जनता दरबार में एक्शन मोड में एसपी: 29 भूमि विवादों का मौके पर समाधान। बेतिया में शुक्रवार, 20 मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस जन सुनवाई में विभिन्न थानों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और सभी मामलों को एक साथ जोड़ते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान कुल 29 मामलों का निष्पादन कर पीड़ितों को राहत दी गई। प्रशासन ने दोहराया कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों के समाधान को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
जनता दरबार में एक्शन मोड में एसपी: 29 भूमि विवादों का मौके पर समाधान। बेतिया में शुक्रवार, 20 मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। शाम करीब 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस जन सुनवाई में विभिन्न थानों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और सभी मामलों को एक साथ जोड़ते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान कुल 29 मामलों का निष्पादन कर पीड़ितों को राहत दी गई। प्रशासन ने दोहराया कि भूमि विवाद जैसे संवेदनशील मामलों के समाधान को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
- खाकी के सिर बोल रहा पैसा! फर्रूखाबाद| कायमगंज थाने की दारोगा सुधा पाल का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में वह पहले थाने के ड्राइवर से बात करती है फिर ड्राइवर उनका रेफेरेंस देकर थर्ड पार्टी से 7 हजार रूपये की रिश्वत लेता है. SP ने वीडियो सामने आने के बाद सुधा पाल को सस्पैंड कर दिया है.1
- कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा को भाजपा कार्यकर्ता ने दिखाया काला झंडा1
- रमपुरवा माई स्थान पर शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा ग्रामीण महिलाओं की उमड़ी भीड़, 1001 कन्याओं ने लिया भाग 10 वर्षों से नवरात्र पर हो रहा आयोजन, कलश यात्रा के बाद भंडारा बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट मझौलिया। रमपुरवा महनवा पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित माई स्थान पर नवरात्र के पावन अवसर पर शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान 1001 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य यजमान विकास पांडे ने बताया कि यह आयोजन पिछले लगभग 10 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है तथा लोगों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह आयोजन धर्म के उत्थान के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। मोतिहारी से आए पुजारी भरत बाबा ने बताया कि कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए सिकरहना नदी तक गई, जहां से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर वापसी की। उन्होंने जानकारी दी कि यह शतचंडी महायज्ञ नौ दिनों तक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया डॉ. चंद्रिका साह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम में अमित पांडे, तारा देवी, योगी दास, वैद्यनाथ दास, उपेंद्र कुमार साह, शिवजी तिवारी, बिट्टू तिवारी, पप्पू तिवारी, अमित कुमार तिवारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- भितहा मठिया गांव में पानी के विवाद में खूनी झड़प एक की मौत, दो घायल तनावपूर्ण स्थीती पुलिस का कैंप बैरिया प्रखंड क्षेत्र के भितहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह करीब सात बजे पानी गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में विजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 रजनीकांत प्रियदर्शी और बैरिया थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।1
- PYQ पढ़ने के 5 जबरदस्त फायदे 🎯Benefits of Previous Year Questions in Hindi | Exam Tips 2026 #shorts #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #BiharBoard2026 #reelsviralシ #reelsviralシfb #newpost2026 #viralreelsシ #HighSalaryCareer #highsalarycourses1
- सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद दूधनाथ शाह को खोजने में बड़ी सफलता मिली। लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए जानकारी शेयर कर परिवार की मदद की। कड़ी मेहनत और जागरूकता के चलते दूधनाथ शाह सुरक्षित अपने1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 20मार्च शुक्रवार दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल7अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,165.815लीटर शराब, 22932किलोग्राम चावल बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता: 24 टन चावल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए 24 टन चावल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किया गया पूरा चावल और ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार 923 बोरा (लगभग 24 टन) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। यह चावल पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक राइस मिल से लाया जा रहा था, जिसे परिवहन के दौरान चोरी कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी किए गए चावल को ट्रक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विक्की साव और ट्रक चालक कृष्णा साह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1