Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए सपोर्ट कीजिए क्योंकि जल्द से जल्द यह गुंडा पकड़े जाना चाहिए
Ramadhar Kumar
ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए सपोर्ट कीजिए क्योंकि जल्द से जल्द यह गुंडा पकड़े जाना चाहिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भीषण गर्मी के बीच बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने जहां तापमान में गिरावट दर्ज कराई, वहीं ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून पहुंचाया। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और आवागमन में हल्की दिक्कतें भी देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बदलाव बना रह सकता है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के रनधीरपुर गांव में 29 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चोर तिजोरी तोड़ने के लिए समसी और सरिया का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हें वे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि यह औजार पड़ोस में रहने वाले उमेश सिंह के यहां से लाए गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज पीड़ित ने मंगलवार को करीब 3 बजे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Rohit Awsthi1
- अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिले एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, बेटे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का सब्बल, खून से सनी दो टी-शर्ट और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। ककोर मुख्यालय पर स्थित एएसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने का खुलासा करते हुए बताया कि 2/3 मई की रात एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 275 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। बाद में मृतक की पहचान रनवीर सिंह यादव (48) निवासी मढ़ा प्रीतम, थाना अछल्दा के रूप में हुई। मृतक के बड़े बेटे सतेन्द्र उर्फ अंकित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।1
- पुलिस ने हत्याभियुक्तों को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार, एएसपी ने किया बड़ा खुलासा। औरैया जिले के थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 03 नफर हत्याभियुक्तगण को आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी ,एक लोहे का सब्बल व दो अदद रक्त रंजित टी- शर्ट तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है।1
- थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 03 नफर हत्याभियुक्तगण को आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी ,एक लोहे का सब्बल व दो अदद रक्त रंजित टी- शर्ट तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- भाजपा की जीत पर अतिशबाजी चला लगाए योगी मोदी जिन्दवाद के नारे । पश्चिम बंगाल, असम और पांडुच्चेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद झींझक क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर पालिका अध्यक्ष झींझक अमित तिवारी ने नगर क्षेत्र में मिठाई वितरित कर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह सफलता संभव हो पाई है।कार्यक्रम के विहिप की मात्र शक्ति संयोजका लता तिवारी , हरीशंकर तिवारी, रामू शुक्ला,सौरभ त्रिपाठी किशन, दिलीप, रामजी दुबे,संजय शर्मा जीय चक्रबर्ती ,पुष्पेंद्र राजपूत ,कुलवंत ,विकास प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्सवमय बना रहा।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के ककलापुर गांव में रविवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ककलापुर गांव निवासी अंकित सिंह सेंगर ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, जहां उनकी भैंस बंधी रहती है। रविवार शाम करीब 5 बजे अंकित का भाई बलवीर सिंह हैंडपंप से पानी भरने गया था। इसी दौरान वहां बंधी भैंस ने उसे सींग मार दिया। बताया गया कि भैंस हटाने को लेकर बलवीर सिंह और बृजेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बृजेंद्र सिंह ने डंडे से बलवीर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए औरैया जनपद के जिला अस्पताल चिचौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के बाहर खेतों पर अंतिम संस्कार कर दिया।घटना से मां मुन्नी देवी, भाई अजय,अंकित और बहिन छवि का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1