logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 की घटना पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 की घटना पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 में बुधवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध रहमान मियां की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सुधा केंद्र से दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि मृतक रहमान मियां, मरहूम सुल्तान मियां के पुत्र थे और अपनी पत्नी कलीजन खातून के साथ गांव में रहते थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक (स्प्लेंडर प्लस, नंबर BR 22A 6272) को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक रमपुरवा महानवा का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के बाद दोनों पक्षों के जनप्रतिनिधियों के बीच थाना परिसर में समझौता वार्ता चल रही है। इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 की घटना पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, चालक फरार हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 की घटना पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। हरपुर गढ़वा पंचायत के भोगाड़ी वार्ड 19 में बुधवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध रहमान मियां की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सुधा केंद्र से दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि मृतक रहमान मियां, मरहूम सुल्तान मियां के पुत्र थे और अपनी पत्नी कलीजन खातून के साथ गांव में रहते थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक (स्प्लेंडर प्लस, नंबर BR 22A 6272) को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक रमपुरवा महानवा का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के बाद दोनों पक्षों के जनप्रतिनिधियों के बीच थाना परिसर में समझौता वार्ता चल रही है। इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी मौत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, फैयाज मियां हल्द्वानी में ठेकेदारी करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों सिकटा बैंक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया—पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर गड्ढे के कारण नियंत्रण खो बैठीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन लोग लापरवाही बरतते हैं। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों में कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी मौत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार, फैयाज मियां हल्द्वानी में ठेकेदारी करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों सिकटा बैंक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया—पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर गड्ढे के कारण नियंत्रण खो बैठीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन जिंदगियां खत्म हो गईं।
सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन लोग लापरवाही बरतते हैं। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर लाल में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जय श्री राम। 02.04.2026.
    1
    बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर लाल में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जय श्री राम। 02.04.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • नालंदा घटना पर गरमाई सियासत: किशोर कुमार मुन्ना का NDA और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल 🔖 #Tags: #NalandaCase #BiharPolitics #JanSuraj #KishoreKumarMunna #NitishKumar #TejashwiYadav #LawAndOrder #BiharNews #WomenSafety #PoliticalAttack #SamratChaudhary #NDA #BreakingNews
    1
    नालंदा घटना पर गरमाई सियासत: किशोर कुमार मुन्ना का NDA और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
🔖 #Tags:
#NalandaCase #BiharPolitics #JanSuraj #KishoreKumarMunna #NitishKumar #TejashwiYadav #LawAndOrder #BiharNews #WomenSafety #PoliticalAttack #SamratChaudhary #NDA #BreakingNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया कचहरी टोला वार्ड संख्या 04 निवासी 70 वर्षीय चिरकुट पासवान की इलाज के दौरान जीएमसीएच में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वे जगदीशपुर बाजार करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के बाद से ही उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
    1
    जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया कचहरी टोला वार्ड संख्या 04 निवासी 70 वर्षीय चिरकुट पासवान की इलाज के दौरान जीएमसीएच में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वे जगदीशपुर बाजार करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के बाद से ही उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी इस हादसे में जान चली गई। इस टक्कर में सिकटा थाना क्षेत्र के बिस्वा निवासी 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, फैयाज मियां उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिकटा बैंक में अपना खाता चेक कराने गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। नेयाज की पत्नी समीना खातून और उनके मासूम बच्चे अशरफ और नासिर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। इस हादसे की गंभीरता का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन लोगों की जान चली गई। शुरुआत में पुलिस को मृतकों की पहचान में दिक्कत हुई, क्योंकि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बाद में उनके गांव और परिजनों की जानकारी जुटाई गई। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाती है और हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा ऐसे दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब लोग सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेंगे। एक छोटी सी लापरवाही — हेलमेट न पहनना — तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी इस हादसे में जान चली गई। इस टक्कर में सिकटा थाना क्षेत्र के बिस्वा निवासी 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों के मुताबिक, फैयाज मियां उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिकटा बैंक में अपना खाता चेक कराने गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। नेयाज की पत्नी समीना खातून और उनके मासूम बच्चे अशरफ और नासिर का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। इस हादसे की गंभीरता का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन लोगों की जान चली गई।
शुरुआत में पुलिस को मृतकों की पहचान में दिक्कत हुई, क्योंकि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बाद में उनके गांव और परिजनों की जानकारी जुटाई गई। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाती है और हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा ऐसे दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है।
यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब लोग सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेंगे। एक छोटी सी लापरवाही — हेलमेट न पहनना — तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
  • supreme court Patna High court ka news
    1
    supreme court Patna High court ka news
    user_Nitish Kumar yadav
    Nitish Kumar yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • सुगौली नगर पंचायत की बैठक में जम कर हुई हंगामा। मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों ने एक-दूसरे पर लगाया मनमानी और तानाशाही का आरोप। विकास के मुद्दे हुए गौण।नगर क्षेत्र की स्थिति बदतर। दूसरी ओर करोड़ों रुपये हो चुके हैं खर्च।
    1
    सुगौली नगर पंचायत की बैठक में जम कर हुई हंगामा। मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों ने एक-दूसरे पर लगाया मनमानी और तानाशाही का आरोप। विकास के मुद्दे हुए गौण।नगर क्षेत्र की स्थिति बदतर। दूसरी ओर करोड़ों रुपये हो चुके हैं खर्च।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • भीषण अगलगी में घर खाक, मवेशियों की मौत से बढ़ी तबाही बैरिया अंचल के बलुआ रमपुरवा गांव की घटना नौतन से आकाश कुमार शर्मा की रिपोर्ट बैरिया। अंचल क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस अगलगी में काशी मुखिया का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान आसपास के कई घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नुकसान और बढ़ गया। अगलगी की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घर में रखे कपड़े, बर्तन और अनाज पूरी तरह खाक हो गए। वहीं, पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलस गई, जिससे पशुपालक को भारी क्षति हुई है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की व्यवस्था होती, तो आग पर काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
    1
    भीषण अगलगी में घर खाक, मवेशियों की मौत से बढ़ी तबाही
बैरिया अंचल के बलुआ रमपुरवा गांव की घटना
नौतन से आकाश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
बैरिया। अंचल क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस अगलगी में काशी मुखिया का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान आसपास के कई घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
अगलगी की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घर में रखे कपड़े, बर्तन और अनाज पूरी तरह खाक हो गए। वहीं, पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलस गई, जिससे पशुपालक को भारी क्षति हुई है।
घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की व्यवस्था होती, तो आग पर काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.