हथियार लहराता वीडियो वायरल: चौकीदार के बेटे की दबंगई या कानून को खुली चुनौती पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा और चिंता दोनों बढ़ा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बताया जा रहा है कि चौकीदार लक्ष्मण पासवान के पुत्र अभिमन्यु पासवान हाथ में हथियार लेकर एक बाइक सवार को रास्ते में रोकता है। बाइक सवार के पास एक पिंजरा था, जिसमें कई चिड़ियां बंद थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक न सिर्फ बाइक सवार से बहस करता है, बल्कि पिंजरे में बंद सभी चिड़ियों को जबरन बाहर निकालकर उड़ा देता है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक चौकीदार का पुत्र खुलेआम हथियार लेकर सड़क पर कैसे घूम रहा है क्या उसे कानून का कोई डर नहीं है, या फिर यह कानून व्यवस्था पर सीधी चोट है हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे मामले कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन पर टिकी है कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और इसमें शामिल युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। क्या यह मामला केवल सोशल मीडिया की सनसनी बनकर रह जाएगा या फिर कानून अपना सख्त रुख दिखाएगा यह देखना बेहद अहम होगा।

- पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी इस हादसे में जान चली गई। इस टक्कर में सिकटा थाना क्षेत्र के बिस्वा निवासी 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, फैयाज मियां उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिकटा बैंक में अपना खाता चेक कराने गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। नेयाज की पत्नी समीना खातून और उनके मासूम बच्चे अशरफ और नासिर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। इस हादसे की गंभीरता का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन लोगों की जान चली गई। शुरुआत में पुलिस को मृतकों की पहचान में दिक्कत हुई, क्योंकि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बाद में उनके गांव और परिजनों की जानकारी जुटाई गई। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाती है और हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा ऐसे दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब लोग सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेंगे। एक छोटी सी लापरवाही — हेलमेट न पहनना — तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।1
- supreme court Patna High court ka news1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- आज में हनुमान जयंती फाजिलनगर में रथ यात्रा और झांकी निकल गया जय हनुमान हर हर महादेव1
- बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 की घटना पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 में बुधवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध रहमान मियां की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सुधा केंद्र से दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि मृतक रहमान मियां, मरहूम सुल्तान मियां के पुत्र थे और अपनी पत्नी कलीजन खातून के साथ गांव में रहते थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक (स्प्लेंडर प्लस, नंबर BR 22A 6272) को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक रमपुरवा महानवा का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के बाद दोनों पक्षों के जनप्रतिनिधियों के बीच थाना परिसर में समझौता वार्ता चल रही है। इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- 10th ke bad commerce se admission Kaise karaen? 🤔 #BiharBoard #MatricResult #intermediate #viralreels #reelsviral #BSEBresult #Result2026 #commorce #rahulsirpcb1
- *Breaking - कुशीनगर* - श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने में बड़ा अपडेट - घटना में चार लोगों की मौत - मृतक में चारों महिलाएं शामिल - इलाज के दौरान देर रात हुई चारों की मौत - महराजगंज जिले बड़हरा गांव की हैं सभी मृतक महिलाएं - मीरा देवी , विमला देवी, किसमति देवी और सरिता देवी की हुई मौत - अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलटी थी ट्रैक्टर ट्रॉली - खड्डा थाने के सिसवा गोपाल के पास हुई थी घटना - महराजगंज के बड़हरा गांव के थे सभी श्रद्धालु - नारायणी नदी के किनारे स्थित भैंसहा दुर्गा मंदिर पर लगे मेले में जा रहे थे श्रद्धालु। - देर रात हुए हादसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट - रात से ही लगातार कोआर्डिनेट जारी - सभी मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ पूरा - डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों व परिजनों से की मुलाकात - हादसे की वजह आई सामने परिजनों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर किनारे मुड़ने वाली थी ड्राइवर आगे निकल गया, पीछे से किसी ने रास्ता छूटने की आवाज लगाई - आवाज सुनकर ड्राइवर पीछे देखने लगा ध्यान भटकने पर अचानक ब्रेक लगाने से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा इसी वजह से हुआ दर्दनाक हादसा - कुशीनगर प्रशासन ने महराजगंज प्रशासन को घटना की दे दी है सूचना - राहत और उपचार कार्य जारी - हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी, प्रशासन मौके पर मुस्तैद1
- बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पीउनी बाग शिव मंदिर के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत छात्र शहर के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था और अचानक उसकी मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और लॉज से जुड़े हर व्यक्ति से जानकारी ली जा रही है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। सदर डीएसपी विवेक दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत छात्र की पहचान कर ली गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल चाहे वह आत्महत्या हो, दुर्घटना या फिर किसी साजिश की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र की मौत के पीछे आखिर क्या कारण था। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।1