logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत कई अन्य अधिकारी रहे मौजूद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।

9 hrs ago
user_Shivani Seth
Shivani Seth
गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
9 hrs ago

स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत कई अन्य अधिकारी रहे मौजूद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।

More news from झारखंड and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत कई अन्य अधिकारी रहे मौजूद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बांधा समां, उपायुक्त समेत कई अन्य अधिकारी रहे मौजूद 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा *नगर भवन* में देर रात 10 बजे तक आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    9 hrs ago
  • धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में धूमधाम से मना 15 अगस्त | छात्रों ने दिखाई शानदार झांकियां | Giridih धनवार, गिरिडीह: 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनवार एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से जुड़ी शानदार झांकियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केडी इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल, मंथन वैली, कोलंबिया स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खोरीमहुआ एसडीएम, एसडीपीओ, धनवार BDO, LRDC समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं खोरीमहुआ अनुमंडल तथा हिरोडीह थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🇮🇳 पूरे क्षेत्र में दिखा देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। #15August2026 #IndependenceDay #Dhanwar #Giridih #JharkhandNews #DhanwarNews #15August #स्वतंत्रतादिवस #धनवार #गिरिडीह #झांकी #SchoolProgram #SatyasahityaNews
    1
    धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में धूमधाम से मना 15 अगस्त | छात्रों ने दिखाई शानदार झांकियां | Giridih 
धनवार, गिरिडीह: 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनवार एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से जुड़ी शानदार झांकियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
केडी इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल, मंथन वैली, कोलंबिया स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खोरीमहुआ एसडीएम, एसडीपीओ, धनवार BDO, LRDC समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं खोरीमहुआ अनुमंडल तथा हिरोडीह थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🇮🇳 पूरे क्षेत्र में दिखा देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान।
वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।
#15August2026 #IndependenceDay #Dhanwar #Giridih #JharkhandNews #DhanwarNews #15August #स्वतंत्रतादिवस #धनवार #गिरिडीह #झांकी #SchoolProgram #SatyasahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी 🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिरिडीह के मुख्य समारोह स्थल झंडा मैदान में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सुदिव्य कुमार, माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। समारोह के दौरान पूरा झंडा मैदान देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह से सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को पुनः स्मरण कराया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिरिडीह के मुख्य समारोह स्थल झंडा मैदान में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सुदिव्य कुमार, माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

समारोह के दौरान पूरा झंडा मैदान देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह से सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को पुनः स्मरण कराया।

इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

🇮🇳 जय हिंद!
🇮🇳 वंदे मातरम्!
    user_Gramin News Giridih
    Gramin News Giridih
    Jamua, Giridih•
    4 hrs ago
  • मार्गोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जोश खरोश के साथ झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।वहीं आजादी के जश्न पर कई जगहों में परेड, खेलकूद, नृत्य, झांकी आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ओर जश्ने आजादी को धूमधाम से मनाया।
    1
    मार्गोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस।
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जोश खरोश के साथ झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।वहीं आजादी के जश्न पर कई जगहों में परेड, खेलकूद, नृत्य, झांकी आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ओर जश्ने आजादी को धूमधाम से मनाया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    16 hrs ago
  • 🇮🇳 पुनीत राय स्टेडियम, धनवार में कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों का कुछ दृश्य 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत शानदार झांकियां प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। बच्चियों की आकर्षक प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। 🇮🇳✨ 🇮🇳 पुनीत राय स्टेडियम, धनवार में कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों का कुछ दृश्य 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत शानदार झांकियां प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। बच्चियों की आकर्षक प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। 🇮🇳✨ #स्वतंत्रता_दिवस #धनवार #पुनीत_राय_स्टेडियम #कस्तूरबा_विद्यालय #झांकी #देशभक्ति #15अगस्त #Giridih #Jharkhand #samachartimes
    1
    🇮🇳 पुनीत राय स्टेडियम, धनवार में कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों का कुछ दृश्य 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत शानदार झांकियां प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। बच्चियों की आकर्षक प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। 🇮🇳✨

🇮🇳 पुनीत राय स्टेडियम, धनवार में कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों का कुछ दृश्य 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत शानदार झांकियां प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। बच्चियों की आकर्षक प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। 🇮🇳✨
#स्वतंत्रता_दिवस #धनवार #पुनीत_राय_स्टेडियम #कस्तूरबा_विद्यालय #झांकी #देशभक्ति #15अगस्त #Giridih #Jharkhand #samachartimes
    user_Samachar times
    Samachar times
    Journalist Jamua, Giridih•
    18 hrs ago
  • डुमरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस डुमरी/गिरिडीह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति का माहौल रहा। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, राजनीतिक कार्यालयों, वित्तीय संस्थानों और क्लबों में तिरंगा झंडा पूरे आन-बान-शान से फहराया गया।इस बार की खास बात यह रही कि सभी सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन से पूर्व 'वंदे मातरम' गीत बजाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रातः काल स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।झंडोत्तोलन कार्यक्रम में अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, झारखंड कॉलेज में विधायक जयराम महतो, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख उषा देवी, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डुमरी थाना में थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना में थाना प्रभारी सुमन कुमार, क्षितिज हॉस्पिटल में प्रबंधक अशोक कुमार, वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल तथा झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने झंडा फहराया।
    2
    डुमरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
डुमरी/गिरिडीह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति का माहौल रहा। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, राजनीतिक कार्यालयों, वित्तीय संस्थानों और क्लबों में तिरंगा झंडा पूरे आन-बान-शान से फहराया गया।इस बार की खास बात यह रही कि सभी सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन से पूर्व 'वंदे मातरम' गीत बजाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रातः काल स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।झंडोत्तोलन कार्यक्रम में अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, झारखंड कॉलेज में विधायक जयराम महतो, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख उषा देवी, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डुमरी थाना में थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना में थाना प्रभारी सुमन कुमार, क्षितिज हॉस्पिटल में प्रबंधक अशोक कुमार, वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल तथा झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने झंडा फहराया।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बगोदर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है, जिसमें प्रतिमा की एक अंगुली खंडित हो गई। घटना के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बगोदर थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। देर शाम ग्रामीणों ने गांव में मशाल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बगोदर  में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस
बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के दामा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है, जिसमें प्रतिमा की एक अंगुली खंडित हो गई।
घटना के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बगोदर थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। देर शाम ग्रामीणों ने गांव में मशाल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    28 min ago
  • जर्जर स्कूल की छत के नीचे फहराया तिरंगा, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल गरगडीहा, गिरिडीह: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरगडीहा का भवन इन दिनों जर्जर हालत में है। विद्यालय की खराब स्थिति को लेकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। जर्जर भवन के बीच बच्चों की पढ़ाई संचालित होने से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी जर्जर भवन की छत के नीचे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। एक तरफ देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं गरगडीहा विद्यालय की बदहाल स्थिति व्यवस्था की तस्वीर बयां कर रही थी। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने संबंधित विभाग से विद्यालय भवन की स्थिति का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत या नए भवन का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस जर्जर विद्यालय भवन की कब सुध लेता है और बच्चों के लिए सुरक्षित शिक्षण व्यवस्था कब सुनिश्चित की जाती है।
    1
    जर्जर स्कूल की छत के नीचे फहराया तिरंगा, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

गरगडीहा, गिरिडीह: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरगडीहा का भवन इन दिनों जर्जर हालत में है। विद्यालय की खराब स्थिति को लेकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। जर्जर भवन के बीच बच्चों की पढ़ाई संचालित होने से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी जर्जर भवन की छत के नीचे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। एक तरफ देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं गरगडीहा विद्यालय की बदहाल स्थिति व्यवस्था की तस्वीर बयां कर रही थी।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने संबंधित विभाग से विद्यालय भवन की स्थिति का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत या नए भवन का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस जर्जर विद्यालय भवन की कब सुध लेता है और बच्चों के लिए सुरक्षित शिक्षण व्यवस्था कब सुनिश्चित की जाती है।
    user_Gramin News Giridih
    Gramin News Giridih
    Jamua, Giridih•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.