Shuru
Apke Nagar Ki App…
एनएच-309A चौड़ीकरण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, समय पर पूरा करने के निर्देश एनएच-309A चौड़ीकरण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, समय पर पूरा करने के निर्देश
मेरा हक न्यूज
एनएच-309A चौड़ीकरण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, समय पर पूरा करने के निर्देश एनएच-309A चौड़ीकरण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, समय पर पूरा करने के निर्देश
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Uttarakhand BBP Media News1
- सफलता अंक नहीं होती और असफलता घातक नहीं होती है,1
- गरुड़ के सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल में शिक्षा का स्तर देखकर कौन न वाह न कहे! एक वायरल वीडियो में कक्षा 1 का मात्र छह साल का बच्चा 'लव' अंग्रेजी को इतनी सहजता से पढ़ रहा है मानो कोई बड़ा विद्वान हो। यह दृश्य न केवल अभिभावकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्रीय शिक्षा व्यवस्था की मजबूती को भी प्रमाणित करता है, जहां छोटे-छोटे बच्चे भाषा सीखने में इतनी आसानी हासिल कर रहे हैं।1
- Post by Surendra Kumar1
- पिथौरागढ़: रामगंगा वा सरयू नदी में भारी मशीनों से खनन पर हाई कोर्ट की रोक1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- नैनीताल एस.एस.पी.ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान लंबित जांचों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने जांच अधिकारियों को आबकारी और विद्युत चोरी समेत अन्य मामलों में तीन महीनों की जगह 15 दिनों में जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा है। उन्होंने कहा की महिला और बच्चों को पेट पर लात मारने के बाद एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। नैनीताल की पुलिस लाइन में आज अयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी एस.ओ., कोतवाल, सी.ओ., एस.पी.के साथ एस.एस.पी.मंजूनाथ टीसी ने बैठक की। इस बैठक में पुलिस के आचरण, पारदर्शिता और समयबद्ध विवेचना पर विशेष ध्यान दिया गया। जिले में चल रही जांचों में अधिकारियों की विवेचना में देरी को लेकर एस.एस.पी.नाराज हुए। उन्होंने, जांच के लिए 15 दिनों की समय सीमा निर्धारित करते हुए जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करने के एदेश दिए। कहा कि एस.ओ., कोतवाल और सी.ओ.को विद्युत और आबकारी एक्ट की शिकायतों की जांच जल्दी पूरी करनी है। इसके अलावा जब्त किया गया सभी माल ई-मालखाने में दाखिल होगा। उन्होंने, आगामी पर्यटन सीजन और मार्च महीने के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में थाना प्रभारियों (SHO), फायर सर्विस, ट्रैफिक, पी.ए.सी.और होमगार्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस के आचरण एवं व्यवहार को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया गया कि आमजन के साथ संवाद करते समय पुलिस कर्मियों का व्यवहार शालीन एवं संवेदनशील होना चाहिए। विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर जनता से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस कप्तान ने आगामी पर्यटन सीजन के लिए पुलिस के आचरण और व्यवहार को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। पुलिस कर्मियों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में पुलिस प्रशासन अपने कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। लेकिन, अनुशासनहीनता या नशे की स्थिति में दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।1
- मंच पर गूंजा आत्मविश्वास, छात्रों ने भाषा के दम पर जीत लिया दिल मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है आज कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ में आयोजित लैंग्वेज फेस्ट ने यह साबित कर दिया कि भाषा केवल बोलने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व को निखारने की ताकत भी है इस भव्य आयोजन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया जिसने हर किसी को प्रभावित कर दिया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें मुख्य अतिथि कमलेश्वरी मेहता खंड शिक्षा अधिकारी गरुड़ ए एम एस गुसाईं वन क्षेत्राधिकारी बैजनाथ सहित प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन पांडेय संस्थापक सचिव नंदा बल्लभ भट्ट कोषाध्यक्ष शंकर पांडेय और प्रधानाचार्या सीमा जोशी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया इस भाषा महोत्सव में करीब एक सौ पचास छात्र छात्राओं ने भाग लिया जहां हिंदी संस्कृत और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता के साथ साथ सुलेख संस्कृत श्लोक उच्चारण और कुमाऊनी गीत जैसी प्रतियोगिताओं ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया हर प्रस्तुति में आत्मविश्वास झलक रहा था और मंच पर छात्रों की अभिव्यक्ति ने दर्शकों को बांधे रखा मुख्य अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं यह न केवल उनकी भाषाई क्षमता को मजबूत करते हैं बल्कि उन्हें अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर भी देते हैं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन पांडेय और संस्थापक सचिव नंदा बल्लभ भट्ट ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता का रास्ता खोलते हैं और ऐसे मंच बच्चों को अपनी पहचान बनाने का मौका देते हैं प्रधानाचार्या सीमा जोशी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाषा हमारी संस्कृति और पहचान की नींव है और इसे सीखना और सहेजना दोनों ही जरूरी है उन्होंने छात्रों को विभिन्न भाषाओं के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश दिया प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान कंट्रीवाइड स्कूल बागेश्वर ने हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ और तृतीय स्थान कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल सोमेश्वर को मिला कार्यक्रम का सफल संचालन आर के खोलिया ने किया और इसे सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास अभिव्यक्ति और प्रतिभा को निखारने वाला एक प्रेरणादायक मंच बनकर सामने आया #LanguageFest #StudentConfidence #PublicSpeaking #EducationIndia #SchoolEvent #HindiSpeech #Sanskrit #EnglishLearning #CulturalEvent #Motivation #SkillDevelopment #StudentsTalent #MeraHaqNews1