logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निहरी में 10 अप्रैल को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम छह पंचायतों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुंदरनगर, 30 मार्च 2026। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत निहरी के मेला मैदान में 10 अप्रैल को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में निहरी पंचायत घर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि निहरी सहित आसपास की पंचायतों -घड़ोई, मरहड़ा बदेहन, बजीहन, जरल और बंदली के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर व दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। मुख्यातिथि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले प्राप्त शिकायतों का समाधान कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें ताकि लोग समय रहते अपनी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचा सकें और कार्यक्रम के दिन उपस्थित होकर एक ही छत के नीचे अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 10 अप्रैल को आधार कार्ड व आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। बैठक में तहसीलदार निहरी इंदर पाल, बीडीओ निहरी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Manish Rajput
Manish Rajput
Court reporter मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago
d4a2484e-0371-4309-af5f-fa0e385efabc

निहरी में 10 अप्रैल को होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम छह पंचायतों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुंदरनगर, 30 मार्च 2026। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत निहरी के मेला मैदान में 10 अप्रैल को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में निहरी पंचायत घर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान करना

12040378-a7f9-4091-bd61-199088e6215b

है। उन्होंने कहा कि निहरी सहित आसपास की पंचायतों -घड़ोई, मरहड़ा बदेहन, बजीहन, जरल और बंदली के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर व दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। मुख्यातिथि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले प्राप्त शिकायतों का समाधान कर उनकी विस्तृत रिपोर्ट

c3e534a8-58ca-4fd4-bbe3-757e9d46025f

तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक करें ताकि लोग समय रहते अपनी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचा सकें और कार्यक्रम के दिन उपस्थित होकर एक ही छत के नीचे अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 10 अप्रैल को आधार कार्ड व आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। बैठक में तहसीलदार निहरी इंदर पाल, बीडीओ निहरी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    1
    अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    3
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है
    1
    रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    6 hrs ago
  • Post by हमीरपुरी पत्रकार
    1
    Post by हमीरपुरी पत्रकार
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Where elegance meets transparency. This luxury glass dining table isn’t just furniture—it’s a statement of modern sophistication and refined living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Where elegance meets transparency.
This luxury glass dining table isn’t just furniture—it’s a statement of modern sophistication and refined living.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    1
    देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | ऊना पीरनिगाह हादसा | 13 घायल, एक गंभीर PGI रेफर ऊना में बड़ा हादसा 😱 ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | बाबा बालक नाथ से लौट रहे श्रद्धालु घायल ऊना में बड़ा हादसा 😱 ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | बाबा बालक नाथ से लौट रहे श्रद्धालु घायल
    1
    श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | ऊना पीरनिगाह हादसा | 13 घायल, एक गंभीर PGI रेफर
ऊना में बड़ा हादसा 😱 ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | बाबा बालक नाथ से लौट रहे श्रद्धालु घायल
ऊना में बड़ा हादसा 😱 ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी | बाबा बालक नाथ से लौट रहे श्रद्धालु घायल
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.