खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा, अयोध्या। खण्डासा बाजार में दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। इस दौरान 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज, खण्डासा चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय तथा पुलिस के जवान मेले में मौजूद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामजी कौशल, केके तिवारी, आलोक सिंह, गपोले प्रधान, राजेश सिंह और गप्पू पाल सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। दशहरा मेले में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मेले में रौनक बनी रही और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाया।
खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा, अयोध्या। खण्डासा बाजार में दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। इस दौरान 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज, खण्डासा चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय तथा पुलिस के जवान मेले में मौजूद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामजी कौशल, केके तिवारी, आलोक सिंह, गपोले प्रधान, राजेश सिंह और गप्पू पाल सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। दशहरा मेले में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मेले में रौनक बनी रही और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाया।
- मिशन शक्ति: कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश अयोध्या। महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत अयोध्या कैंट जीआरपी थाने में कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालकर रागनी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस पहल के जरिए बालिकाओं को नेतृत्व का अवसर देने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं रागनी निषाद ने रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। साथ ही उन्हें यह संदेश देना है कि महिलाएं और बालिकाएं समाज में हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।रागनी निषाद को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक कदम है। इससे बालिकाओं को न केवल पुलिस व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला, बल्कि महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से सतर्कता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा भी मिली।4
- प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ अयोध्या के मानस परिवार द्वारा प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर पर कराया गया सुंदरकांड का पाठ, यह कार्यक्रम और राजेश सिंह उर्फ मानव संत दास ने कराया पढ़ी गई हनुमान चालीसा हनुमान जी की आरती कर भोग प्रसाद का वितरण हुआ इस कार्यक्रम में मानस परिवार के शिशिर दुबे नीरज पाठक मीडिया प्रभारी संजय यादव पत्रकार, रवि गोपाल दुबे, राजू मिश्रा भजन गायक,सहित मानस परिवार की कई अभिन्न लोग मौजूद रहे3
- खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा, अयोध्या। खण्डासा बाजार में दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। इस दौरान 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज, खण्डासा चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय तथा पुलिस के जवान मेले में मौजूद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामजी कौशल, केके तिवारी, आलोक सिंह, गपोले प्रधान, राजेश सिंह और गप्पू पाल सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। दशहरा मेले में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मेले में रौनक बनी रही और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाया।1
- अयोध्या। डिप्टी सीएम केशव मौर्य महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से बस्ती के लिए रवाना हुए अयोध्या। डिप्टी सीएम केशव मौर्य महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से बस्ती के लिए रवाना हुए। हरीश द्विवेदी की मां को देंगे श्रद्धांजलि: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बस्ती जा रहे हैं। विधान परिषद की 11 सीटों पर जीत का दावा: केशव मौर्य ने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी। सपा का सूपड़ा साफ होने की भविष्यवाणी: डिप्टी सीएम ने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार: केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी। सपा के अहंकार पर हमला: उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अयोध्या समेत कुछ सीटों पर जीत के बाद सपा को अहंकार हो गया था, जो आगामी चुनाव में चूर-चूर हो जाएगा। अखिलेश के रामराज्य वाले बयान पर पलटवार: अखिलेश यादव के असली रामराज्य को समाजवादी बताए जाने पर केशव मौर्य ने निशाना साधा। सपा को बताया नकली समाजवादी पार्टी: डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि सपा नकली समाजवाद की टोपी पहनकर उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप: केशव मौर्य ने सपा पर अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने तथा जमीनों पर कब्जा कराने का आरोप लगाया। सपा का भविष्य अंधकारमय बताया: उन्होंने 2012 से 2017 तक की अखिलेश यादव सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत होगी और प्रदेश में सुशासन कायम रहेगा।2
- माझा जमथरा प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तों को वितरित हुआ प्रसाद1
- लखनऊ में जल निगम कर्मियों का तीसरे दिन भी धरना आज जारी रहा 22 तारीख को बड़े आंदोलन की चेतावनी हजारों की संख्या में जमा होंगे जल निगम कर्मी लखनऊ में जल निगम कर्मियों का तीसरे दिन भी धरना आज जारी रहा 22 तारीख को बड़े आंदोलन की चेतावनी हजारों की संख्या में जमा होंगे जल निगम कर्मी1
- ड्योढ़ी जफरुद्दौला में नाले की सफाई न होने से गंदगी का अंबार, दुर्गंध से परेशान लोग अयोध्या। नगर निगम के सुभाष चंद्र बोस वार्ड के ड्योढ़ी जफरुद्दौला मोहल्ले से होकर जाने वाले नाले की सफाई न होने से क्षेत्र में गंदगी व्याप्त है। नाले में कचरा जमा होने से दुर्गंध पूरे इलाके में फैल रही है, जो घरों तक पहुंच रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाले की सफाई को लेकर कई बार पार्षद अर्जुन यादव से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं पार्षद अर्जुन यादव का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम को लिखित में शिकायत दी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि कम से कम साल में दो से तीन बार नाले की सफाई होनी चाहिए और दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए, ताकि लोग बीमारियों से बच सकें। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।2
- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने किया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने किया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत अयोध्या महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दल बल के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बुके देकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर अयोध्या आने पर स्वागत किया । इस अवसर पर गोसाईगंज के पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह समेत अन्य काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।1