसी एयरबेस से उड़ा था। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 👉 क्या आपने भी इस फाइटर जेट को देखा या वीडियो बनाया? कमेंट में जरूर बताएं!1
- उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #consumercourt #Chaibasanews #चाईबासान्यायव्यवस्था #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalnews #BreakingNews1
- चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा, स्व. सीताराम रुंगटा को किया गया याद चाईबासा। मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संरक्षक, नगरपिता एवं समाजसेवी श्रद्धेय स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रुंगटा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके समाजसेवा और योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात आमपानी, आइसक्रीम, लस्सी एवं छाछ का वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, झारखंड प्रांत के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सह शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल, जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, महामंत्री निरंजन गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरदार गुरमुख सिंह खोखर, त्रिशानु राय, धीरज अग्रवाल, अमित मित्तल, शिव बजाज, नरेश सुल्तानिया, रितेश चिरानिया, गोपी, राकेश पोद्दार, प्रताप कटियार, जयकिशन बिरुली, संजय राम, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुशील चौमाल, मनोज शर्मा, संजू गर्ग सहित अन्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से स्व. सीताराम रुंगटा के समाजसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।3
- प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर काम किया है। उन्होंने महिलाओं को लाभार्थी से आगे बढ़ाकर नेतृत्वकर्ता बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। #NariShaktiVandan1