रूड़सेट बारां में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, सफल महिला उद्यमियों का सम्मान बारां। रूडसेट संस्थान बारां और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में 9 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हीना परिहार, डीपीएम राजीव तोमर, एलडीएम राहुल रायकवार तथा नाबार्ड के डीडीएम घनश्याम मीणा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भंवरलाल जनागल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हीना परिहार ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, महिला अधिकारों और आत्म-विकास पर प्रकाश डाला। वहीं डीपीएम राजीव तोमर ने महिला विकास में एनआरएलएम की भूमिका के बारे में जानकारी दी। नाबार्ड के डीडीएम घनश्याम मीणा ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। एलडीएम राहुल रायकवार ने महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में सफल महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा महिला सम्मान और समानता का संदेश दिया गया।
रूड़सेट बारां में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, सफल महिला उद्यमियों का सम्मान बारां। रूडसेट संस्थान बारां और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में 9 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक
सेवा प्राधिकरण की सचिव हीना परिहार, डीपीएम राजीव तोमर, एलडीएम राहुल रायकवार तथा नाबार्ड के डीडीएम घनश्याम मीणा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भंवरलाल जनागल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति
जागरूक रहने का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हीना परिहार ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, महिला अधिकारों और आत्म-विकास पर प्रकाश डाला। वहीं डीपीएम राजीव तोमर ने महिला विकास में एनआरएलएम की भूमिका के बारे में जानकारी दी। नाबार्ड के डीडीएम घनश्याम मीणा ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण से
जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। एलडीएम राहुल रायकवार ने महिलाओं को बैंकिंग योजनाओं और वित्तीय सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में सफल महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा महिला सम्मान और समानता का संदेश दिया गया।
- नागौर/पादूकलां ,,जिले के पादूकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवड़ा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच राजुराम चेन्दलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस मौके पर आयोजक राजुराम चेन्दलिया ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सुगनाराम जाजड़ा, रामस्वरूप घटियाला, भवानी धायल, संस्कार चेन्दलिया, सत्तार रंगरेज, गुल मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, उमरदीन, रमजान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, राजू, शेर मोहम्मद, नवाब नौजवान कमेटी के सदस्य, निसार भाई, रशीद भाई, आसीन भाई, सद्दाम भाई, रजाक भाई, बरकत अली, कयामुद्दीन, मुस्ताक भाई सहित दोनों समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे। मेवड़ा गांव में आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया।3
- हल की पहली लकीर के साथ शुरू हुआ नया सफर, किसान की मेहनत से ही भरता है हर घर। 🚜 #हलोतिया #किसानजीवन #खेतीबाड़ी #देसीलाइफस्टाइल #गांवकीजिंदगी #धरतीमां #किसान #VillageLife #FarmingLife #DesiCulture #RuralLife #IndianFarmer #KhetKhaliyan #TractorLife #VillageVlog1
- अजमेर में शीतला माता मेले को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगगढ़ चौराहे से फवारा सर्किल तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल जाने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से होकर गुजरना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह से ही बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यदि मेले में भीड़ अधिक बढ़ती है तो टू-व्हीलर वाहनों को भी रोका जा सकता है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।1
- Post by Moinuddin Khan1
- आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि शत-शत नमन। - देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार मां सरस्वती के सच्चे सपूत श्री नारायण बारेठ को"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बहुत दुखी है। कि, शुचिता, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जीवनभर समर्पित, सभी के स्नेही श्री नारायण बारेठ का जयपुर के अपेक्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात्रि को 68 वर्ष की आयु में असामयिक देहावसान हो गया है l मूलतः सीकर जिले के रतनगढ में मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े नारायण जी सन 1976 में आपातकाल के समय 18 वर्ष की अल्प आयु में कोटा आकर जंक्शन स्थित दानमल जी के हत्थे में किराये का कमरा लेकर रहते थे। lऔर उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेजमल जी जैन के पास मुन्शी के रूप में जीवन यापन शुरू किया था l आपातकाल के दमन के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्टेशन क्षेत्र मे अपना सब-कुछ दांव पर लगा कर आंदोलन कर रहे। तत्कालीन प्रमुख युवाओं श्री हनुमान शर्मा, श्री रविंद्र सिंह निर्भय, श्री महेश चंद्र वर्मा ,श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री रमेश चतुर्वेदी, श्री जय कुमार बतरा ,श्री तुलसी राम नागर, श्री मोहर सिंह, श्री राकेश गोयल, श्री सुरेश तिवारी, डॉ डी एन गांधी,श्री हेमचंद पंवार और श्री मोहन हरित साथ नारायण जी की अग्रणी योद्धा की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता l चाहे शराब के ठेके बंद करवाने हों, रेल्वे में भ्रष्टाचार रोकना हो या सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष हो, नारायण जी ने हमेशा निर्भीकता और अदम्य साहस के साथ हर जंग लडी l जीवन में अर्थिक अभाव के बाद भी ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ अपने विचारों पर अडिग रह कर कैसे जिया जाता है। ,नारायण जी इसकी जीवन्त और अद्वितीय मिसाल थे l कोटा की अदालत से राष्ट्रदूत, राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाईम्स, पायनियर, बी बी सी लंदन तक पत्रकारिता की यात्रा और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त, और हरिदेव जोशी पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में डीन के पद पर सुशोभित होकर कार्य करने की गौरवपूर्ण यात्रा एक कर्मयोगी की सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए हिमालय विजय करने जैसी ही हैl और इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं, नारायण जी के कोटा में निवास के वर्षों में श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीत राय, श्री राकेश सोरल,श्री विनीत चतुर्वेदी, श्री परमानंद शर्मा, श्री आत्मदीप,श्री धीरेन्द्र राहुल, श्री पुरुषोत्तम पंचोली, श्री सुनील राजा ,श्री अरिहंत जैन,श श्री सुबोध जैन, श्री योगेश सिंघल,श्री श्री लियाकत भाई, श्री अब्दुल रउफ़ अंसारी, श्री वहीद भाई, श्री महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री यशवंत चौधरी जी, रिछपाल जी पारीक, डॉ सुधीर गुप्ता, के साथ साथ आदरणीय रघुवीर सिंह जी कौशल, लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत, जोधपुर से हिन्दू सिंह जी सोडा, श्री सुपारस जी भंडारी, जयपुर में भा ज पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया,एडवोकेट डी डी बंसल जी एडवोकेट,ब्रम्हा कुमारी आबू केंद्र, प्रभारी श्री कोमल, श्री कैलाश जी व्यास,एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रम्हानंद जी शर्मा, श्री पंकज जी मेहता, श्री रविन्द्र त्यागी, श्री पुरेन्द्र लोहमि जिनके के साथ उनके लगभग 4 दशकों तक अभिन्न स्नेहिल मित्रवत निरंतर जीवंत सम्बन्ध रहे। परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि हम सबके के लाडले नारायण जी बारेठ की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सह सकने की शक्ति प्रदान करें l " ओम शांति ओम " श्रद्धानवत "1
- अजमेर में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली इससे पहले भी ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह कलेक्ट्रेट और न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है आज जीपीओ के पीछे पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली जिस पर सुरक्षा एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और पासपोर्ट ऑफिस को खाली कराया गया सुरक्षा एजेंसी टीम ने बारीक से जांच की सर्च ऑपरेशन चलाया हर संदिग्ध वस्तु पर रखी जा रही नजर1
- गुलाबबाड़ी पुलिया के नीचे वाल्मीकि समाज के युवाओं के साथ मारपीट मामला अजमेर कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन,मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार की रखी मांग।।1
- नागौर/रियांबड़ी,,नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।इतना ही नहीं, शादी में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे। शादी समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से होते हैं, इसलिए बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है जो उसके जीवन और काम में उपयोगी हो। उन्होंने बारातियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है। किसान की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।2