Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिण्डोन बमनपुरा गांव में अनाथ छात्र राज जाटव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था वीडियो देखकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा करौली भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन,मंडल अध्यक्ष गीता देवी,उनके निवास पर बच्चे को सहायता देने कल गये थे आज शनिवार प्रिंसिपल मैडम मनोज कुमारी और भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने बच्चों की दादी,बहन,भाई और स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं को कपड़े पेन ,नोटबुक, चॉकलेट्स, बांटी और राज जाटव की दादी को कपड़े और राशन सामग्री देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया ग़रीब परिवार की सहायता की इस दौरान विजय सिंह,नहारसिंह डागुर रामदयाल सेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व,समाजसेवी मौजूद रहे
मनोज तिवाड़ी
हिण्डोन बमनपुरा गांव में अनाथ छात्र राज जाटव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था वीडियो देखकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा करौली भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन,मंडल अध्यक्ष गीता देवी,उनके निवास पर बच्चे को सहायता देने कल गये थे आज शनिवार प्रिंसिपल मैडम मनोज कुमारी और भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने बच्चों की दादी,बहन,भाई और स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं को कपड़े पेन ,नोटबुक, चॉकलेट्स, बांटी और राज जाटव की दादी को कपड़े और राशन सामग्री देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया ग़रीब परिवार की सहायता की इस दौरान विजय सिंह,नहारसिंह डागुर रामदयाल सेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व,समाजसेवी मौजूद रहे
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी। शहर के गैस गोदामों पर इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लग रही है तो दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर तैनात कार्मिक रात्रि करीब 9 बजें शहर की बस्ती और बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते नजर आ रहें है। जहां सरकार के खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रसोई गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं,वहीं रसद विभाग के उच्च अधिकारी जांच के नाम पर एजेंसी संचालकों से सुविधा शुल्क लेकर सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। आपको बता दे कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर जांच कमेटी गठित कर उपभोक्ताओं को शिकायत के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हुए है लेकिन उपभोक्ता जब उच्च अधिकारियों को फोन कर शिकायत करते हैं तो रसद विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने की बजाय " जांच कर रहें हैं...." " स्थिति को देखते हुए एजेंसी संचालकों का सहयोग करो..." की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके अलावा टोल फ्री 181 पर रसोई गैस सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण में भी विभाग के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं।3
- Post by मनोज तिवाड़ी4
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.2
- सोशल मीडिया के माध्यम से सूरौठ तहसील के गांव बमनपुरा ग्राम निवासी नन्हे बच्चे राज जाटव जो कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बमनपुरा का छात्र है उसका एक भावुक वीडियो देखने को मिला। माता-पिता के असामयिक देहांत के बाद उनकी दादी ही उनका पालन-पोषण कर रही हैं। अध्यापक शुभम शेरवाल और सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर ने बताया की सीमित संसाधनों के कारण राज को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री और अन्य जरूरतों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। भरतपुर जिले के रुदावल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत समांज सेविका मनोज कुमारी जाटव ने जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा तो उनके मन में बच्चों से मिलने की चाहत अभी और बच्चे का सहयोग करने के लिए उन्होंने विभिन्न आवश्यक सामग्री जैसे कॉपी किताब पेंसिल चप्पल कपड़े आटा दाल चीनी चाय बिस्कुट सामान खरीदा और आज उनके गांव बमनपुरा पहुँचकर राज से भेंट कर ख़ुशियाँ साझा की। राज के चेहरे पर आई मासूम मुस्कान और उनका स्नेहपूर्ण आलिंगन दिल को छू गया—वह पल सचमुच अविस्मरणीय रहा । समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े असहाय जरूरतमंद बेसहारा बच्चे तक सहयोग पहुँचाना हम सभी सक्षम लोगों का कर्तव्य है और यह कर्तव्य हमें अपनी जिम्मेदारी मानते हुए निभाना चाहिए। मनोज कुमारी जाटव ने राज के साथ-साथ तीन दर्जन से अधिक बच्चियों के लिए कपड़े भी बांटे एवं विद्यालय में स्थित सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक-एक पेन और टॉफी दी और कहा कि भविष्य में कभी भी ऐसे बच्चों को कोई जरूरत पड़े तो आप हमें याद कर सकते हैं हम इस समय आपके पास मौजूद होंगे और इन बच्चों का सहयोग करेंगे ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई राज और राज जैसे असहाय जरूरतमंद अनाथ बच्चे शिक्षा और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें। शुभम शेरवाल ने कहा कि जल्द ही हम शुभम संकल्प फाउंडेशन के नाम से गो खोलने जा रहे हैं जिसके लिए हमने अप्लाई कर दिया है इस एनजीओ के माध्यम से हम ऐसे जरूरतमंद असहाय बच्चों का सहयोग करेंगे शुभम शेरवाल ने कहा कि सरकार से भी हमें पूरा सपोर्ट मिल रहा है जरूरतमंद बच्चों को एवं उसके परिवारों को सरकार के द्वारा दी जा रही सारी सुविधाओं को महिया कराया जाएगा। इस मौके पर रिटायर अध्यापक विजय सिंह डागुर जटनंगला भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट खेड़ा जमालपुर मंडल उपाध्यक्ष रामदयाल सैन राजकुमार शर्मा एवं विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा7
- करौली जिले के प्रमुख आस्था धाम केला देवी मेला 16 मार्च से शुरू होगा। लेकिन मेले में दो दिन पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु केला माता मंदिर पहुंच रहे हैं। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीणा मीणा ने शनिवार शाम 4:00 बजे बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैलादेवी मेले मे 55 पुलिस अधिकारी व 1300 पुलिस कर्मी मेले में निगरानी रगेगे, मेले में यात्रियों की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मोबाइल पार्टीयों के माध्यम से भी 24 घंटे पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।केला देवी से लौट कर जाने का मार्ग को बाईपास होकर किया है। जेब कतरो व संदिग्धों पर विशेष मॉनिटरिंग रहेगी।1
- मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाया तहसीलदार के निर्देशन में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से की कार्रवाई, पुलिस जाप्ता रहा मौजूद गंगापुर सिटी। ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- कुशालगढ़ महोत्सव के तहत 14 मार्च को आयोजित होने वाली बाबा श्याम की भजन संध्या को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। कुशालगढ़ के चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विशेष कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि महोत्सव का शुभारंभ 14 मार्च को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही किया जाएगा। भजन संध्या का आयोजन अब किसी अन्य तिथि पर किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कुशालगढ़ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।1
- हिंडौन सिटी। रोडवेज बस स्टैंड के पास चौपड़ सर्कल पर शनिवार को करौली जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और प्रदर्शन कर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, करौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।2