ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला का शुभारंभ, हजारों लोगों की उपस्थिति में मिला आशीर्वाद। दिनांक 3 नवंबर 2026 को डॉ. जीराज यादव 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। लोधी समाज, कश्यप समाज, सागर समाज, मौर्य समाज एवं शर्मा समाज के सम्मानित साथियों ने उन्हें सादर आमंत्रित किया। कार्यक्रम में डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर श्री रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं नौजवान साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से आंवला विधानसभा का विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की कामना करते हुए हाथ उठाकर भगवान से प्रार्थना की और अपना आशीर्वाद एवं समर्थन व्यक्त किया। डॉ. जीराज यादव ने सभी सम्मानित साथियों, रामलीला कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला का शुभारंभ, हजारों लोगों की उपस्थिति में मिला आशीर्वाद। दिनांक 3 नवंबर 2026 को डॉ. जीराज यादव 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। लोधी समाज, कश्यप समाज, सागर समाज, मौर्य समाज एवं शर्मा समाज के सम्मानित साथियों ने उन्हें सादर आमंत्रित किया। कार्यक्रम में डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर श्री रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं नौजवान साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से आंवला विधानसभा का विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की कामना करते हुए हाथ उठाकर भगवान से प्रार्थना की और अपना आशीर्वाद एवं समर्थन व्यक्त किया। डॉ. जीराज यादव ने सभी सम्मानित साथियों, रामलीला कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
- ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला का शुभारंभ, हजारों लोगों की उपस्थिति में मिला आशीर्वाद। दिनांक 3 नवंबर 2026 को डॉ. जीराज यादव 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। लोधी समाज, कश्यप समाज, सागर समाज, मौर्य समाज एवं शर्मा समाज के सम्मानित साथियों ने उन्हें सादर आमंत्रित किया। कार्यक्रम में डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर श्री रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं नौजवान साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से आंवला विधानसभा का विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की कामना करते हुए हाथ उठाकर भगवान से प्रार्थना की और अपना आशीर्वाद एवं समर्थन व्यक्त किया। डॉ. जीराज यादव ने सभी सम्मानित साथियों, रामलीला कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने बनाया बंदी भेजा जेल। उझानी (बदायूॅं) / कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव जमरौली से गांव मिर्जापुर निवासी कृष्णपाल पुत्र कालीचरण, बरसुआ निवासी छत्रपाल पुत्र चंद्रपाल, जमरौली निवासी गजेन्द्र पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू को ताश की गड्डी और एक हजार पचास नगद रुपयों के साथ बंदी बना कर जेल भेज दिया है।1
- जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उठाया था सड़क की बदहाली का मुद्दा, लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य** # 🚨 बिल्सी में सड़कों के गहरे गड्ढे भरने का अभियान शुरू, ट्री मैन प्रशांत जैन की पहल लाई रंग **जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उठाया था सड़क की बदहाली का मुद्दा, लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य** 📍 **बिल्सी (बदायूं)।** बिल्सी नगर में सड़कों पर बने गहरे गड्ढों से परेशान राहगीरों को अब राहत मिलने लगी है। नगर के सम्राट अशोक चौक से साहबगंज होते हुए थाना मोड़, सीताराम तिराहा और नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष ट्री मैन प्रशांत जैन ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संबंधित मार्ग का निरीक्षण किया और सड़क को दुरुस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के प्रथम चरण में बुधवार को सड़क के गहरे गड्ढों में बजरी आदि डालकर उन्हें भरा गया, जिससे फिलहाल राहगीरों को आवागमन में राहत मिली है। ट्री मैन प्रशांत जैन ने बताया कि विभाग ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। अगले चरण में डीसी का कार्य कराए जाने के साथ पूरे मार्ग पर नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सीताराम तिराहे पर जलभराव की समस्या से भी लोगों को राहत मिली है। इस पहल के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया।3
- #BADAUN : उझानी में रोडवेज बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल। दिल्ली-बदायूं रोड पर राजनगर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से डंपर में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी उझानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।1
- अक्टूबर माह में बरेली पुलिस ने बरामद किए 374 गुमशुदा मोबाइल, 75 लाख रुपये बताई कीमत अक्टूबर माह में बरेली पुलिस ने बरामद किए 374 गुमशुदा मोबाइल, 75 लाख रुपये बताई कीमत सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से मिली सफलता, भोजीपुरा समेत 23 थानों की साइबर टीमों को मिला पुरस्कार बरेली। बरेली पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अक्टूबर माह में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से कुल 374 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में प्रत्येक माह गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अक्टूबर माह में विभिन्न थानों की साइबर टीमों और जनपदीय सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पुलिस की ओर से अक्टूबर माह में ट्रेसेबिलिटी के आधार पर 100 प्रतिशत मोबाइल बरामदगी करने वाली 23 थानों की साइबर टीमों को सम्मानित किया गया। इनमें बहेड़ी, बिथरी चैनपुर, कोतवाली, इज्जतनगर, बारादरी, कैंट, प्रेमनगर, विशारतगंज, देवरनियां, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, किला, मीरगंज, भोजीपुरा, आंवला, भमोरा, अलीगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी, शीशगढ़, सीबीगंज, शाही और क्योलड़िया शामिल हैं। प्रत्येक टीम को एक हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनवरी से अक्टूबर तक 3880 मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक जिले में कुल 3880 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपये है। थानावार बरामदगी में बहेड़ी पुलिस 35 मोबाइल के साथ पहले स्थान पर रही। बिथरी चैनपुर से 27, कोतवाली और इज्जतनगर से 26-26, सुभाषनगर से 22, बारादरी से 21, फरीदपुर से 20, कैंट और जनपदीय सर्विलांस सेल से 15-15 तथा प्रेमनगर और अलीगंज से 14-14 मोबाइल बरामद किए गए। भोजीपुरा थाना पुलिस ने भी आठ गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर अभियान में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।4
- बदायूं में कुदरत का अनोखा करिश्मा! एक साथ चार बच्चों का जन्म, तीन स्वस्थ तो एक बच्ची की गर्भ में ही मौत बदायूं में एक साथ चार बच्चों का जन्म, तीन स्वस्थ; एक बच्ची की गर्भ में ही हुई मौत बदायूं। जनपद के सुधीर नर्सिंग होम में डॉ. लतिका फोगाट ने ऑपरेशन के जरिए एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी कराई। मेडिकल भाषा में इस दुर्लभ घटना को क्वाड्रुपलेट्स (Quadruplets) कहा जाता है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी दंपती के यहां हुई इस डिलीवरी में एक बच्ची की गर्भ में ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे स्वस्थ पैदा हुए। तीनों नवजात बच्चों को बेहतर उपचार और निगरानी के लिए जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉ. लतिका फोगाट के चिकित्सकीय करियर में भी एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी का यह पहला अनुभव रहा। इस दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में सुधीर नर्सिंग होम की चिकित्सकीय टीम की भूमिका सराहनीय रही। जनपद न्यूज़ 24 यूपी की ओर से तीनों नवजात बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। #BadaunNews #Quadruplets #SudhirNursingHome #LatikaPhogat #JanpadNews24UP1
- रिपोर्टर: डी.पी. साहू** **आवाज न्यूज़ 24x7, बरेली, उत्तर प्रदेश** # बरेली में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा चुनाव की तैयारी का संदेश **भाजपा नेताओं के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, ब्रज क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल** **बरेली।** भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा में मंगलवार को कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह 11 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। हाथों में पार्टी के झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ती गई और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। करीब पौने दो बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंच से नेताओं के संबोधन का सिलसिला शुरू हुआ। नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ जैसे नारे भी लगाए गए। नेताओं के संबोधन के बाद पदयात्रा शुरू हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश भी दिया। ब्रज क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने आयोजन को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया। **2
- उझानी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे चौबीस वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से बंदी बना कर भेजा जेल|1