logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमरियामें दरिंदगी शिक्षक की गर्भवती पत्नी की नृशंस हत्या। मामला पड़वार गाँव का कोख में ही खत्म हुई दुनिया,घटना के बाद हडकम्प। मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत पडवार की घटना पूरी जानकारी के लिए वीडिओ

5 hrs ago
user_Sitaram ray
Sitaram ray
Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

सिमरियामें दरिंदगी शिक्षक की गर्भवती पत्नी की नृशंस हत्या। मामला पड़वार गाँव का कोख में ही खत्म हुई दुनिया,घटना के बाद हडकम्प। मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत पडवार की घटना पूरी जानकारी के लिए वीडिओ

  • user_Jay Jawan Jay Kisan
    Jay Jawan Jay Kisan
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश
    👏
    3 hrs ago
  • user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश
    😡
    5 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 13 साल के दर्द के बाद हरीश को मिली 'इच्छामृत्यु', नम आंखों से AIIMS विदाई 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को उनकी इच्छा मृत्यु के लिए अब एम्स लाया जा चुका है सुग्राीम कोर्ट के आदेश अनुसार
    1
    13 साल के दर्द के बाद हरीश को मिली 'इच्छामृत्यु', नम आंखों से AIIMS विदाई 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को उनकी इच्छा मृत्यु के लिए अब एम्स लाया जा चुका है सुग्राीम कोर्ट के आदेश अनुसार
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    1
    Post by सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    user_सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्राम पंचायत विश्रामगंज में नवीन पंचायत भवन लोकार्पण के साथ हुआ बुंदेली फागों का आयोजन आरामगंज व विश्रामगंज नई आदिवासी बस्ती के विद्युती करण कार्यक्रम का भूमिपूजन अजयगढ़ के ग्राम पंचायत विश्रामगंज में आज 37.49 लाख की राशि के अटल सुशासन भवन व 10 लाख की राशि के सामुदायिक भवन का लोकार्पण व धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदिम जाति विभाग से 36.72 लाख की लागत से आरामगंज व विश्रामगंज नई आदिवासी बस्ती के विद्युतीकरण कार्यक्रम का भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ।इस दौरान अपने सम्बोधन में माननीय मंत्री ने कहा की मै जब भी यहाँ से निकलता था तो ये जर्जर भवन देखता था और यहाँ के आदिवासी लोग बिना विद्युतीकरण के रह रहे थे जो अब नहीं रहेगा इन आदिवासी बस्ती में अगले 2 माह में लाइट देखने को मिलेगी।इसी के साथ साथ होली के बाद लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतो में बुंदेली फाग गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।क्षेत्र के बुंदेली लोकगायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को होली के रंग में सराबोर कर दिया।होली मिलन के दौरान कलाकारों ने ढोलक,मंजीरा,झांझ सहित विभिन्न पारम्परिक वाद्य यंत्रो की ताल पर फाग गायन गाए जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग झूम उठे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और फागों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम में आये पन्ना विधायक ने कहा कि बुंदेली परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से हर वर्ष होली के अवसर पर फाग गायन का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में क्षेत्र के कलाकार बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस लोकपरंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर वरिष्ठ रजऊ राजा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव,मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव,मंडल अध्यक्ष बीरा विजय पटेल,धरमपुर मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, जिला मंत्री अवध तिवारी व कौशल किशोर,पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव व दिनेश भुर्जी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, उमेश निगम,सरपंच रजनी बसोर,रामायण लोध, वरिष्ठ संजय सुल्लेरे व प्रमोद तिवारी,विशाल यादव,रामप्रताप सिंह,हीरालाल गुप्ता,संजय गुप्ता,बृजेश गुप्ता,सुखदेव बिहारी,भूपेंद्र अहिरवार, शोभलाल रावत,जनक यादव,मृगेंद्र सिंह,अंकित मिश्रा,चतुरेश सेन,सहित कई अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ पार्टी के कार्यकर्त्ता व ग्राम के निवासी उपस्थिति रहे। वही अधिकारियो में मुख्य जिला पंचायत अधिकारी उमराव सिंह मरावी,एसडीएम आलोक मार्को,परियोजना अधिकारी संजय सिंह,नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,सीईओ सतीश सिंह नागवंशी,एसडीओ प्रशांत नायक,एपीओ अमित यादव,विद्युत विभाग से अमरदीप सिंह परिहार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।
    4
    ग्राम पंचायत विश्रामगंज में नवीन पंचायत भवन लोकार्पण के साथ हुआ बुंदेली फागों का आयोजन
आरामगंज व विश्रामगंज नई आदिवासी बस्ती के विद्युती करण कार्यक्रम का भूमिपूजन 
अजयगढ़ के ग्राम पंचायत विश्रामगंज में आज 37.49 लाख की राशि के अटल सुशासन भवन व 10 लाख की राशि के सामुदायिक भवन का लोकार्पण व धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदिम जाति विभाग से 36.72 लाख की लागत से आरामगंज व विश्रामगंज नई आदिवासी बस्ती के विद्युतीकरण कार्यक्रम का भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ।इस दौरान अपने सम्बोधन में माननीय मंत्री ने कहा की मै जब भी यहाँ से निकलता था तो ये जर्जर भवन देखता था और यहाँ के आदिवासी लोग बिना विद्युतीकरण के रह रहे थे जो अब नहीं रहेगा इन आदिवासी बस्ती में अगले 2 माह में लाइट देखने को मिलेगी।इसी के साथ साथ होली के बाद लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतो में बुंदेली फाग गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।क्षेत्र के बुंदेली लोकगायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को होली के रंग में सराबोर कर दिया।होली मिलन के दौरान कलाकारों ने ढोलक,मंजीरा,झांझ सहित विभिन्न पारम्परिक वाद्य यंत्रो की ताल पर फाग गायन गाए जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग झूम उठे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और फागों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम में आये पन्ना विधायक ने कहा कि बुंदेली परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से हर वर्ष होली के अवसर पर फाग गायन का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में क्षेत्र के कलाकार बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस लोकपरंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर वरिष्ठ रजऊ राजा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव,मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव,मंडल अध्यक्ष बीरा विजय पटेल,धरमपुर मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, जिला मंत्री अवध तिवारी व कौशल किशोर,पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव व दिनेश भुर्जी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, उमेश निगम,सरपंच रजनी बसोर,रामायण लोध, वरिष्ठ संजय सुल्लेरे व प्रमोद तिवारी,विशाल यादव,रामप्रताप सिंह,हीरालाल गुप्ता,संजय गुप्ता,बृजेश गुप्ता,सुखदेव बिहारी,भूपेंद्र अहिरवार, शोभलाल रावत,जनक यादव,मृगेंद्र सिंह,अंकित मिश्रा,चतुरेश सेन,सहित कई अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ पार्टी के कार्यकर्त्ता व ग्राम के निवासी उपस्थिति रहे।
वही अधिकारियो में मुख्य जिला पंचायत अधिकारी उमराव सिंह मरावी,एसडीएम आलोक मार्को,परियोजना अधिकारी संजय सिंह,नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,सीईओ सतीश सिंह नागवंशी,एसडीओ प्रशांत नायक,एपीओ अमित यादव,विद्युत विभाग से अमरदीप सिंह परिहार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    5 hrs ago
  • पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कठगांव–मकरी मार्ग का भूमिपूजन Brijendra Pratap Singh
    3
    पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कठगांव–मकरी मार्ग का भूमिपूजन
Brijendra Pratap Singh
    user_पत्रकार भारत सिंह
    पत्रकार भारत सिंह
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज के इस डिजिटल युग में, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी के भी जीवन को प्रभावित कर सकता है
    1
    आज के इस डिजिटल युग में, सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी के भी जीवन को प्रभावित कर सकता है
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *पन्ना पुलिस द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल जप्त* *पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पन्ना पुलिस ने अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में फरियादी विवेक शुक्ला पिता गोविन्द प्रसाद शुक्ला, उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पनगरा थाना सिंहपुर जिला सतना, हाल मैनेजर अशोका होटल पन्ना द्वारा थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 08.03.2026 को रात करीब 11:00 बजे मैं होटल का मेन गेट बंद कर गेस्ट रूम में चला गया था । इसी दौरान तेज आवाज सुनाई देने पर बाहर जाकर देखा तो तीन युवक मुँह पर कपड़ा बाँधे खड़े थे, जिनमें से दो के हाथ में कट्टा था । आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए होटल के गेट एवं आसमान की ओर 4–5 राउंड फायर किये तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 180/26 धारा 296(बी), 125, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा द्वारा मामले की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से संदेह के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई । मामले में पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 02 संदेही व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिनके द्वारा अपने नाम पता पुलिस टीम को बताये गये घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर संदेहियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में अशोका होटल के मालिक एवं होटल कर्मचारियों द्वारा उनके विरुद्ध हरिजन एक्ट की रिपोर्ट की गई थी, जिसकी रंजिश के चलते हमने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया । आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चारपहिया वाहन से पन्ना आकर रूपसी ढाबा के पास वाहन खड़ा किया और फिर अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) से अशोका होटल पहुंचकर कट्टों से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो नग देशी कट्टा (315 बोर), दो नग जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) जप्त की गई है । मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* - 1. सुनील यादव पिता प्रताप सिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी डोभा थाना कोतवाली जिला पन्ना (म.प्र.) 2. दीपक सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम इटवाकला थाना कोतवाली पन्ना जिला पन्ना (म.प्र.) *जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग देशी कट्टा (315 बोर) कीमती लगभग 10,000 रूपये , 02 नग जिंदा कारतूस कीमती लगभग 400 रूपये एवं 01अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP35ZC9622 कीमती लगभग 90,000 रूपये सहित कुल मशरूका कीमती करीब 01 लाख 400 रूपये का जप्त किया गया है । *सराहनीय भूमिका* - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, उप निरीक्षक कमल विक्रम पाठक, प्रधान आरक्षक वृषकेतु रावत, संतोष तोमर, आइमात सेन, अशोक सिंह, आरक्षक संदीप तिवारी, सत्यनारायण अग्निहोत्री, राहुल सूर्यवंशी, प्रसंग मिश्रा, सुजीत यादव, बृजगोपाल बागरी तथा पुलिस साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*पन्ना पुलिस द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
*आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल जप्त*
*पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026*
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पन्ना पुलिस ने अशोका होटल के सामने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले में फरियादी विवेक शुक्ला पिता गोविन्द प्रसाद शुक्ला, उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पनगरा थाना सिंहपुर जिला सतना, हाल मैनेजर अशोका होटल पन्ना द्वारा थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 08.03.2026 को रात करीब 11:00 बजे मैं होटल का मेन गेट बंद कर गेस्ट रूम में चला गया था । इसी दौरान तेज आवाज सुनाई देने पर बाहर जाकर देखा तो तीन युवक मुँह पर कपड़ा बाँधे खड़े थे, जिनमें से दो के हाथ में कट्टा था । आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए होटल के गेट एवं आसमान की ओर 4–5 राउंड फायर किये तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 180/26 धारा 296(बी), 125, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा द्वारा मामले की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता से संदेह के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई । मामले में पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 02 संदेही व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई जिनके द्वारा अपने नाम पता पुलिस टीम को बताये गये घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर संदेहियों द्वारा बताया गया कि पूर्व में अशोका होटल के मालिक एवं होटल कर्मचारियों द्वारा उनके विरुद्ध हरिजन एक्ट की रिपोर्ट की गई थी, जिसकी रंजिश के चलते हमने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया । आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चारपहिया वाहन से पन्ना आकर रूपसी ढाबा के पास वाहन खड़ा किया और फिर अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) से अशोका होटल पहुंचकर कट्टों से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बताये अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो नग देशी कट्टा (315 बोर), दो नग जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (MP35ZC9622) जप्त की गई है । मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी* -  1. सुनील यादव पिता प्रताप सिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी डोभा थाना कोतवाली जिला पन्ना (म.प्र.)
2.	दीपक सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम इटवाकला थाना कोतवाली पन्ना जिला पन्ना (म.प्र.)
*जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग देशी कट्टा (315 बोर) कीमती लगभग 10,000 रूपये , 02 नग जिंदा कारतूस कीमती लगभग 400 रूपये एवं 01अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP35ZC9622 कीमती लगभग 90,000 रूपये सहित कुल मशरूका कीमती करीब 01 लाख 400 रूपये का जप्त किया गया है ।
*सराहनीय भूमिका* - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, उप निरीक्षक कमल विक्रम पाठक, प्रधान आरक्षक वृषकेतु रावत, संतोष तोमर, आइमात सेन, अशोक सिंह, आरक्षक संदीप तिवारी, सत्यनारायण अग्निहोत्री, राहुल सूर्यवंशी, प्रसंग मिश्रा, सुजीत यादव, बृजगोपाल बागरी तथा पुलिस साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पवई की राजनीति में हलचल कांग्रेस नेता अजय पाल लोधी की गाड़ी में शराब रखने को फसाने के लिए षड्यंत्र चला गया महिंद्रा में दमगों ने पीछा किया तो एक्सीडेंट हो जाने के कारण वह इलाज के लिए चले गए इतने में सत्ता पार्टी के नेताओं ने षडयंत्र कर फसाया
    1
    पवई की राजनीति में हलचल कांग्रेस नेता अजय पाल लोधी की गाड़ी में शराब रखने को फसाने के लिए षड्यंत्र  चला गया महिंद्रा में दमगों ने पीछा किया तो एक्सीडेंट हो जाने के कारण वह इलाज के लिए चले गए इतने में सत्ता पार्टी के नेताओं ने षडयंत्र कर फसाया
    user_Jay Jawan Jay Kisan
    Jay Jawan Jay Kisan
    Lawyer पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोख में ही खत्म हुई दुनिया,घटना के बाद हडकम्प। मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत पडवार की घटना पूरी जानकारी के लिए वीडिओ
    1
    कोख में ही खत्म हुई दुनिया,घटना के बाद हडकम्प।
मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत पडवार की घटना पूरी जानकारी के लिए वीडिओ
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.