Shuru
Apke Nagar Ki App…
साइबर तहसील से 55 जिलों में 75 सेवाएं ऑनलाइन - ऐतिहासिक और देश में पहली पहल
Roshani shivhare
साइबर तहसील से 55 जिलों में 75 सेवाएं ऑनलाइन - ऐतिहासिक और देश में पहली पहल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- साइबर तहसील से 55 जिलों में 75 सेवाएं ऑनलाइन - ऐतिहासिक और देश में पहली पहल1
- ग्राम सभाओं की अनुमति के पाँचवी अनुसूचित क्षेत्रों में प्लांट स्थापित कर पीढ़ियों से रहने वाले आदिवासियों को उनकी जमीनों से जबरन विस्थापित करने के डर से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सरकार आदिवासियों की जमीन औद्योगिक परियोजनाओं के लिए, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए जमीन लेकर आदिवासियों को जबरन विस्थापित करने का काम कर रही है। उसी का नतीजा है आज ग्रामीण इलाकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।1
- छतरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले के छठवें दिन किसान भाई-बहनों के लिए विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम की बहनों द्वारा अतिथियों को स्मृति तिलक एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत के साथ हुई। बी.के. अवधेश ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भीनमाल (राजस्थान) से पधारीं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज गांवों से शहरों की ओर पलायन लगातार बढ़ रहा है, जबकि असली भारत गांवों में बसता है। उन्होंने कहा कि यदि हमें भारत की आत्मा को समझना है तो गांवों को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने लौह पुरुष सरदार पटेल के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा एक ही कल्चर है – “एग्रीकल्चर”। देश के सभी त्योहारों की जड़ें गांवों से जुड़ी हैं; जब गांव समृद्ध होता है, तब ही देश में खुशहाली आती है। दीदी ने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो सकारात्मक संकल्प और सही दिशा की। उन्होंने भारत की प्राचीन समृद्ध संस्कृति का उल्लेख करते हुए सोमनाथ मंदिर और नालंदा विश्वविद्यालय के वैभव का उदाहरण दिया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज किसान अपने बच्चों को खेती से जोड़ना नहीं चाहते। अधिक लाभ के लिए भैंसों को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन देने और खेतों में डीएपी-यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि और मानव स्वास्थ्य दोनों को हानि पहुंच रही है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रकृति के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता भारतीय संस्कृति की पहचान रही है। आज आवश्यकता है जैविक एवं योगिक खेती को अपनाने की। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू में ‘प्योर योगिक खेती’ का सफल प्रयोग हो रहा है, जिसे ‘जीरो बजट माउंट’ के रूप में जाना जाता है और जिस पर विभिन्न स्तरों पर शोध भी हो रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने और खेती में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय छतरपुर एस.के. उपाध्याय ने कहा कि पिछले सात दिनों में इस प्रांगण में जो आध्यात्मिक अमृत वर्षा हुई है, वह अद्भुत है। उन्होंने संस्थान प्रभारी बी.के. शैलजा दीदी के नवाचारों की सराहना की। वेसबाल प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह ने भी कार्यक्रम को जीवन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव बताया। सीएमराइज उपप्राचार्य श्री शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों से सदैव कुछ नया सीखने को मिलता है। कार्यक्रम का संचालन बड़ामलहरा सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. रुपा दीदी ने किया। अंत में गीता दीदी द्वारा सभी को ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई तथा उपस्थित जनसमूह ने द्वादश ज्योतिर्लिंग की संध्या बेला में महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया।1
- टीकमगढ़ में कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में गांधी चौराहे पर प्रदर्शन, पुतला दहन की कोशिश नाकाम टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में शुक्रवार को गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए प्रयास को नाकाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता निर्धारित समय पर गांधी चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मंत्री के खिलाफ विरोध जताया। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला निकालकर आग लगाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और पुतला छीनकर अपने कब्जे में ले लिया।1
- महोबा में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र को सशक्त बनाने के लिए 48 ग्राम चौकीदारों को साइकिल वितरित की गई है। जनपद महोबा की पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में तैनात 48 ग्राम चौकीदारों को निःशुल्क साइकिल प्रदान की। इस मौके पर एसपी ने चौकीदारों से संवाद करते हुए उनके दायित्वों की याद दिलाई और कहा कि अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्राम चौकीदार बीट पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी के संपर्क में रहें तथा अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, भूमि विवाद और अवैध शराब जैसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ेगी, अपराधों पर नजर मजबूत होगी और बीट पुलिसिंग को नया बल मिलेगा। साइकिल पाकर चौकीदारों के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया।1
- जालौन में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद1
- कामताना ग्राम के किसानों की फसल लगी है खेत में जिसको जाने के लिए रास्ता नहीं दे रहे दमगों ने चालू रास्ता बंद कर दिया किसान परेशानपन्ना कलेक्टर के खोखले दावे ? किसानों को अपनी फसल हार्वेस्ट करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं धन्य है cm mohan yadav शासन प्रशासन से आग्रह है कि किसानों को रास्ता दिया जाए1
- माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने का निर्णय निश्चय ही अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक है। आगामी अप्रैल माह से शिक्षामित्रों को ₹18,000 तथा अनुदेशकों को ₹17,000 मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के अथक परिश्रम, समर्पण तथा शिक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का सम्मान है। इस महत्वपूर्ण, जनहितकारी एवं प्रेरणादायी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का सादर धन्यवाद एवं उनका हार्दिक अभिनंदन।1