Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ अयोध्या के मानस परिवार द्वारा प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर पर कराया गया सुंदरकांड का पाठ, यह कार्यक्रम और राजेश सिंह उर्फ मानव संत दास ने कराया पढ़ी गई हनुमान चालीसा हनुमान जी की आरती कर भोग प्रसाद का वितरण हुआ इस कार्यक्रम में मानस परिवार के शिशिर दुबे नीरज पाठक मीडिया प्रभारी संजय यादव पत्रकार, रवि गोपाल दुबे, राजू मिश्रा भजन गायक,सहित मानस परिवार की कई अभिन्न लोग मौजूद रहे
Varun kumar
प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ अयोध्या के मानस परिवार द्वारा प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर पर कराया गया सुंदरकांड का पाठ, यह कार्यक्रम और राजेश सिंह उर्फ मानव संत दास ने कराया पढ़ी गई हनुमान चालीसा हनुमान जी की आरती कर भोग प्रसाद का वितरण हुआ इस कार्यक्रम में मानस परिवार के शिशिर दुबे नीरज पाठक मीडिया प्रभारी संजय यादव पत्रकार, रवि गोपाल दुबे, राजू मिश्रा भजन गायक,सहित मानस परिवार की कई अभिन्न लोग मौजूद रहे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- किसान दिवस में डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश रबी की फसल के लिए उर्वरकों की उपलब्धता, नहरों की सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद अयोध्या, 21 अक्टूबर। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धान की कटाई का समय नजदीक है और रबी की फसल की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं। ऐसे में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डीएपी सहित अन्य आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसानों तक उनकी सुचारु आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। यदि कहीं भी उर्वरक की उपलब्धता या वितरण से संबंधित समस्या सामने आती है, तो किसान इसकी जानकारी दें, ताकि तत्काल समाधान कराया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने चीनी मिलों को आगामी पेराई सत्र की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों की साफ-सफाई, विद्युत विभाग को किसानों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने को कहा। इसके साथ ही जिन विकासखंडों में पशुओं का टीकाकरण शेष है, वहां विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा कराने के निर्देश दिए। किसान दिवस में कृषि, उद्यान, गन्ना, सिंचाई, विद्युत और सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान रबी की फसल की तैयारियों, धान खरीद, उर्वरकों की उपलब्धता और आलू के बीज की व्यवस्था पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। जनपद में धान खरीद की प्रक्रिया 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी। बैठक में 16 सितंबर 2026 को आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों की ओर से की गई कार्रवाई और निस्तारण की रिपोर्ट से भी किसानों को बिंदुवार अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. इंद्रदेव माहर, उप कृषि निदेशक डॉ. पी.के. कनौजिया सहित पशुपालन, सिंचाई, विद्युत, उद्यान, मत्स्य एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील किसानों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।1
- अयोध्या में माता रानी के विसर्जन का विराट नजारा! जीआईसी मैदान से 137 पंडालों की प्रतिमाओं के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ढोल-नगाड़ों और ‘जय माता दी’ के जयकारों से भक्तिमय हुई रामनगरी! #Ayodhya #GICमैदान #माता_रानी #दुर्गा_प्रतिमा_विसर्जन #शारदीय_नवरात्रि #जय_माता_दी #धार्मिक_आयोजन #BreakingNews1
- पत्रकार और व्यापारियों को पीटने वाले अशोक यादव पर अयोध्या पुलिस मेहरबान। अयोध्या। राम नगरी में दिनदहाड़े सरेराह व्यापारी को पीटने वाले अशोक यादव का मामला ठंडा बस्ते में। सड़क पर खुलेआम गुंडई करने वाले सिपाही को खुली छूट। गुंडई के वायरल वीडियो पर, सख्त एक्शन लेने वाले अयोध्या के न्याय प्रिय कप्तान भी मौन, नहीं ले रहे संज्ञान। देवेंद्र पांडे और अशोक यादव के खिलाफ शिकायतों में अधिकारियों को तोड़ मरोड़ कर पेश की जाती है बातें : सूत्र 2 साल पहले भी तीन पत्रकारों को झबरे बाल वाले अशोक यादव ने दिया था पीट , तब भी नहीं हुई थी कार्यवाही। लगातार कार्यवाही न होने से अशोक यादव का लगातार बढ़ रहा मनोबल, देखने को मिला यह वायरल वीडियो।फिर ना कार्यवाही होने से फिर बढ़ेगा मन, कभी भी किसी को भी पीट देगा अशोक यादव, क्योंकि उसके खिलाफ कार्यवाही तो होगी नहीं। आखिर अशोक यादव के ऊपर किसका हाथ..? किसके बल पर पत्रकारों और व्यापारियों को पीट रहा अशोक यादव..? क्या योगी सरकार में पत्रकारों के ऊपर FIR और पत्रकारों को पीटने के लिए पुलिस को मिली खुली छूट, पल रहे ऐसे गुंडे, पत्रकारों और व्यापारियों पर कर रहे जुल्म।1
- उ०प्र० जल निगम लाल झण्डा मजदूर यूनियन ने सत्याग्रह आंदोलन को दिया पूर्ण समर्थन, भ्रामक खबरों का किया खण्डन उ०प्र० जल निगम लाल झण्डा मजदूर यूनियन ने सत्याग्रह आंदोलन को दिया पूर्ण समर्थन, भ्रामक खबरों का किया खण्डन लखनऊ: समर्थन की जानकारी मीडिया प्रभारी हसन अली ने देते हुए बताया कि कि आज उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन ने सत्याग्रह आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय/ग्रामीण) लाल झण्डा मजदूर यूनियन (सम्बद्ध ए.आई.टी.यू.सी.) ने लखनऊ स्थित जल निगम मुख्यालय के समक्ष चल रहे पेंशनर्स सत्याग्रह आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन और सक्रिय भागीदारी देने का ऐलान किया है। यूनियन के अध्यक्ष गिरीश कुमार यादव द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण सूचना में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय/ग्रामीण) फील्ड वर्क्स पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी दो सूत्रीय अति महत्वपूर्ण संवर्गीय समस्याओं के निस्तारण के लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है। यूनियन पहले से ही इस आंदोलन को नैतिक समर्थन दे रही थी, लेकिन समस्याओं का समय पर समाधान न होने की स्थिति में अब पूर्ण समर्थन और आंदोलन में पूरी भागीदारी की घोषणा की गई है। भ्रामक प्रचार से बचने की अपील संगठन ने उन खबरों और दावों को पूरी तरह से गलत, भ्रामक और त्रुटिपूर्ण बताया है जिनमें यह कहा जा रहा था कि पेंशनर्स एसोसिएशन को यूनियन का समर्थन प्राप्त नहीं है। अध्यक्ष गिरीश कुमार यादव ने समस्त स्तरों के कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को सूचित करते हुए कहा है कि संगठन का रुख बिल्कुल स्पष्ट है और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या अफवाह के बहकावे में न आएँ।1
- मिशन शक्ति: कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश अयोध्या। महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत अयोध्या कैंट जीआरपी थाने में कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालकर रागनी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस पहल के जरिए बालिकाओं को नेतृत्व का अवसर देने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं रागनी निषाद ने रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। साथ ही उन्हें यह संदेश देना है कि महिलाएं और बालिकाएं समाज में हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।रागनी निषाद को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक कदम है। इससे बालिकाओं को न केवल पुलिस व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला, बल्कि महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से सतर्कता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा भी मिली।4
- प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ प्रगटेश्वर मंदिर माझा जमथरा अयोध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया सुंदर पाठ अयोध्या के मानस परिवार द्वारा प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर पर कराया गया सुंदरकांड का पाठ, यह कार्यक्रम और राजेश सिंह उर्फ मानव संत दास ने कराया पढ़ी गई हनुमान चालीसा हनुमान जी की आरती कर भोग प्रसाद का वितरण हुआ इस कार्यक्रम में मानस परिवार के शिशिर दुबे नीरज पाठक मीडिया प्रभारी संजय यादव पत्रकार, रवि गोपाल दुबे, राजू मिश्रा भजन गायक,सहित मानस परिवार की कई अभिन्न लोग मौजूद रहे3
- खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ दशहरा मेला, 25 फीट के रावण का हुआ दहन खण्डासा, अयोध्या। खण्डासा बाजार में दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। इस दौरान 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज, खण्डासा चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय तथा पुलिस के जवान मेले में मौजूद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामजी कौशल, केके तिवारी, आलोक सिंह, गपोले प्रधान, राजेश सिंह और गप्पू पाल सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। दशहरा मेले में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मेले में रौनक बनी रही और लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाया।1
- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने किया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने किया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत अयोध्या महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दल बल के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बुके देकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर अयोध्या आने पर स्वागत किया । इस अवसर पर गोसाईगंज के पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह समेत अन्य काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।1