Shuru
Apke Nagar Ki App…
#BADAUN : उझानी में रोडवेज बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल। दिल्ली-बदायूं रोड पर राजनगर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से डंपर में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी उझानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
JOURNALIST REETESH PARTAP S
#BADAUN : उझानी में रोडवेज बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल। दिल्ली-बदायूं रोड पर राजनगर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से डंपर में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी उझानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने बनाया बंदी भेजा जेल। उझानी (बदायूॅं) / कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव जमरौली से गांव मिर्जापुर निवासी कृष्णपाल पुत्र कालीचरण, बरसुआ निवासी छत्रपाल पुत्र चंद्रपाल, जमरौली निवासी गजेन्द्र पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू को ताश की गड्डी और एक हजार पचास नगद रुपयों के साथ बंदी बना कर जेल भेज दिया है।1
- #BADAUN : उझानी में रोडवेज बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल। दिल्ली-बदायूं रोड पर राजनगर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से डंपर में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी उझानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।1
- बदायूं में कुदरत का अनोखा करिश्मा! एक साथ चार बच्चों का जन्म, तीन स्वस्थ तो एक बच्ची की गर्भ में ही मौत बदायूं में एक साथ चार बच्चों का जन्म, तीन स्वस्थ; एक बच्ची की गर्भ में ही हुई मौत बदायूं। जनपद के सुधीर नर्सिंग होम में डॉ. लतिका फोगाट ने ऑपरेशन के जरिए एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी कराई। मेडिकल भाषा में इस दुर्लभ घटना को क्वाड्रुपलेट्स (Quadruplets) कहा जाता है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी दंपती के यहां हुई इस डिलीवरी में एक बच्ची की गर्भ में ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे स्वस्थ पैदा हुए। तीनों नवजात बच्चों को बेहतर उपचार और निगरानी के लिए जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉ. लतिका फोगाट के चिकित्सकीय करियर में भी एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी का यह पहला अनुभव रहा। इस दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में सुधीर नर्सिंग होम की चिकित्सकीय टीम की भूमिका सराहनीय रही। जनपद न्यूज़ 24 यूपी की ओर से तीनों नवजात बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। #BadaunNews #Quadruplets #SudhirNursingHome #LatikaPhogat #JanpadNews24UP1
- भाकियू (चढूनी) का धरना 26वें दिन भी जारी, प्रशासनिक उदासीनता पर किसानों का फूटा गुस्सा। बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज 26वें दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक स्तर पर लगातार हो रही देरी और ठोस कार्रवाई न होने से धरनारत किसानों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा अवैध कब्जों पर अब तक कोई सख्त कदम नहीं धरने की अगुवाई कर रहे यूनियन के नेताओं का कहना है कि बीएसएनएल ऑफिस के पीछे नाले की सरकारी जमीन पर डॉ. शारिक जनाब द्वारा कराया जा रहा अवैध निर्माण खुलेआम जारी है, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने कहा इसके अलावा, उझानी थाना क्षेत्र के जुनइया निवासी बुजुर्ग किसान भगवान दास और प्रेमवती अपनी खेती की जमीन (जिसका इकरारनामा उनके पास है) पर गांव के दबंग द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ पिछले 26 दिनों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। खुले आसमान के नीचे इतने दिनों से डटे रहने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अब तक राहत की कोई पहल नहीं की है। आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी भाकियू (चढूनी) के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द नाले पर चल रहा अवैध निर्माण रुकवाकर पीड़ित किसानों को उनकी जमीन का कब्जा नहीं दिलाया गया, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर दिलशाद हुसैन, शरीफ अब्बासी, बीयुसु दास, भगवान दास, प्रेमवती, नूरुद्दीन, कामिनी, देशराज साहू, रजनेश उपाध्याय, रामनाथ वर्मा, रामपाल भगत जी, शिवदयाल सागर,।1
- जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उठाया था सड़क की बदहाली का मुद्दा, लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य** # 🚨 बिल्सी में सड़कों के गहरे गड्ढे भरने का अभियान शुरू, ट्री मैन प्रशांत जैन की पहल लाई रंग **जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उठाया था सड़क की बदहाली का मुद्दा, लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य** 📍 **बिल्सी (बदायूं)।** बिल्सी नगर में सड़कों पर बने गहरे गड्ढों से परेशान राहगीरों को अब राहत मिलने लगी है। नगर के सम्राट अशोक चौक से साहबगंज होते हुए थाना मोड़, सीताराम तिराहा और नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष ट्री मैन प्रशांत जैन ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संबंधित मार्ग का निरीक्षण किया और सड़क को दुरुस्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के प्रथम चरण में बुधवार को सड़क के गहरे गड्ढों में बजरी आदि डालकर उन्हें भरा गया, जिससे फिलहाल राहगीरों को आवागमन में राहत मिली है। ट्री मैन प्रशांत जैन ने बताया कि विभाग ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। अगले चरण में डीसी का कार्य कराए जाने के साथ पूरे मार्ग पर नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सीताराम तिराहे पर जलभराव की समस्या से भी लोगों को राहत मिली है। इस पहल के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया।3
- ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला का शुभारंभ, हजारों लोगों की उपस्थिति में मिला आशीर्वाद। दिनांक 3 नवंबर 2026 को डॉ. जीराज यादव 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत देवकोला में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। लोधी समाज, कश्यप समाज, सागर समाज, मौर्य समाज एवं शर्मा समाज के सम्मानित साथियों ने उन्हें सादर आमंत्रित किया। कार्यक्रम में डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर श्री रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं नौजवान साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से आंवला विधानसभा का विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की कामना करते हुए हाथ उठाकर भगवान से प्रार्थना की और अपना आशीर्वाद एवं समर्थन व्यक्त किया। डॉ. जीराज यादव ने सभी सम्मानित साथियों, रामलीला कमेटी के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- गांव महेरा में किसान सेवा केंद्र का शुभारंभ, विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन गांव महेरा में किसान सेवा केंद्र का शुभारंभ, विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव महेरा में किसान सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने फीता काटकर किसान सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में किसान सेवा केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें कृषि संबंधी जरूरतों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। किसान सेवा केंद्र के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सेवाराम कश्यप, मुनेन्द्र कश्यप, बीरबल कश्यप, धीरपाल कश्यप, चंद्रपाल ठेकेदार, हरेंद्र कश्यप, महेंद्र कश्यप सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने किसान सेवा केंद्र के शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के लिए उपयोगी पहल बताया।4
- उझानी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे चौबीस वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से बंदी बना कर भेजा जेल|1