logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में बुधवार को स्थाई लोक अदालत के संबंध में आमजन एवं पेंशनर्स को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंशनर्स विभाग, सवाई माधोपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थाई लोक अदालत सवाई माधोपुर की सदस्य जूली खंडेलवाल द्वारा उपस्थित पेंशनर्स एवं विभागीय कार्मिकों को स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली, अधिकार क्षेत्र एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्थाई लोक अदालत के संबंध में पेंशनर्स विभाग में जागरूकता शिविर आयोजित 16 सितम्बर, 2026 सवाई माधोपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में बुधवार को स्थाई लोक अदालत के संबंध में आमजन एवं पेंशनर्स को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंशनर्स विभाग, सवाई माधोपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थाई लोक अदालत सवाई माधोपुर की सदस्य जूली खंडेलवाल द्वारा उपस्थित पेंशनर्स एवं विभागीय कार्मिकों को स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली, अधिकार क्षेत्र एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जूली खंडेलवाल ने बताया कि स्थाई लोक अदालत का उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान के लिए आमजन को अनावश्यक रूप से लंबी न्यायिक प्रक्रिया से गुजरना न पड़े, इसके लिए स्थाई लोक अदालत एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान मंच के रूप में कार्य करती है। उन्होंने उपस्थित पेंशनर्स को बताया कि स्थाई लोक अदालत के समक्ष जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों में निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुसार प्रकरण प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से पेंशनर्स को उनके पेंशन संबंधी अधिकारों, विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित समस्याओं तथा शिकायतों के समाधान के लिए उपलब्ध विधिक विकल्पों की जानकारी दी। शिविर के दौरान स्थाई लोक अदालत जनोपयोगी सेवाएं के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि परिवहन सेवा, डाक एवं तार सेवा, टेलीफोन सेवा, विद्युत एवं जल आपूर्ति, स्वच्छता, अस्पताल अथवा औषधालय की सेवाएं, बैंक एवं वित्तीय सेवा तथा अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान के लिए स्थाई लोक अदालत की सहायता ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्थाई लोक अदालत में प्रकरण प्रस्तुत करने से पूर्व संबंधित पक्षों के मध्य आपसी समझौते एवं सुलह के माध्यम से विवाद के समाधान का प्रयास किया जाता है। यदि सुलह से विवाद का समाधान नहीं हो पाता है तो विधि में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार स्थाई लोक अदालत द्वारा विवाद का निर्णय किया जा सकता है। इस प्रकार यह व्यवस्था विवादों के शांतिपूर्ण एवं प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिविर में पेंशनर्स को यह भी बताया गया कि किसी भी जन उपयोगी सेवा से संबंधित समस्या के समाधान के लिए समय रहते उचित विधिक मंच की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने पेंशनर्स से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थाई लोक अदालत की सेवाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनर्स एवं विभागीय कार्मिकों द्वारा स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका सदस्य जूली खंडेलवाल द्वारा सरल एवं विस्तृत रूप से समाधान किया गया। उन्होंने उपस्थितजनों को विवादों को आपसी समझाइश एवं सुलह के माध्यम से समाप्त करने तथा न्यायालयों में लंबित विवादों को कम करने की दिशा में लोक अदालत एवं वैकल्पिक विवाद समाधान व्यवस्था के महत्व से भी अवगत कराया। इस दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम सवाई माधोपुर के प्रभारी अधिकारी रामधन मीणा, आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के सहायक निदेशक डॉ.पुरुषोत्तम गौतम एवं पोस्ट ऑफिस के डाकपाल जब्बर सिंह मीना ने भी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर के अंत में उपस्थित पेंशनर्स एवं विभागीय कार्मिकों को स्थाई लोक अदालत से संबंधित जागरूकता सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान अधिकार मित्र मगनलाल मीणा, अधिवक्ता राजेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
1 hr ago
c2ef0fd8-a4fe-4fe6-ad74-182b226e0221

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    3
    श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान

सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया। उनियारा नगरपालिका में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया। कांग्रेस के 11 और भाजपा के 5 वार्ड जीतने के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव पर सबकी नजर।
    1
    भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया।
उनियारा नगरपालिका में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया। कांग्रेस के 11 और भाजपा के 5 वार्ड जीतने के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव पर सबकी नजर।
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    29 min ago
  • श्योपुर के सहसराम गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की फौज फिर स्कूल में ताला.... शिक्षकों में मचा हड़कंप... बीईओ बोले नोटिस जारी कर करूंगा कार्रवाई श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित सहसराम गांव के प्राथमिक विद्यालय खिड़क में मंगलवार को शिक्षक ताला लगाकर गायब हो गए.जब बीईओ से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने कहा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    1
    श्योपुर के सहसराम गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की फौज फिर स्कूल में ताला.... शिक्षकों में मचा हड़कंप... बीईओ बोले नोटिस जारी कर करूंगा कार्रवाई
श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित सहसराम गांव के प्राथमिक विद्यालय खिड़क में मंगलवार को शिक्षक ताला लगाकर गायब हो गए.जब बीईओ से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने कहा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • 🐕❤️ कुत्ता हो या कुतिया, ये बहुत वफादार और इंसान के सच्चे साथी होते हैं। 🙏 भूखे पशु को रोटी खिलाना दया, करुणा और मानवता का सुंदर कार्य है। 🫓🐕❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से संदेश — जरूरतमंद पशु को भोजन और पानी जरूर दें, लेकिन साफ-सफाई और सुरक्षित जगह का ध्यान रखें। 🙏☕ सादा रोटी थोड़ी मात्रा में दी जा सकती है, लेकिन मसालेदार, प्याज-लहसुन वाली चीजें न दें। सेवा ही सच्ची मानवता है। ❤️🙏🐕 #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #पशुसेवा #कुत्तासेवा #मानवता #सेवाहीसच्चीभक्ति
    1
    🐕❤️ कुत्ता हो या कुतिया, ये बहुत वफादार और इंसान के सच्चे साथी होते हैं। 🙏

भूखे पशु को रोटी खिलाना दया, करुणा और मानवता का सुंदर कार्य है। 🫓🐕❤️
बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से संदेश — जरूरतमंद पशु को भोजन और पानी जरूर दें, लेकिन साफ-सफाई और सुरक्षित जगह का ध्यान रखें। 🙏☕

सादा रोटी थोड़ी मात्रा में दी जा सकती है, लेकिन मसालेदार, प्याज-लहसुन वाली चीजें न दें।

सेवा ही सच्ची मानवता है। ❤️🙏🐕

#BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #पशुसेवा #कुत्तासेवा #मानवता #सेवाहीसच्चीभक्ति
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में बामनवास नगरपालिका बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।
    1
    चेयरमैन पद के लिए 3 नामांकन दाखिल, भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी मैदान में
बामनवास नगरपालिका
बामनवास, सवाईमाधोपुर। बामनवास नगरपालिका में नगर निकाय आम चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो गई। 15 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक कुल 3 नामांकन पत्र जमा हुए। इनमें भाजपा से संतरा मीणा, कांग्रेस से रेखा मीणा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लीला देवी ने नामांकन दाखिल किया है। प्रक्रिया के दौरान कुल 11 नामांकन पत्र वितरित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा व तहसीलदार बृजेश कुमार सिहरा सहित कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    38 min ago
  • किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।
    4
    किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन  दी जानकारी 
*किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन*
लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई  निबंध प्रतियोगिता,  पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। 
विद्यालय की व्याख्याता  सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने  छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही  सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की  विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। 
इस अवसर पर  व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए  उपस्थिति रही।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सवाई माधोपुर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नगर परिषद सभापति अध्यक्ष पद पर भाजपा से मेवा चौधरी ने वार्ड नंबर 56 ने निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर परिषद में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का दांव, नरेश गुर्जर ने भरा नामांकन उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का दांव, नरेश गुर्जर ने भरा नामांकन नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का प्रत्याशी तय, नरेश गुर्जर ने दाखिल किया नामांकन उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए नरेश गुर्जर कांग्रेस प्रत्याशी, अंतिम दिन किया नामांकन
    1
    उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का दांव, नरेश गुर्जर ने भरा नामांकन
उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का दांव, नरेश गुर्जर ने भरा नामांकन
नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का प्रत्याशी तय, नरेश गुर्जर ने दाखिल किया नामांकन
उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए नरेश गुर्जर कांग्रेस प्रत्याशी, अंतिम दिन किया नामांकन
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    39 min ago
  • 🔥 ब्लॉक 8 – घंटी सरप्राइज | पाली रोड से भगत सिंह पार्क तक का शानदार दृश्य 🚨☕❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश 🇮🇳✨ एक शानदार सफर, सरप्राइज और खूबसूरत नज़ारों से भरपूर! ❤️🙏 देखिए ब्लॉक 8 का पूरा वायरल सफर और अपना प्यार जरूर दें। ☕❤️ #ब्लॉक8 #घंटीसप्राइज #पालीरोड #भगतसिंहपार्क #बल्लूटीस्टॉल श्योपुर मध्यप्रदेश ViralTrending
    1
    🔥 ब्लॉक 8 – घंटी सरप्राइज | पाली रोड से भगत सिंह पार्क तक का शानदार दृश्य 🚨☕❤️

बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश 🇮🇳✨
एक शानदार सफर, सरप्राइज और खूबसूरत नज़ारों से भरपूर! ❤️🙏
देखिए ब्लॉक 8 का पूरा वायरल सफर और अपना प्यार जरूर दें। ☕❤️

#ब्लॉक8 #घंटीसप्राइज #पालीरोड #भगतसिंहपार्क #बल्लूटीस्टॉल श्योपुर मध्यप्रदेश ViralTrending
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.