कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरोप है कि आधी रात में दबंगों ने जेसीबी से लाखों की बनी इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ कर कब्जा करने की कोशिश की… और इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24, बिसुई इलाके का है। आरोप है कि एक सत्ताधारी दल से जुड़ा दबंग नेता, अपने दर्जनों समर्थकों और गुंडों के साथ आधी रात को पहुंचा… और जेसीबी मशीन लगवाकर बनी हुई इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह सड़क लाखों रुपये की लागत से बनाई गई थी, जिसे रात के अंधेरे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि— 👉 बिना किसी आदेश के सड़क क्यों तोड़ी गई? 👉 किसके इशारे पर यह कार्रवाई हुई? 👉 क्या अब सरकारी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है? स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यह वही नेता है जिसने पहले अपनी जमीन बेची… और अब सत्ता की ताकत के दम पर आबादी और ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर लोगों को धमकाया भी गया। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत थाना कोखराज में समाधान दिवस के दौरान दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि आराजी संख्या 379 की आबादी वाली जमीन पर बनी इंटरलॉकिंग सड़क को जबरन उखाड़ा गया। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है— 👉 क्या सत्ता की आड़ में दबंगई को खुली छूट मिल गई है? 👉 क्या सरकार की छवि को ऐसे ही नुकसान पहुंचाया जाता रहेगा? फिलहाल पुलिस जांच की बात कर रही है, लेकिन देखना होगा कि इस मामले में कब तक कार्रवाई होती है… ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज चैनल के साथ। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।

- मृतक की पहचान रिशु पुत्र सोहनलाल प्रजापति, निवासी किनार गांव के रूप में हुई।दोस्त मस्ताना को छोड़ने जाते समय बाइक को डंपर ने मारी टक्कर।हादसे में रिशु डंपर के नीचे आ गया, मौके पर ही तोड़ा दम।घटना के बाद मची अफरा-तफरी, परिजनों में मचा कोहराम।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।डंपर चालक वाहन समेत फरार, तलाश में जुटी पुलिस।सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास हादसा।1
- *हाईवे पर पत्थर से टकराकर ट्रक पलटा, चालक-खलासी गंभीर घायल* *कौशाम्बी संदेश गनेश कश्यप* कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामवनगमन मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे के बीच पड़े पत्थर से टकराकर अनाज से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया बताया जा रहा है कि ट्रक गोरखपुर से गुंडिया की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रोही गांव के पास रामवनगमन मार्ग पर पहुंचा, तभी सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद ट्रक में लदा अनाज हाईवे पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और सड़क से ट्रक हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- कौशांबी: जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 7.50 मीटर चौड़ी बनाई गई सड़क में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की हालत खराब होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कोई जांच हुई और न ही मरम्मत कार्य कराया गया। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- Post by Saraswati Kumari1
- Post by राजेश कुमार पत्रकार1
- विनय कुमार रिपोर्टर इंडियन नेशनल न्यूज सच कि खोज 81718016621
- Post by Questions News1
- *करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल* *कौशाम्बी संदेश * *कौशाम्बी। जनपद* के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज गांव में एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार रवीना देवी पत्नी नरेश निवासी रघुनाथपुर पचंभा थाना सैनी शनिवार को अपने मायके जीवनगंज गांव आई थीं। रविवार को वह खेत की ओर गई थीं तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। मां की असमय मौत से बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1