Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली के किसानो का धरना को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने दिया बड़ा बयान
Ajay Singh
चंदौली के किसानो का धरना को लेकर किसान नेता पिंटू पाल ने दिया बड़ा बयान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मारकंडेय महादेव धाम में सफाई कर्मियों ने संभाली कमान, श्रद्धालुओं को मिल रही बेहतर सुविधाएं1
- सोनबरसा टांडा कला प्राथमिक विद्यालय में एक ही कमरे में पढ़ते दो कक्षाओं के बच्चे। जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। चहनिया विकास खंड के सोनबरसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कमरों की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में जगह का अभाव होने के कारण एक ही क्लासरूम में दो-दो कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। इससे शिक्षकों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है, वहीं बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई पर ठीक से नहीं लग पा रहा है। ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व कायाकल्प योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया गया था। लेकिन कायाकल्प कार्य पूरा होने के महज एक-दो महीने बाद ही विद्यालय के कुछ कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से विद्यालय में कमरों की कमी बनी हुई है। कमरों को ध्वस्त किए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नए क्लासरूम का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि की ओर से संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। कमरों की कमी के कारण विद्यालय में एक ही कमरे में दो कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही बच्चों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में जल्द से जल्द नए क्लासरूम का निर्माण कराने की मांग की है।1
- अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन का कांवड़ यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में एसएसपी कंधे पर कांवड़ लेकर जाते और पत्नी के साथ खेरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं, कांवड़ यात्रा के दौरान का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है1
- चिरईगांव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा सैकड़ों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा BDO रिया सैनी और ब्लॉक प्रमुख चंचल के नेतृत्व में निकला हर घर तिरंगा अभियान न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चिरईगांव क्षेत्र वाराणसी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में मंगलवार को चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय से भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई BDO रिया सैनी के नेतृत्व में निकली यात्रा प्रशिक्षु आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर कई गांवों से होकर गुजरी देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, कारवां भी बड़ा होता गया। ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख ने की अपील कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल ने भी सहभागिता की उन्होंने युवाओं से देश के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा हर घर पर तिरंगा लगाना देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है आह्वान किया गया लोगों से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के सम्मान में अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और हर घर तिरंगा अभियान* को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। बाइट प्रशिक्षु आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी अभिषेक सिंह चंचल ब्लॉक प्रमुख, चिरईगांव1
- कलम की तेज धार से | अयोध्या "वफादारी की आखिरी सांस तक लड़ाई" घर बचाने के लिए कोबरा से भिड़ी जोया, सर्प को मारकर खुद शहीद अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र - गद्दोपुर रात के सन्नाटे में घर की चौखट पर वफादारी की एक जंग लड़ी गई। एक तरफ मौत बनकर आया जहरीला कोबरा, दूसरी तरफ थी पालतू डॉग जोया। नतीजा सर्प मारा गया, पर जोया भी शहीद हो गई। क्या हुआ उस रात गद्दोपुर निवासी वेदांत ट्रेडर्स के मालिक प्रवीण त्रिपाठी बीती रात घर पर नहीं थे। घर की रखवाली का जिम्मा था उनकी पालतू डॉग जोया के पास। देर रात घर में एक भयानक सर्प घुसने लगा। जोया ने खतरे को भांपते ही एक पल की देर नहीं की। वो सीधे सर्प पर टूट पड़ी। काफी देर तक चली जंग। कोबरा ने जोया को डस लिया। जहर शरीर में उतरा। लेकिन जोया पीछे नहीं हटी। आखिरी दम तक लड़ती रही और आखिरकार सर्प को मार गिराया। सुबह जब परिवार लौटा तो देखा - फर्श पर मरा हुआ सर्प पड़ा था और उसके बगल में जोया भी दम तोड़ चुकी थी। ये पहली बार नहीं था परिवार के अनुसार जोया पहले भी 2 बार घर में घुसे सर्पों को मारकर अपनी वफादारी साबित कर चुकी थी। इस बार उसने अपनी जान देकर वो फर्ज निभाया। घटना के बाद से पूरे गद्दोपुर इलाके में चर्चा है। प्रवीण त्रिपाठी का परिवार जोया की मौत से बेहद दुखी है। कलम की तेज धार इंसान ने उसे "कुत्ता" कहा। उसने फर्ज निभाकर "इंसानियत" दिखा दी। 1. वफादारी का मतलब मालिक घर पर नहीं था। ताला नहीं था। सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। था तो सिर्फ जोया। और उसने साबित कर दिया कि वफादारी तनख्वाह से नहीं, दिल से आती है। 2. हम और वो हम 10 हजार की सिक्योरिटी कैमरा लगाते हैं। जोया ने बिना कैमरे, बिना ट्रेनिंग, बिना छुट्टी के 24 घंटे ड्यूटी की। और आखिरी सांस तक लड़ी। 3. कड़वा सच गली के कुत्ते को हम पत्थर मारते हैं। पर जब जहर वाला सांप घर में घुसेगा तो सबसे पहले वही भौंकेगा। वो हमारी रखवाली करता है, हम उसका अपमान। प्रवीण त्रिपाठी के लिए जोया सिर्फ पालतू नहीं, परिवार थी। और परिवार के लिए जान देना - यही सबसे बड़ा धर्म है। सीख के 3 शब्द 1. जागरूकता बरसात में सांप घर में घुसते हैं। घर के आसपास झाड़ियां साफ रखें। 2. सम्मान गली के आवारा कुत्तों को मारें नहीं। वो आपकी अनदेखी सुरक्षा करते हैं। 3. कृतज्ञता जोया जैसी वफादारी को सलाम। एक पुष्प अर्पित कीजिए। अंतिम पंक्ति इंसान 2 दिन की नौकरी के लिए वफादारी बेच देता है। और जोया ने मौत को गले लगाकर वफादारी की मिसाल लिख दी। शत-शत नमन जोया। तू कुत्ता नहीं, घर की रक्षक थी।3
- चंदौली सकलडीहा के कुछमन रेलवे ओवरब्रिज को लेकर अजय कुमार एडवोकेट ने दिया बड़ा बयान1
- स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, चिरईगांव में निकली हर घर तिरंगा यात्रा1
- यूपी के गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया 2025 बैच के हैं तीनों सिपाही, ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई है नौकरी मरदह टोल पर गाड़ी खड़ी कर करते थे अवैध वसूली अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम के हैं तीनों सिपाही निलंबित सिपाहियों में से एक सिपाही अजय सिंह है रीलबाज1
- वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट मां बेटे ने होटल के रूम में किया सुसाइड1