Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंच के भदारी और बरोदा गांव के पास में आवारा कुत्ता बाइक के सामने आने से हादसा, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती कोंच के भदारी और बरोदा गांव के पास में आवारा कुत्ता बाइक के सामने आने से हादसा, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती
Vivek Dwivedi public news
कोंच के भदारी और बरोदा गांव के पास में आवारा कुत्ता बाइक के सामने आने से हादसा, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती कोंच के भदारी और बरोदा गांव के पास में आवारा कुत्ता बाइक के सामने आने से हादसा, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कोंच के भदारी और बरोदा गांव के पास में आवारा कुत्ता बाइक के सामने आने से हादसा, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- इंसानियत की मिसाल बने पत्रकार रविकांत कुशवाहा, आटा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में तीन जिंदगियां बचाईं तमाशबीन बनी रही भीड़, सरकारी एंबुलेंस ने भी दिया जवाब, लेकिन ए आर के सुपरफास्ट न्यूज़ के पत्रकार ने निभाया मानवता का धर्म जालौन। आज के दौर में जहां सड़क हादसों के बाद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल निकाल लेते हैं, वहीं ARK Superfast News के पत्रकार रविकांत कुशवाहा ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम चाकी निवासी अजय पुत्र विनोद (35 वर्ष), उनके पुत्र देवराज (10 वर्ष) तथा सागर (लगभग 12 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। तभी आटा टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि अजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि दोनों मासूम बच्चे दूर जा गिरे। देवराज बुरी तरह घायल होकर तड़प रहा था और सागर अचेत अवस्था में पड़ा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग केवल तमाशबीन बने रहे। जब पत्रकार ने निभाया इंसानियत का फर्ज इसी बीच ARK Superfast News के पत्रकार रविकांत कुशवाहा वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि तीनों घायलों की हालत बेहद गंभीर है और तत्काल उपचार की आवश्यकता है। रविकांत कुशवाहा ने खबर बनाने या वीडियो शूट करने के बजाय मानवता को प्राथमिकता दी। उन्होंने तुरंत आटा टोल प्लाजा पहुंचकर एक वाहन की व्यवस्था कराई और तीनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। खुद कराया इलाज, परिजनों को दी सूचना मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों से घायलों का तत्काल उपचार शुरू कराया। साथ ही घायलों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी और अस्पताल बुलाया। मानवता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए। समाज के लिए प्रेरणा रविकांत कुशवाहा का यह कार्य साबित करता है कि पत्रकारिता केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने का भी नाम है। जब भीड़ तमाशा देख रही थी, तब एक पत्रकार ने इंसानियत का हाथ बढ़ाकर तीन जिंदगियों को नई उम्मीद दी। उनका यह सराहनीय कदम समाज के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं। बॉक्स में सरकारी एंबुलेंस भी बनी सवालों के घेरे में घटना के दौरान एक सरकारी एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एंबुलेंस मौके पर पहुंचने के बाद चालू ही नहीं हो सकी। चालक ने बताया कि एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो रही है। यह घटना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर आपातकालीन सेवाओं में लगी एंबुलेंस की समय-समय पर फिटनेस जांच क्यों नहीं की जाती? या फिर चालक द्वारा दी गई जानकारी सही थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। हालांकि उस समय घायलों की जान बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता थी, इसलिए एंबुलेंस की विस्तृत जानकारी नहीं ली जा सकी। सरकार को चाहिए कि जर्जर हालत में चल रही ऐसी एंबुलेंसों की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में किसी घायल की जान जोखिम में न पड़े।1
- जालौन में परमिट कहीं का, खनन कहीं और! कालपी क्षेत्र में अधिकारियों की मिली भगत से बालू लूट का आरोप!!... जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे से पूरे मामले की शिकायत की गई।।1
- जालौन–औरैया मार्ग पर हादसा: पेड़ तोड़ते हुए खाई में गिरी कार, चालक घायल जालौन–औरैया मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और उसे तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल चालक को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान भिटारी निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UP 92 AB 8157 है। फिलहाल चालक की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन - औरैया मार्ग से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां सड़क किनारे खंदक में एक कार जा गिरी है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- कोंच के पिपरी नहर की रेलिंग से टकराई बाइक, तीन लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर1