logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रफीगंज में अभाविप द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान, 500 बने नए सदस्य रफीगंज शहर के विभिन्न कोचिंग व शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रफीगंज इकाई ने नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 500 नए सदस्यों को जोड़ा गया। राहुल गुप्ता ने बताया कि अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। अभाविप छात्र हित में लगातार कार्य करती है। मौके पर सौरभ बाबा, रोहित कुमार, रंजन कुमार, राजू कुमार, प्रांशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

17 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
17 hrs ago

रफीगंज में अभाविप द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान, 500 बने नए सदस्य रफीगंज शहर के विभिन्न कोचिंग व शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रफीगंज इकाई ने नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 500 नए सदस्यों को जोड़ा गया। राहुल गुप्ता ने बताया कि अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। अभाविप छात्र हित में लगातार कार्य करती है। मौके पर सौरभ बाबा, रोहित कुमार, रंजन कुमार, राजू कुमार, प्रांशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from Manpur and nearby areas
  • उत्तराखंड के युवक ने बना दी हवा में उड़ने वाली कार! 🚨🚗✈️ अब सड़क पर नहीं… हवा में सफर होगा! उत्तराखंड के युवक ने बना दी हवा में उड़ने वाली कार! 🚨🚗✈️ अब सड़क पर नहीं… हवा में सफर होगा! 😱 उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर और Hapida Sky Private Limited के फाउंडर-CEO रवि टम्टा ने अपनी बनाई ‘फ्लाइंग कार’ का अल्मोड़ा आर्मी हेलीपैड पर सफल परीक्षण किया है। 📍 परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रवि टम्टा का दावा है कि यह भारत का पहला पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है। इसके जरिए करीब 40 मिनट का सफर सिर्फ 12 मिनट में पूरा किया जा सकता है। यानी जिस रास्ते पर घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ता है… वहीं अब हवा में उड़कर पहुंचने का सपना सच होने की ओर है! 🚀 हालांकि, इसके व्यावसायिक इस्तेमाल और आधिकारिक मंजूरी से जुड़े नियमों की जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
    1
    उत्तराखंड के युवक ने बना दी हवा में उड़ने वाली कार! 🚨🚗✈️
अब सड़क पर नहीं… हवा में सफर होगा! 
उत्तराखंड के युवक ने बना दी हवा में उड़ने वाली कार! 🚨🚗✈️
अब सड़क पर नहीं… हवा में सफर होगा! 😱
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर और Hapida Sky Private Limited के फाउंडर-CEO रवि टम्टा ने अपनी बनाई ‘फ्लाइंग कार’ का अल्मोड़ा आर्मी हेलीपैड पर सफल परीक्षण किया है।
📍 परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रवि टम्टा का दावा है कि यह भारत का पहला पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है। इसके जरिए करीब 40 मिनट का सफर सिर्फ 12 मिनट में पूरा किया जा सकता है।
यानी जिस रास्ते पर घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ता है…
वहीं अब हवा में उड़कर पहुंचने का सपना सच होने की ओर है! 🚀
हालांकि, इसके व्यावसायिक इस्तेमाल और आधिकारिक मंजूरी से जुड़े नियमों की जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    8 hrs ago
  • गया जिले में अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलैब के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान* *अवैध संस्थानों को तत्काल सील कर FIR दर्ज कराने का निर्देश*
    1
    गया जिले में अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलैब के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान*

*अवैध संस्थानों को तत्काल सील कर FIR दर्ज कराने का निर्देश*
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    11 hrs ago
  • विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी विषय पर एक दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन l दिनांक :- 08.08.2026 आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को जिला परिषद अध्यक्ष महोदया नयना कुमारी की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी हरिदास सेमिनरी गया में "विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" विषय पर एक दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष महोदया नयना कुमारी, निदेशक nep,dpo द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था से संबंधित एक वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसके उपरांत विषय पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित हुई। अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष महोदया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।वर्ष 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू होने के साथ ही ग्रामीण परिवारों को पहली बार रोजगार प्राप्त करने का कानूनी अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि बीते लगभग 20 वर्षों में मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उनकी आजीविका को संबल प्रदान करने में यह योजना अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई। डायरेक्टर nep ने कहा कि ग्रामीण रोजगार योजना का उद्देश्य एक ओर ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है, वहीं दूसरी ओर उनके श्रम के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, सिंचाई सुविधाओं का विकास, तालाब एवं पोखरों का जीर्णोद्धार, पौधारोपण, खेल मैदान, विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं सहित टिकाऊ एवं जनोपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इन्हीं उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था लागू की गई है। Dpo ने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था पूर्व की योजनाओं का पूर्णतः प्रतिस्थापन नहीं है, बल्कि उनके सफल एवं प्रभावी प्रावधानों को आगे बढ़ाते हुए आवश्यक सुधार किए गए हैं। कृषि कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए 60 दिनों का "लीव पीरियड" निर्धारित किया गया है तथा रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध होगा तथा कृषि कार्यों के लिए श्रमिकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित रहेगी। डायरेक्टर nep ने बताया कि अब योजनाओं के लिए संसाधनों का आवंटन राज्यों की वास्तविक आवश्यकता एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किया जाएगा, जिससे अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिल सकेगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ अभिसरण (कन्वर्जेंस) को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा विभाग एवं अन्य योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में चारदीवारी, छात्र एवं छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, रसोई शेड, अतिरिक्त कक्षों की मरम्मत एवं अनुरक्षण, ग्रामीण हाट-बाजार का विकास, पंचायत स्तर पर जल निकासी व्यवस्था, मुक्तिधाम, तालाब एवं पोखरों का विकास, पौधारोपण, जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल एवं जीआईएस आधारित योजना निर्माण के माध्यम से विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाकर उनका पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष महोदया ने सभी मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से आह्वान किया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। *कार्यक्रम में सभी माननीय जिला परिषद सदस्य, सभी पंचायत समिति सदस्य एवं सभी मुखिया उपस्थित रहें.*
    1
    विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी विषय पर एक दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन l 
दिनांक :- 08.08.2026
आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को जिला परिषद अध्यक्ष महोदया नयना कुमारी की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी हरिदास सेमिनरी गया में "विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी" विषय पर एक दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष महोदया नयना कुमारी, निदेशक nep,dpo द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था से संबंधित एक वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसके उपरांत विषय पर विस्तृत परिचर्चा आयोजित हुई।
अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष महोदया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।वर्ष 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू होने के साथ ही ग्रामीण परिवारों को पहली बार रोजगार प्राप्त करने का कानूनी अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि बीते लगभग 20 वर्षों में मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उनकी आजीविका को संबल प्रदान करने में यह योजना अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई।
डायरेक्टर nep ने कहा कि ग्रामीण रोजगार योजना का उद्देश्य एक ओर ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है, वहीं दूसरी ओर उनके श्रम के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, सिंचाई सुविधाओं का विकास, तालाब एवं पोखरों का जीर्णोद्धार, पौधारोपण, खेल मैदान, विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं सहित टिकाऊ एवं जनोपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इन्हीं उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था लागू की गई है।
Dpo ने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था पूर्व की योजनाओं का पूर्णतः प्रतिस्थापन नहीं है, बल्कि उनके सफल एवं प्रभावी प्रावधानों को आगे बढ़ाते हुए आवश्यक सुधार किए गए हैं। कृषि कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए 60 दिनों का "लीव पीरियड" निर्धारित किया गया है तथा रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध होगा तथा कृषि कार्यों के लिए श्रमिकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित रहेगी।
डायरेक्टर nep ने बताया कि अब योजनाओं के लिए संसाधनों का आवंटन राज्यों की वास्तविक आवश्यकता एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप किया जाएगा, जिससे अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिल सकेगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ अभिसरण (कन्वर्जेंस) को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा विभाग एवं अन्य योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में चारदीवारी, छात्र एवं छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, रसोई शेड, अतिरिक्त कक्षों की मरम्मत एवं अनुरक्षण, ग्रामीण हाट-बाजार का विकास, पंचायत स्तर पर जल निकासी व्यवस्था, मुक्तिधाम, तालाब एवं पोखरों का विकास, पौधारोपण, जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल एवं जीआईएस आधारित योजना निर्माण के माध्यम से विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाकर उनका पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला परिषद अध्यक्ष महोदया ने सभी मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से आह्वान किया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
*कार्यक्रम में सभी माननीय जिला परिषद सदस्य, सभी पंचायत समिति सदस्य एवं सभी मुखिया उपस्थित रहें.*
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • सहार बाजार से कवारिया का बोल बम यात्रा के लिए रवाना ! जय घोष से पूजा अर्चना सूरज मंदिर परिसर, भोजपुर जिला के सहार बाजार से सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार को कांवरियया श्रद्धा और उत्साह के साथ बोल बम यात्रा के लिए रवाना हुआ यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालु ने सूर्य मंदिर परिसर में भगवान शिव का विद्वत पूजा अर्चना की, और बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया परिजनों और स्थानीय लोगों ने कवारिया को शुभकामनाओं के साथ बिदा किया यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं गुप्ता धाम तुतला भवानी तारा चंडी काशी विश्वनाथ वाराणसी और अयोध्या सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    1
    सहार बाजार से कवारिया का बोल बम यात्रा के लिए रवाना ! जय घोष से पूजा अर्चना सूरज मंदिर परिसर,
भोजपुर जिला के सहार बाजार से सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार को कांवरियया श्रद्धा और उत्साह के साथ बोल बम यात्रा के लिए रवाना हुआ यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालु ने सूर्य मंदिर परिसर में भगवान शिव का विद्वत पूजा अर्चना की, और बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया परिजनों और स्थानीय लोगों ने कवारिया को  शुभकामनाओं के साथ बिदा किया यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं गुप्ता धाम तुतला भवानी तारा चंडी काशी विश्वनाथ वाराणसी और अयोध्या सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे 
धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    15 hrs ago
  • जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र के मनियावां पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जहानाबाद - पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को काको थाना क्षेत्र के मनियावां पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना तथा उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य है।पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए आमजन का विश्वास और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जहानाबाद पुलिस जनता की सुरक्षा, विश्वास और सहयोग के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    1
    जहानाबाद : जिले के काको थाना क्षेत्र के मनियावां पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
जहानाबाद - पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को काको थाना क्षेत्र के मनियावां पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना तथा उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य है।पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए आमजन का विश्वास और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जहानाबाद पुलिस जनता की सुरक्षा, विश्वास और सहयोग के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • गंगा जी मे बढा पानी......................................
    1
    गंगा जी मे बढा पानी......................................
    user_Raju saini
    Raju saini
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • उत्तर कोयल नहर के अंतिम छोर तक पहुंचे पानी, किसान संघर्ष मोर्चा ने बुलंद की आवाज रफीगंज में किसान संघर्ष मोर्चा ने सरकार और नहर विभाग से की निर्णायक पहल की मांग, 211 आरडी की दीवार हटाने सहित रेल पुल निर्माण की उठी मांग रफीगंज शहर के नूनिया टीलहा में शनिवार दोपहर उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध की बैठक में किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद की गई। मोर्चा ने उत्तर कोयल नहर परियोजना का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने की मांग करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से प्रभावी पहल करने की अपील की। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोयल नहर परियोजना औरंगाबाद एवं गया जिले के करीब 12 प्रखंडों के किसानों के लिए जीवनरेखा है। पिछले तीन वर्षों से किसान संघर्ष मोर्चा लगातार नहर में पर्याप्त पानी और परियोजना को पूर्ण कराने की मांग को लेकर आंदोलन करता आ रहा है। संघर्ष का असर है कि वर्तमान में नहर के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है। मोर्चा के अनुसार, वर्ष 2023 से नहर का पानी जीटी रोड के पार चेई नवादा, कोटवारा एवं अंगरा कैनाल सहित मुख्य शाखा तक पहुंचा है। हालांकि मदनपुर से आगे 211 आरडी, बारियावां के पास नहर में बनी कथित अवैध दीवार के कारण पानी का प्रवाह आगे बाधित हो रहा है। मोर्चा ने नहर विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार से 211 आरडी पर बनी दीवार को हटाने की मांग की है, ताकि पानी निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके। इसके साथ ही मोर्चा ने अंगरा कैनाल में इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्व नहर पर रेल पुल तथा कोटवारा कैनाल में देवहोल्ट के पश्चिम नहर पर रेल पुल निर्माण कराने की मांग रखी है। मोर्चा का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से सभी कैनालों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाना संभव होगा। किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि उत्तर कोयल नहर में पर्याप्त पानी पहुंचने से मदनपुर, रफीगंज, गुरुआ, गुरारू, परैया, गोह, टिकारी, कोंच और आमस समेत मगध क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे खेती को मजबूती मिलने के साथ किसानों की वर्षों पुरानी समस्या का भी समाधान हो सकेगा। किसानों की मांग साफ है—नहर का पानी बीच रास्ते में नहीं, बल्कि खेतों तक पहुंचे। अब देखना है कि सरकार और संबंधित विभाग इस मांग पर कितनी तेजी से कदम उठाते हैं।इस अवसर पर मुख्य संरक्षक जयनंदन शर्मा, अध्यक्ष नंदलाल सिंह, उप सचिव अशोक यादव, सदस्य डॉ. रामानंद यादव, उप सचिव देव लाल सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष धनेश यादव, सदस्य किशोरी मोहन सिंह, राम पुकार यादव, ब्रह्मदेव यादव, गोपाल कुमार, बृजेश कुमार, सुजीत कुमार, डॉ. टीपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। #उत्तरकोयलनहर #किसानसंघर्षमोर्चा #रफीगंज #मदनपुर #औरंगाबाद #गया #नहरपरियोजना #किसान #सिंचाई #मगध #BreakingNews #BiharNews #BharatCrimeLiveNews
    1
    उत्तर कोयल नहर के अंतिम छोर तक पहुंचे पानी, किसान संघर्ष मोर्चा ने बुलंद की आवाज

रफीगंज में किसान संघर्ष मोर्चा ने सरकार और नहर विभाग से की निर्णायक पहल की मांग, 211 आरडी की दीवार हटाने सहित रेल पुल निर्माण की उठी मांग
रफीगंज शहर के नूनिया टीलहा में शनिवार दोपहर उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध की बैठक में किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद की गई। मोर्चा ने उत्तर कोयल नहर परियोजना का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने की मांग करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से प्रभावी पहल करने की अपील की।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोयल नहर परियोजना औरंगाबाद एवं गया जिले के करीब 12 प्रखंडों के किसानों के लिए जीवनरेखा है। पिछले तीन वर्षों से किसान संघर्ष मोर्चा लगातार नहर में पर्याप्त पानी और परियोजना को पूर्ण कराने की मांग को लेकर आंदोलन करता आ रहा है। संघर्ष का असर है कि वर्तमान में नहर के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है।
मोर्चा के अनुसार, वर्ष 2023 से नहर का पानी जीटी रोड के पार चेई नवादा, कोटवारा एवं अंगरा कैनाल सहित मुख्य शाखा तक पहुंचा है। हालांकि मदनपुर से आगे 211 आरडी, बारियावां के पास नहर में बनी कथित अवैध दीवार के कारण पानी का प्रवाह आगे बाधित हो रहा है।
मोर्चा ने नहर विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार से 211 आरडी पर बनी दीवार को हटाने की मांग की है, ताकि पानी निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।
इसके साथ ही मोर्चा ने अंगरा कैनाल में इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्व नहर पर रेल पुल तथा कोटवारा कैनाल में देवहोल्ट के पश्चिम नहर पर रेल पुल निर्माण कराने की मांग रखी है। मोर्चा का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने से सभी कैनालों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाना संभव होगा।
किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि उत्तर कोयल नहर में पर्याप्त पानी पहुंचने से मदनपुर, रफीगंज, गुरुआ, गुरारू, परैया, गोह, टिकारी, कोंच और आमस समेत मगध क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे खेती को मजबूती मिलने के साथ किसानों की वर्षों पुरानी समस्या का भी समाधान हो सकेगा।
किसानों की मांग साफ है—नहर का पानी बीच रास्ते में नहीं, बल्कि खेतों तक पहुंचे। अब देखना है कि सरकार और संबंधित विभाग इस मांग पर कितनी तेजी से कदम उठाते हैं।इस अवसर पर
मुख्य संरक्षक जयनंदन शर्मा, अध्यक्ष नंदलाल सिंह, उप सचिव अशोक यादव, सदस्य डॉ. रामानंद यादव, उप सचिव देव लाल सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष धनेश यादव, सदस्य किशोरी मोहन सिंह, राम पुकार यादव, ब्रह्मदेव यादव, गोपाल कुमार, बृजेश कुमार, सुजीत कुमार, डॉ. टीपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
#उत्तरकोयलनहर #किसानसंघर्षमोर्चा #रफीगंज #मदनपुर #औरंगाबाद #गया #नहरपरियोजना #किसान #सिंचाई #मगध #BreakingNews #BiharNews #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • मगध IG विकास वैभव के द्वारा जनता दरबार में लोगों की सुनी गई फरियाद
    1
    मगध IG विकास वैभव के द्वारा जनता दरबार में लोगों की सुनी गई फरियाद
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    21 hrs ago
  • बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ⚡🚔 बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ⚡🚔 पंचानपुर पुलिस ने 6 ट्रांसफॉर्मर कॉइल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजारों के साथ 2 आरोपियों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि गिरोह ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाकर उसके अंदर की कॉइल निकालता था, जिससे इलाके में बिजली व्यवस्था प्रभावित होती थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। 👉 देखिए पूरी खबर… और बताइए, बिजली चोरी के इस खेल पर क्या होनी चाहिए सख्त कार्रवाई?
    1
    बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ⚡🚔
बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ⚡🚔
पंचानपुर पुलिस ने 6 ट्रांसफॉर्मर कॉइल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजारों के साथ 2 आरोपियों को दबोच लिया है।
बताया जा रहा है कि गिरोह ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाकर उसके अंदर की कॉइल निकालता था, जिससे इलाके में बिजली व्यवस्था प्रभावित होती थी।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
👉 देखिए पूरी खबर… और बताइए, बिजली चोरी के इस खेल पर क्या होनी चाहिए सख्त कार्रवाई?
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.