पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कठगांव–मकरी मार्ग का भूमिपूजन अजयगढ- जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में सड़क सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कठगांव से मकरी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 14 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) संभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के अंतर्गत कठगांव से मकरी मार्ग तक 3.00 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 362.23 लाख रुपये (करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।भूमिपूजन के दौरान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की थी, जिसके पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कठगांव–मकरी मार्ग का भूमिपूजन अजयगढ- जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में सड़क सुविधा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कठगांव से मकरी मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 14 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) संभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के अंतर्गत कठगांव से मकरी मार्ग तक 3.00 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 362.23 लाख रुपये (करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।भूमिपूजन के दौरान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की थी, जिसके पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
- कोख में ही खत्म हुई दुनिया,घटना के बाद हडकम्प। मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत पडवार की घटना पूरी जानकारी के लिए वीडिओ1
- *पन्ना पुलिस की बृजपुर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार* *पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बृजपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरियादिया द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट की गई कि एक व्यक्ति ने पूर्व परिचय का अनुचित लाभ उठाकर मेरी निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर ली थीं । इसके बाद उक्त व्यक्ति मुझसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा, मेरे द्वारा अनैतिक संबंध से मना करने पर वह मेरी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा एवं मुझे बदनाम करने की नीयत से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मेरी निजी तस्वीरें उक्त इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी गई । साथ ही मेरे परिजनों और पति को भी निजी तस्वीरे भेजी गई । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/26 धारा 351(3), 75, 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 67A आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया । थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं संदेही व्यक्ति को थाना सिंहपुर जिला सतना तरफ दबिस देकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पूँछताछ पर संदेही द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय़ न्यायालय पेश किया गया है । *सराहनीय योगदान* - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय मिश्रा, राजेश अहिरवार, आरक्षक तेजेंद्र अहिरवार, दिलीप शर्मा तथा पुलिस साइबर टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।1
- Post by Ramanath Chaudhary Ramanath Chaudhary4
- आज दिनांक 15/03/2026 पापमोपनी एकादशी पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।1
- “PM AWAS YOJANA HOUSING SCHEME”“गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को पक्का घर देने का काम तेजी से जारी है।”1
- मैहर विधायक नाम के पानी के टैंकर का किया जा निजी उपयोग आखिर क्यो हम बात कर रहे है बेरमा टमाटर मंडी के पास की है जहा पर निजी को मकान बनाने के लिये के विधायक नाम के पानी टैंकर का उपयोग किया जाता देखा जा सकता है जो बड़ा निंदनीय है क्या यह पानी के टैकर किसी के निजी उपयोग के लिये है1
- सड़क के गड्ढे बने काल: रॉन्ग साइड आए ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर। पन्ना-कटनी रोड की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों ने आज रविवार 15 मार्च को एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। शाहनगर थाना क्षेत्र के केन नदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गड्ढों से बचने की कोशिश में एक अनियंत्रित बाक्साइड से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल एक युवक ने कटनी पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। *हादसे का मंजर: गड्ढों ने बिछाया मौत का जाल* प्रत्यक्षदर्शी आशीष पाण्डेय ने बताया कि सड़क पर इतने बड़े और खतरनाक गड्ढे हैं कि वहां से वाहन निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ट्रक चालक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों से अपने वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी फेर में ट्रक अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) पर आ गया। उसी वक्त सामने से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। एक युवक तो ट्रक के नीचे तक जा घुसा था। *पुलिस और राहगीरों ने संभाला मोर्चा* घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद वन रक्षक आशीष पांडेय एवं राजकमल पांडेय और अन्य राहगीरों ने सक्रियता दिखाई। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक पड़ोसी जिले कटनी के निवासी हैं जिनमें भारत केवट (22 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़, राजकुमार केवट (24 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़ एवं अमित केवट (28 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़। बताया जा रहा है कि तीनो अमानगंज सीमेंट प्लांट में कार्यरत थे जो रविवार होने की वजह से अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, कटनी पहुंचते ही इलाज शुरू होने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया है। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पन्ना-कटनी रोड की हालत लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर बने ये गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। आज की घटना ने एक बार फिर सड़क सुधार की कछुआ चाल और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- एंकर: पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र को आज विकास की बड़ी सौगात मिली, जहां पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र, जनपद पंचायत भवन, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन सहित कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई। वीओ: पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम टिकुरिहा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। इसके बाद विधायक सिंह जनपद पंचायत अजयगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद पंचायत के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस भवन के बनने से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। वहीं दौरे के दौरान विधायक सिंह भुंडा गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत आरामगंज में अटल ग्राम सुशासन भवन यानी पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। यह भवन करीब 37 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान आरामगंज और विश्रामगंज की नई आदिवासी बस्ती के विद्युतीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। लगभग 36 लाख 72 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से आदिवासी बस्तियों में बिजली सुविधा मजबूत होगी। वीओ: कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव, मंडल अध्यक्ष अजयगढ़ सुरेश यादव, मंडल अध्यक्ष धरमपुर धीरेन्द्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य हनुमंत प्रताप सिंह, उमेश निगम, संजय सिंह परिहार, वृंदावन पटेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी, जिला मंत्री कौशल किशोर, अवध तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, मनोज सिंह, विशाल यादव, संजय गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, जनक यादव, नारायण दास रजक, प्रमोद सिंह, हीरालाल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, रामायण लोधी, रामप्रताप सिंह, रजनी बसोर, भूपेंद्र अहिरवार, शोभलाल रावत, मृगेंद्र सिंह, अंकित मिश्रा, चतुरेश सेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी, एसडीएम आलोक मार्को, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीईओ जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी, एसडीओ प्रशांत नायक, एसडीओ (आरईएस) धीरेन्द्र चौधरी, एपीओ अमित यादव, विद्युत विभाग से अमरदीप सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अजयगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।4
- बुंदेलखंड यात्रा के संबंध में ब्लॉक देवेंद्र नगर तैयारीयों को लेकर बैठक संपन्न आगामी 20 मार्च को मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं चुरहट विधायक माननीय अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा बुंदेलखंड यात्रा निकाली जा रही है जिसमें 20 मार्च को यात्रा का पन्ना आगमन होगा जिसको लेकर ब्लॉक देवेंद्र नगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिलन कुशवाहा की नेतृत्व में एवं देवेंद्र नगर प्रभारी मार्तंड देव बुंदेला की विशेष उपस्थिति साथ ही ब्लॉक देवेंद्र नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य प्रकोष्ठों की पदाधिकारी के साथ बुंदेलखंड यात्रा की तैयारी को लेकर विधिवार चर्चा की गई।1