logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलम की धार से | अयोध्या "चोरी का सामान बरामद" नगर कोतवाली पुलिस ने 1 आरोपी को दबोचा, इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रानिक सामान मिला अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने कोतवाली में इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रानिक सामान चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मर्चरी हाउस के सामने से पकड़ा गया चौकी प्रभारी फतेहगंज SI विकास गुप्ता और चौकी प्रभारी नवीन मंडी SI संजय यादव की टीम ने मर्चरी हाउस के सामने से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी 26 वर्षीय आकाश यादव निवासी लक्ष्मी सागर के पीछे, मोहल्ला लालबाग, थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है। क्या-क्या बरामद हुआ पुलिस ने आकाश के पास से ये सामान बरामद किया: - 1 फायर एक्सटिंग्यूसर - 1 बजाज कंपनी का एग्जॉस्ट फैन - 1 जियो कंपनी का एयर फाइबर बॉक्स - 3 इलेक्ट्रिक तराजू - 2 एक्सट्रीम कंपनी की ग्राइंडर मशीन 2 इलेक्ट्रिक ट्रिमर 1 टॉप लाइन कंपनी का इलेक्ट्रिक प्लेनर 1 ब्लैक हॉर्स कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक प्लेनर 1 हाइमैक्स कंपनी की कटर मशीन + 1 हरे रंग की कटर मशीन 2 एक्सटेंशन बोर्ड, 2 लैपटॉप चार्जर, 1 बंडल केबल 1 सीलिंग फैन पुलिस ने बरामदगी की धारा मुकदमे में बढ़ाकर आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर चालान कर दिया है। जांच में पता चला कि आकाश के खिलाफ पहले से नगर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज है।

2 hrs ago
user_Dharmendra Chaurasia
Dharmendra Chaurasia
Varanasi, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
574c7995-3a66-44ea-9861-4398a1a24fb2

कलम की धार से | अयोध्या "चोरी का सामान बरामद" नगर कोतवाली पुलिस ने 1 आरोपी को दबोचा, इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रानिक सामान मिला अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने कोतवाली में इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रानिक सामान चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मर्चरी हाउस के सामने से पकड़ा गया चौकी प्रभारी फतेहगंज SI विकास गुप्ता और चौकी प्रभारी नवीन मंडी SI संजय यादव की टीम ने मर्चरी हाउस के सामने से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी 26 वर्षीय आकाश यादव निवासी लक्ष्मी सागर के पीछे, मोहल्ला लालबाग, थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है। क्या-क्या बरामद हुआ पुलिस ने आकाश के पास से ये सामान बरामद किया: - 1 फायर एक्सटिंग्यूसर - 1 बजाज कंपनी का एग्जॉस्ट फैन - 1 जियो कंपनी का एयर फाइबर बॉक्स - 3 इलेक्ट्रिक तराजू - 2 एक्सट्रीम कंपनी की ग्राइंडर मशीन 2 इलेक्ट्रिक ट्रिमर 1 टॉप लाइन कंपनी का इलेक्ट्रिक प्लेनर 1 ब्लैक हॉर्स कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक प्लेनर 1 हाइमैक्स कंपनी की कटर मशीन + 1 हरे रंग की कटर मशीन 2 एक्सटेंशन बोर्ड, 2 लैपटॉप चार्जर, 1 बंडल केबल 1 सीलिंग फैन पुलिस ने बरामदगी की धारा मुकदमे में बढ़ाकर आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर चालान कर दिया है। जांच में पता चला कि आकाश के खिलाफ पहले से नगर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सराय रसूलपुर चौराहे पर अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार‌ बलुआ थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्ता आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां चंदौली बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 31 जुलाई की देर शाम को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र जमुना सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की चेकिंग होती रहेगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    1
    सराय रसूलपुर चौराहे पर अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार‌ बलुआ थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्ता
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनियां चंदौली बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 31 जुलाई की देर शाम को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि सिंह पुत्र जमुना सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की चेकिंग होती रहेगी इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
    1
    संविलियन विद्यालय भंदहा कला में हुआ पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    3
    कलम की धार से | अयोध्या
"बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए"  न मुआवजा न विकल्प
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प
अयोध्या।
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
"लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई"
दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। 
दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं।
"रोजी-रोटी पर संकट"
दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है।
उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब हाईकोर्ट का रुख
दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए।
फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत वाराणसी। सेवापुरी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे स्वागत-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। साथ ही हाल ही में स्थानांतरित हुए प्राध्यापक डॉ. सर्वेश कुमार सिंह एवं डॉ. कमलेश कुमार सिंह को भी स्नेहपूर्ण अस्थायी विदाई दी गई। इसी अवसर पर महाविद्यालय में नवागत प्राध्यापक डॉ. स्वर्णिम घोष, डॉ. संजय कुमार भारती तथा डॉ. रश्मि कुमारी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने स्थानांतरित प्राध्यापकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए नवागत प्राध्यापकों से महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त की। समारोह का वातावरण एक ओर विदाई की भावुकता से सराबोर रहा तो दूसरी ओर नवागत शिक्षकों के स्वागत की खुशी से उल्लासपूर्ण भी दिखाई दिया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए महाविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उन्नति की कामना की।
    2
    प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को भावभीनी विदाई, नवागत प्राध्यापकों का हुआ स्वागत
वाराणसी। सेवापुरी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे स्वागत-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में प्रो. (डॉ.) सुधा पाण्डेय को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। साथ ही हाल ही में स्थानांतरित हुए प्राध्यापक डॉ. सर्वेश कुमार सिंह एवं डॉ. कमलेश कुमार सिंह को भी स्नेहपूर्ण अस्थायी विदाई दी गई।
इसी अवसर पर महाविद्यालय में नवागत प्राध्यापक डॉ. स्वर्णिम घोष, डॉ. संजय कुमार भारती तथा डॉ. रश्मि कुमारी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने स्थानांतरित प्राध्यापकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए नवागत प्राध्यापकों से महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की अपेक्षा व्यक्त की।
समारोह का वातावरण एक ओर विदाई की भावुकता से सराबोर रहा तो दूसरी ओर नवागत शिक्षकों के स्वागत की खुशी से उल्लासपूर्ण भी दिखाई दिया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए महाविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उन्नति की कामना की।
    user_देवेन्द्र कुमार पटेल
    देवेन्द्र कुमार पटेल
    Rajatalab, Varanasi•
    25 min ago
  • राजवाहा में पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई प्रभावित, किसान परेशान धीना। बरहनी विकासखंड क्षेत्र के धीना राजवाहा से निकली नूरी और जोगवा माइनर के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में कई किसानों के खेत सूखे पड़े हैं, जिससे खेती का कार्य बाधित हो गया है। किसानों का कहना है कि माइनर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने तथा बीच-बीच में गाद और झाड़-झंखाड़ की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। समय पर सिंचाई नहीं मिलने से धान की रोपाई में देरी हो रही है और फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों बंटी उपाध्याय रबिंन्द्र सिँह मुन्ना, दुर्गेश सिँह सहित किसानो ने सिंचाई विभाग से माइनर की तत्काल सफाई कराने और पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे।इस संदर्भ मेँ अवर अभियंता आर एस मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सफाई कराकर पानी पहुंचने का प्रयास किया जाएगा
    2
    राजवाहा में पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई प्रभावित, किसान परेशान
धीना। बरहनी विकासखंड क्षेत्र के धीना राजवाहा से निकली नूरी और जोगवा माइनर के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में कई किसानों के खेत सूखे पड़े हैं, जिससे खेती का कार्य बाधित हो गया है।
किसानों का कहना है कि माइनर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने तथा बीच-बीच में गाद और झाड़-झंखाड़ की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। समय पर सिंचाई नहीं मिलने से धान की रोपाई में देरी हो रही है और फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों बंटी उपाध्याय रबिंन्द्र सिँह मुन्ना, दुर्गेश सिँह सहित किसानो ने सिंचाई विभाग से माइनर की तत्काल सफाई कराने और पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे।इस संदर्भ मेँ अवर अभियंता आर एस मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सफाई कराकर पानी पहुंचने का प्रयास किया जाएगा
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले प्रधान विजय गुप्ता क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट वाराणसी राजातालाब (भीमचंडी)। ग्राम सभा भीमचंडी प्रधान विजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान विजय गुप्ता ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया मुलाकात के दौरान प्रधान विजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं विकास कार्यों और स्थानीय जनता की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, रोजगार सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर राज्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि शालीनता ही जीवन का सबसे बड़ा गुण और सफलता का मूल मंत्र है उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा अत्यंत सरल, सहज और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं उनसे मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वे स्वयं भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
    1
    राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से मिले प्रधान विजय गुप्ता क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
वाराणसी राजातालाब (भीमचंडी)।  ग्राम सभा भीमचंडी   प्रधान विजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान विजय गुप्ता ने राज्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया मुलाकात के दौरान प्रधान विजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं विकास कार्यों और स्थानीय जनता की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, रोजगार सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर राज्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया और विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि शालीनता ही जीवन का सबसे बड़ा गुण और सफलता का मूल मंत्र है उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा अत्यंत सरल, सहज और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं उनसे मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा वे स्वयं भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, इलाके में तनाव जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जांच के दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण राजकुमार गौतम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, इलाके में तनाव

जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद चोलापुर और सारनाथ थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
जांच के दौरान गांव से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन के किनारे मां काली की क्षतिग्रस्त प्रतिमा भी बरामद हुई। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण राजकुमार गौतम की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.