*सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल आधारित निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा* *सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल आधारित निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा* *हर घर जल योजना में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी, लापरवाही बरतने वाली फर्मों के विरुद्ध एफआईआर के दिए निर्देश* मऊ-श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल पर आधारित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा की गहन समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो फर्म अपेक्षित गति से कार्य नहीं कर रही हैं तथा बार-बार निर्देशों के बावजूद कार्यों में तेजी नहीं ला रही हैं, उनके विरुद्ध जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाले जल जीवन मिशन के 71 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा इनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कुल 47 कार्यों में 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा एक कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की दो परियोजनाओं में एक पूर्ण तथा एक अपूर्ण है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के 18 कार्यों में 16 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। यूपी सिडको की छह परियोजनाओं में तीन पूर्ण हैं तथा तीन समय सीमा के बाद भी प्रगतिरत हैं। सीएंडडीएस के 19 कार्यों में छह पूर्ण तथा 13 लंबित हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग की 45 परियोजनाओं में 39 पूर्ण तथा छह परियोजनाएं समय सीमा के अंतर्गत लंबित हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा मऊ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक की प्रगति 84 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य में तत्काल तेजी लाकर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई द्वारा जनपद में निर्माणाधीन चार नग परिवार न्यायालय भवनों की प्रगति 90 प्रतिशत पाई गई। इसकी निर्धारित समय सीमा दिसंबर माह तक है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों के लिए रास्ते एवं नाली हेतु एस्टीमेट तैयार कर धनराशि की मांग करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) द्वारा मधुबन में वाटर सप्लाई योजना की प्रगति 40.42 प्रतिशत तथा मऊ नगर पालिका परिषद के भीटी वार्ड में वाटर सप्लाई की प्रगति 48.70 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता को मैनपावर बढ़ाकर दोनों परियोजनाओं में कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति 80.93 प्रतिशत पाई गई, जबकि इसकी निर्धारित समय सीमा अगस्त माह के अंत तक थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए 10 दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा नवीन औद्योगिक स्थान, मऊ में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान पोर्टल पर डाटा प्रदर्शित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा कार्यों से संबंधित डाटा CMIS पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के 45 कार्यों में 39 कार्य पूर्ण पाए जाने पर शेष छह कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए मैनपावर बढ़ाकर लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीएंडडीएस के कार्यों की समीक्षा के दौरान रैनी में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र पर एप्रोच मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, जिससे कूड़ा निस्तारण केंद्र पर जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और पोर्टल पर प्रगति संबंधी आंकड़ों को समय से अपडेट रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल आधारित निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा* *सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल आधारित निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा* *हर घर जल योजना में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी, लापरवाही बरतने वाली फर्मों के विरुद्ध एफआईआर के दिए निर्देश* मऊ-श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत CMIS पोर्टल पर आधारित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा की गहन समीक्षा की। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो फर्म अपेक्षित गति से कार्य नहीं कर रही हैं तथा बार-बार निर्देशों के बावजूद कार्यों में तेजी नहीं ला रही हैं, उनके विरुद्ध जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाले जल जीवन मिशन के 71 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने तथा इनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी द्वारा विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कुल
47 कार्यों में 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा एक कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की दो परियोजनाओं में एक पूर्ण तथा एक अपूर्ण है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के 18 कार्यों में 16 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित हैं। यूपी सिडको की छह परियोजनाओं में तीन पूर्ण हैं तथा तीन समय सीमा के बाद भी प्रगतिरत हैं। सीएंडडीएस के 19 कार्यों में छह पूर्ण तथा 13 लंबित हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग की 45 परियोजनाओं में 39 पूर्ण तथा छह परियोजनाएं समय सीमा के अंतर्गत लंबित हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा मऊ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक की प्रगति 84 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य में तत्काल तेजी लाकर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई द्वारा जनपद में निर्माणाधीन चार नग परिवार न्यायालय भवनों की प्रगति 90 प्रतिशत पाई गई। इसकी निर्धारित समय सीमा दिसंबर माह तक है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों के लिए रास्ते एवं नाली हेतु एस्टीमेट तैयार कर
धनराशि की मांग करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) द्वारा मधुबन में वाटर सप्लाई योजना की प्रगति 40.42 प्रतिशत तथा मऊ नगर पालिका परिषद के भीटी वार्ड में वाटर सप्लाई की प्रगति 48.70 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता को मैनपावर बढ़ाकर दोनों परियोजनाओं में कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति 80.93 प्रतिशत पाई गई, जबकि इसकी निर्धारित समय सीमा अगस्त माह के अंत तक थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए 10 दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा नवीन औद्योगिक स्थान, मऊ में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान पोर्टल पर डाटा प्रदर्शित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा कार्यों से संबंधित डाटा CMIS पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के 45 कार्यों में 39 कार्य पूर्ण पाए जाने पर शेष छह कार्यों को निर्धारित समय सीमा के
भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 43 कार्यों में 36 पूर्ण तथा दो कार्य निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए मैनपावर बढ़ाकर लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीएंडडीएस के कार्यों की समीक्षा के दौरान रैनी में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र पर एप्रोच मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, जिससे कूड़ा निस्तारण केंद्र पर जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और पोर्टल पर प्रगति संबंधी आंकड़ों को समय से अपडेट रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा समस्त कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- नगर पालिका के E O ने सुने मुनव्वर मुर्गा का बात खत्म कराया चक्का जाम1
- भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा राक्षबन्धन पर बहनों को योगी सरकार का तोफा भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को मिलेगी फ्री बस सेवा सरकार के इस तोहफे से महिलाओं में छाई खुशी महिला के साथ जाने वाले एक व्यक्ति का भी नही लगेगा कोई किराया 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 तारीख रात्रि 12 बजे तक फ़्री रहेगी बस सेवा1
- रक्षाबंधन के दृष्टीगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये देने के संबंध पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाईट ।1
- डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल हाफिजपुर ग्राम पंचायत से इस समय एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। यहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने पर हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई लाइटें कुछ समय चलने के बाद ही खराब हो गईं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थान पर डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, वहां भी रात में अंधेरा दिखाई देता है। डॉ. आंबेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्ट्रीट लाइटों के लिए सरकारी धन खर्च किया गया है, तो फिर लाइटें लंबे समय तक क्यों नहीं चल पा रही हैं? क्या खराब लाइटों की जांच और उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था है? अब ग्रामीण प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग कर रहे हैं कि डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल सहित पंचायत क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही लाइटों पर हुए खर्च और कार्य की गुणवत्ता की भी जांच हो। फिलहाल देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।1
- *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और1
- गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात करीब 8:35 बजे जियारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात करीब 8:35 बजे जियारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेनों के ठहराव को लेकर राजनीतिक श्रेय की सियासत भी सामने आ गई। गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि रेलवे की बैठकों में क्षेत्रीय सांसद लगातार अपनी मांग रखते हैं। उन्होंने कहा- “मैं गूंगा, बहरा और अंधा थोड़ी हूं।” वहीं, बिहार के सांसद के प्रयास से ठहराव होने के दावे पर अफजाल ने कहा कि उन्हें इसका श्रेय नहीं लेना है, लेकिन अगर कोई अपने प्रयास का श्रेय लेना चाहता है तो वह उसका स्वागत करते हैं। इसके बाद JDU को सीधे जमानिया से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए अफजाल ने कहा कि अगर बिहार के सांसद का प्रयास इतना ही प्रभावी है तो जदयू उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़े और खासकर जमानिया विधानसभा सीट से मैदान में आए। उन्होंने कहा कि इसका भी स्वागत रहेगा।2
- गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़ा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग। बिल्थरारोड। अखोप स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर ओम गैस एजेंसी के सिलेंडरों से भरे ट्रक को खड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। अरविंद कुमार हेमकर ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है। हेमकर का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा किया जाता है। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि उन्होंने कई बार गैस एजेंसी के लोगों को ट्रक खड़ा न करने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद ट्रक परिसर में खड़ा कर दिया जाता है। मामले से जुड़े फोटो और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।3
- नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।1