तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार 3 घायल, झांसी रेफर टहरौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गोलू पुत्र सुंदर लाल (26 वर्ष), देव पुत्र राहुल (8 वर्ष) और कार्तिक पुत्र कैलाश (5 वर्ष), निवासी ग्राम झला के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार 3 घायल, झांसी रेफर टहरौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान गोलू पुत्र सुंदर लाल (26 वर्ष), देव पुत्र राहुल (8 वर्ष) और कार्तिक पुत्र कैलाश (5 वर्ष), निवासी ग्राम झला के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- झांसी। जनपद के गरौठा तहसील क्षेत्र अंतर्गत खेरी स्टैंड दुगेलिया के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों की पहचान कपिल, निखिल और ओमप्रकाश एवं टूडे निवासी ग्राम हैबतपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरी बाइक वाले सिजारी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही मारकुआ चौकी प्रभारी सुशील द्विवेदी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया गरौठा से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- झांसी में सड़क हादसा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल झांसी जनपद के गरौठा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खेरी स्टैंड दुगेलिया के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कपिल, निखिल और ओमप्रकाश निवासी ग्राम हैबतपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को सिजारी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही मारकुआ चौकी प्रभारी को इसकी सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।4
- Post by Rinkuu lakshkar1
- महोबा में भाजपा की महिला नेत्री दीपाली तिवारी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुशवाहा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले में उनके साथ हमबिस्तर होने की डिमांड । पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन द्वारा होटल तुलसी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और बांदा जनपदों से आए महाविद्यालय प्रबंधकों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से श्याम राघवेन्द्र महाविद्यालय के प्रबन्धक अजय सिंह परिहार को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के संचालन, प्रवेश, परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही छात्र संख्या बढ़ाने और संस्थानों के विकास पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि स्ववित्त पोषित महाविद्यालय उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों और प्रबंधकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने कहा कि एसोसिएशन सभी प्रबंधकों को साथ लेकर कार्य करेगा और विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों जैसे प्रवेश, परीक्षा और प्रशासनिक समन्वय को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि रहेगा और संस्थानों की गुणवत्ता सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में सुनीता दुवेदी, वैभव गुप्ता, प्रमोद शिवहरे,राजेंद्र कुमार गुप्ता, सुशील सिंह पटेल,जितेंद्र यादव,देवेश बक्शी,रविन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र आर्य, विनीत कुमार त्रिपाठी, प्रदीप जैन, एस. के. साहू, विवेक चतुर्वेदी,सूर्य कुमार त्रिपाठी, विजय सिंह, कृपा शंकर त्रिपाठी, साकेत सक्सेना,प्रवीण जैन, विजय गौतम,धीरेन्द्र सिंह परिहार, विजय परिहार, राम शंकर द्विवेदी,दुष्यंत कुमार, अरविंद यादव,इमरान खान, नारायण अवस्थी, सुंदरम पटेल, राजीव निरंजन, मोहन पुरवार, चंद्रपाल कुशवाहा,सुखदेव सिंह,पंकज उपाध्याय और गौरव दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में वैभव गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर- संतोष कुमार श्रीवास2
- कोंच के भदारी और बरोदा गांव के पास में आवारा कुत्ता बाइक के सामने आने से हादसा, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- गुरसराय (झांसी), मडपुरा रोड स्थित खेतों में सोमवार शाम करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब फसल कटाई के बाद ग्रामीणों द्वारा खेतों में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर एक जंगली पेड़ जल गया और 33 केवी खडैनी विद्युत लाइन पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही लाइन के लगभग 8 स्पैन के तार टूट गए तथा 2 विद्युत खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के चलते 33 केवी उपकेंद्र खडैनी से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही अवर अभियंता द्वारा तत्काल 112 सेवा एवं थाना गुरसराय को अवगत कराया गया। वहीं उपखंड अधिकारी गुरसराय ने दूरभाष के माध्यम से उपजिलाधिकारी गरौठा को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और रात्रि में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयासों में जुट गई। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। उपखंड अधिकारी गुरसराय संजय कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1