नरसिंहपुर: बंद दुकान के नाम से ग्राम पंचायत में बिल लगाने का आरोप, भूरा कीर ने जांच और कार्रवाई की मांग की नरसिंहपुर ! 17 सितम्बर 2026 नरसिंहपुर/चीचली। ग्राम ऊकरी निवासी भूरा कीर पिता कोदूलाल कीर ने जनपद पंचायत चीचली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत देकर ग्राम पंचायत इमलिया (कल्याणपुर) में उनकी पूर्व में बंद हो चुकी दुकान के नाम से निर्माण सामग्री के बिल लगाए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार भूरा कीर ने वर्ष 2015 से 2021-22 तक मातृछाया मटेरियल सप्लायर्स के नाम से ईंट, रेत, बजरा और मुरम आदि निर्माण सामग्री की दुकान संचालित की थी। इसके बाद निजी कारणों से उन्होंने दुकान का संचालन बंद कर दिया। आवेदक का कहना है कि ग्राम इमलिया (कल्याणपुर) निवासी जगमोहन कौरव द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त दस्तावेजों से उन्हें जानकारी मिली कि वर्ष 2024 में ग्राम पंचायत में उनकी दुकान के नाम से विभिन्न बिल लगाए गए हैं। शिकायत में सीमेंट सप्लाई, पुलिया सप्लाई और साफ-सफाई सहित अन्य कार्यों से संबंधित बिल होने का उल्लेख किया गया है। भूरा कीर का दावा है कि वर्ष 2024 में उन्होंने कोई व्यवसाय नहीं किया और न ही ग्राम पंचायत अथवा किसी व्यक्ति या संस्था को उक्त सामग्री की बिक्री की। इसी आधार पर उन्होंने अपने नाम और बंद दुकान के नाम से बिल लगाए जाने की शिकायत करते हुए मामले की जांच की मांग की है। आवेदक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की विधिवत जांच कर संबंधित दस्तावेजों एवं बिलों का सत्यापन कराने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के साथ सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त चार बिलों की छायाप्रतियां भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है। मामले में संबंधित ग्राम पंचायत अथवा अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- दादा नाम के महायज्ञ का आज समापन होगा भक्त करें दर्शन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा ऐसा हवन कहीं नहीं होता। मध्य प्रदेश रायसेन जिला उदयपुरा विधानसभा के अंतर्गत मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे शिवानंद दादा जी chaturmas करते हुए दादा नाम का महायज्ञ 29 जुलाई से 17 सितंबर तक जारी था जिसका समापन आज होगा सभी भक्त दर्शन जरूर करें पूरी दुनिया में इस तरह का हवन यज्ञ नहीं होता।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ1
- प्रदीप शर्मा एसीएन भारत करेली सिविल अस्पताल में विशाल आयुष्मान आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ1
- अवैध शराब को की बिक्री को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा जनसुनवाई में लगाई विधायक से गुहार1
- नरसिंहपुर से कृष्णा विश्वकर्मा की रिपोर्ट। अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं! > नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं। > डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं। > करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक। > इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा। > डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। > तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें। आज की ताजा खबर1
- करेली में बैंक फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार करेली - बैंक खाता और ATM के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- *पड़ोसी पर गालीगलौज और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग!* नरसिंहपुर। 17 सितंबर 2026। नरसिंहपुर के रिप्टापार पाठक वार्ड निवासी भरत पाली ने अपने पड़ोसी इंदू कोल पर आए दिन गालीगलौज करने और उन्हें व उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपा है। आवेदन में भरत पाली ने बताया कि पड़ोसी द्वारा बिना किसी उचित कारण के उनके साथ गालीगलौज की जाती है। उन्होंने कई बार मामले को समझाइश के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कथित तौर पर व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आवेदक का कहना है कि लगातार हो रही कथित घटनाओं के कारण उन्हें और उनके परिवार को शांतिपूर्वक रहने में परेशानी हो रही है। साथ ही, भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है। भरत पाली ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोप आवेदनकर्ता के कथन पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- *करकबेल टपरिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच जारी!* नरसिंहपुर। 17 सितम्बर 2026 करकबेल टपरिया क्षेत्र में 16 सितंबर की शाम एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नम्रता पटैल, पति अमन पटैल के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिला अस्पताल में 17 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1