Shuru
Apke Nagar Ki App…
पापमोपनी एकादशी में पन्ना के प्रसिद्ध जुगल किशोर महाराज के दर्शन आज दिनांक 15/03/2026 पापमोपनी एकादशी पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
Sandeep shukla
पापमोपनी एकादशी में पन्ना के प्रसिद्ध जुगल किशोर महाराज के दर्शन आज दिनांक 15/03/2026 पापमोपनी एकादशी पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *पन्ना पुलिस की बृजपुर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार* *पन्ना, रविवार 15 मार्च 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशानुसार जिले में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बृजपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर महिला की निजी तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरियादिया द्वारा थाना बृजपुर में रिपोर्ट की गई कि एक व्यक्ति ने पूर्व परिचय का अनुचित लाभ उठाकर मेरी निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर ली थीं । इसके बाद उक्त व्यक्ति मुझसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा, मेरे द्वारा अनैतिक संबंध से मना करने पर वह मेरी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा एवं मुझे बदनाम करने की नीयत से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मेरी निजी तस्वीरें उक्त इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी गई । साथ ही मेरे परिजनों और पति को भी निजी तस्वीरे भेजी गई । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/26 धारा 351(3), 75, 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 67A आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया । थाना प्रभारी बृजपुर उनि शक्ति प्रकाश पाण्डेय द्वारा घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं संदेही व्यक्ति को थाना सिंहपुर जिला सतना तरफ दबिस देकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पूँछताछ पर संदेही द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय़ न्यायालय पेश किया गया है । *सराहनीय योगदान* - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय मिश्रा, राजेश अहिरवार, आरक्षक तेजेंद्र अहिरवार, दिलीप शर्मा तथा पुलिस साइबर टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।1
- Post by सोशल मीडिया प्रभारी पन्ना मध्य प्रदेश1
- ग्राम पंचायत विश्रामगंज में नवीन पंचायत भवन लोकार्पण के साथ हुआ बुंदेली फागों का आयोजन आरामगंज व विश्रामगंज नई आदिवासी बस्ती के विद्युती करण कार्यक्रम का भूमिपूजन अजयगढ़ के ग्राम पंचायत विश्रामगंज में आज 37.49 लाख की राशि के अटल सुशासन भवन व 10 लाख की राशि के सामुदायिक भवन का लोकार्पण व धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदिम जाति विभाग से 36.72 लाख की लागत से आरामगंज व विश्रामगंज नई आदिवासी बस्ती के विद्युतीकरण कार्यक्रम का भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ।इस दौरान अपने सम्बोधन में माननीय मंत्री ने कहा की मै जब भी यहाँ से निकलता था तो ये जर्जर भवन देखता था और यहाँ के आदिवासी लोग बिना विद्युतीकरण के रह रहे थे जो अब नहीं रहेगा इन आदिवासी बस्ती में अगले 2 माह में लाइट देखने को मिलेगी।इसी के साथ साथ होली के बाद लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतो में बुंदेली फाग गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।क्षेत्र के बुंदेली लोकगायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को होली के रंग में सराबोर कर दिया।होली मिलन के दौरान कलाकारों ने ढोलक,मंजीरा,झांझ सहित विभिन्न पारम्परिक वाद्य यंत्रो की ताल पर फाग गायन गाए जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग झूम उठे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और फागों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम में आये पन्ना विधायक ने कहा कि बुंदेली परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से हर वर्ष होली के अवसर पर फाग गायन का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में क्षेत्र के कलाकार बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस लोकपरंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर वरिष्ठ रजऊ राजा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव,मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव,मंडल अध्यक्ष बीरा विजय पटेल,धरमपुर मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, जिला मंत्री अवध तिवारी व कौशल किशोर,पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव व दिनेश भुर्जी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, उमेश निगम,सरपंच रजनी बसोर,रामायण लोध, वरिष्ठ संजय सुल्लेरे व प्रमोद तिवारी,विशाल यादव,रामप्रताप सिंह,हीरालाल गुप्ता,संजय गुप्ता,बृजेश गुप्ता,सुखदेव बिहारी,भूपेंद्र अहिरवार, शोभलाल रावत,जनक यादव,मृगेंद्र सिंह,अंकित मिश्रा,चतुरेश सेन,सहित कई अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ पार्टी के कार्यकर्त्ता व ग्राम के निवासी उपस्थिति रहे। वही अधिकारियो में मुख्य जिला पंचायत अधिकारी उमराव सिंह मरावी,एसडीएम आलोक मार्को,परियोजना अधिकारी संजय सिंह,नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,सीईओ सतीश सिंह नागवंशी,एसडीओ प्रशांत नायक,एपीओ अमित यादव,विद्युत विभाग से अमरदीप सिंह परिहार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।4
- कोख में ही खत्म हुई दुनिया,घटना के बाद हडकम्प। मोहन्द्रा चौकी अंतर्गत पडवार की घटना पूरी जानकारी के लिए वीडिओ1
- पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया कठगांव–मकरी मार्ग का भूमिपूजन Brijendra Pratap Singh3
- Post by Prakash Pathak Satna1
- एंकर: पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र को आज विकास की बड़ी सौगात मिली, जहां पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र, जनपद पंचायत भवन, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन सहित कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई। वीओ: पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम टिकुरिहा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन किया। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। इसके बाद विधायक सिंह जनपद पंचायत अजयगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद पंचायत के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस भवन के बनने से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। वहीं दौरे के दौरान विधायक सिंह भुंडा गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत आरामगंज में अटल ग्राम सुशासन भवन यानी पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। यह भवन करीब 37 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके साथ ही विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान आरामगंज और विश्रामगंज की नई आदिवासी बस्ती के विद्युतीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। लगभग 36 लाख 72 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से आदिवासी बस्तियों में बिजली सुविधा मजबूत होगी। वीओ: कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव, मंडल अध्यक्ष अजयगढ़ सुरेश यादव, मंडल अध्यक्ष धरमपुर धीरेन्द्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य हनुमंत प्रताप सिंह, उमेश निगम, संजय सिंह परिहार, वृंदावन पटेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी, जिला मंत्री कौशल किशोर, अवध तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, मनोज सिंह, विशाल यादव, संजय गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, जनक यादव, नारायण दास रजक, प्रमोद सिंह, हीरालाल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, रामायण लोधी, रामप्रताप सिंह, रजनी बसोर, भूपेंद्र अहिरवार, शोभलाल रावत, मृगेंद्र सिंह, अंकित मिश्रा, चतुरेश सेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी, एसडीएम आलोक मार्को, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सीईओ जनपद पंचायत सतीश सिंह नागवंशी, एसडीओ प्रशांत नायक, एसडीओ (आरईएस) धीरेन्द्र चौधरी, एपीओ अमित यादव, विद्युत विभाग से अमरदीप सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अजयगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।4
- पन्ना विधायक ने अजयगढ़ जनपद अनर्गत विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण नई दुनिया प्रतिनिधि अजयगढ़:-पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा अजयगढ़ जनपद में आकर विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्य सम्पन्न किया।आज के कार्यक्रमों में सबसे पहले धरमपुर मंडल अंतर्गत ग्राम टिकुरिहा जाकर 223.95 लाख की लागत से बनने वाले 33/11के वी के पावर स्टेशन का भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुआ।सब स्टेशन के निर्माण से धरमपुर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आसपास के गांवों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।इसके उपरांत अजयगढ़ में ग्रामीण यांत्रिक विभाग से 525.67 लाख की लागत से बनने वाली सर्वसुविधा युक्त नवीन जनपद पंचायत का भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ।भूमिपूजन के बाद आये हुए सभी अथितियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया। अपने सम्बोधन में विधायक ने कहा कि जब ग्राम पंचायतो में बनने वाले अटल सुशासन भवन इतने बड़े बन रहे है तो 5करोड़ कि राशि से बनने वाला ये जनपद पंचायत भवन कितना आकर्षक व व्यवस्था से पूर्ण होगा।आगे 50 से 60 वर्षो तक हम आप रहे न रहे पर ये भवन रहेगा जिसके भूमिपूजन के हम सब आज साक्षी बने है।उक्त कार्यक्रमों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,मंडल अध्यक्ष अजयगढ़ सुरेश यादव,मंडल अध्यक्ष धरमपुर धीरेन्द्र सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक, जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव,सिंहपुर सरपंच योगेंद्र धूरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मेहबूब खान,वरिष्ठ प्रमोद सिंह, हीरालाल गुप्ता व सुरेंद्र सिंह,जिला मंत्री कौशल किशोर व अवध तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,महामंत्री मनोज सिंह,विशाल यादव,संजय गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता,जनक यादव,नारायण दास रजक,अधिकारियो में एसडीएम आलोक मार्को,परियोजना अधिकारी संजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,ईई वी के रिछरिया,सीईओ सतीश सिंह नागवंशी,एसडीओ प्रशांत नायक,एसडीओ (आर ई एस)धीरेन्द्र चौधरी,एपीओ अमित यादव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ व कनिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे।4
- सड़क के गड्ढे बने काल: रॉन्ग साइड आए ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर। पन्ना-कटनी रोड की जर्जर हालत और जानलेवा गड्ढों ने आज रविवार 15 मार्च को एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। शाहनगर थाना क्षेत्र के केन नदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गड्ढों से बचने की कोशिश में एक अनियंत्रित बाक्साइड से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल एक युवक ने कटनी पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। *हादसे का मंजर: गड्ढों ने बिछाया मौत का जाल* प्रत्यक्षदर्शी आशीष पाण्डेय ने बताया कि सड़क पर इतने बड़े और खतरनाक गड्ढे हैं कि वहां से वाहन निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है। एक ट्रक चालक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों से अपने वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी फेर में ट्रक अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) पर आ गया। उसी वक्त सामने से आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। एक युवक तो ट्रक के नीचे तक जा घुसा था। *पुलिस और राहगीरों ने संभाला मोर्चा* घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद वन रक्षक आशीष पांडेय एवं राजकमल पांडेय और अन्य राहगीरों ने सक्रियता दिखाई। सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक पड़ोसी जिले कटनी के निवासी हैं जिनमें भारत केवट (22 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़, राजकुमार केवट (24 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़ एवं अमित केवट (28 वर्ष) - निवासी ग्राम पिपरा, थाना विजयराघवगढ़। बताया जा रहा है कि तीनो अमानगंज सीमेंट प्लांट में कार्यरत थे जो रविवार होने की वजह से अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, कटनी पहुंचते ही इलाज शुरू होने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया है। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पन्ना-कटनी रोड की हालत लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर बने ये गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। आज की घटना ने एक बार फिर सड़क सुधार की कछुआ चाल और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1