logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शंभू पिता ननहू इवने कों 24 घंटे में गिरफ्तार किया

17 hrs ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

शाहपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शंभू पिता ननहू इवने कों 24 घंटे में गिरफ्तार किया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नाग पंचमी पर पुण्य का प्रसाद-भूखों को कराया गया भोजन- 🐍 सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर के ठेकेदार ग्रुप ने मानवता की मिसाल पेश की। ठेकेदार ग्रुप के साथियों ने राम रहीम रोटी बैंक आकर असहाय, जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा बंधुओं को प्रेम और सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया। ठेकेदार ग्रुप त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, हर बार गरीबों की सुध लेता है और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराने का संकल्प निभाता आ रहा है। "सेवा ही इनका धर्म है, और सहयोग ही इनकी पहचान"। आज के इस पुण्य कार्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक श्री विनोद यादव जी, ठेकेदार मुन्ना मालवीय जी, गुड्डू ठेकेदार जी, छोटू ठेकेदार जी, जीवन ठेकेदार जी एवं माधो ठेकेदार जी ने स्वयं अपने हाथों से थालियाँ परोसीं। आप सभी के इस सराहनीय कार्य को राम रहीम रोटी बैंक परिवार कोटि-कोटि नमन करता है। प्रार्थना है कि ईश्वर आपकी इस सेवा भावना को और ऊँचाई दे। आपका व्यापार, परिवार और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। "हृदय से आभार एवं अभिनंदन" 👏
    1
    नाग पंचमी पर पुण्य  का प्रसाद-भूखों को कराया गया भोजन-
🐍 सोहागपुर (नर्मदापुरम)
आज नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर के ठेकेदार ग्रुप ने मानवता की मिसाल पेश की।
ठेकेदार ग्रुप के साथियों ने राम रहीम रोटी बैंक आकर असहाय, जरूरतमंद, गरीब एवं बेसहारा बंधुओं को प्रेम और सम्मान के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया।
ठेकेदार ग्रुप त्योहार हो या राष्ट्रीय पर्व, हर बार गरीबों की सुध लेता है और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराने का संकल्प निभाता आ रहा है। 
"सेवा ही इनका धर्म है, और सहयोग ही इनकी पहचान"।
आज के इस पुण्य कार्य में ठेकेदार ग्रुप के संयोजक श्री विनोद यादव जी, ठेकेदार मुन्ना मालवीय जी, गुड्डू ठेकेदार जी, छोटू ठेकेदार जी, जीवन ठेकेदार जी एवं माधो ठेकेदार जी ने स्वयं अपने हाथों से थालियाँ परोसीं।
आप सभी के इस सराहनीय कार्य को राम रहीम रोटी बैंक परिवार कोटि-कोटि नमन करता है।  
प्रार्थना है कि ईश्वर आपकी इस सेवा भावना को और ऊँचाई दे। आपका व्यापार, परिवार और जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे। 
"हृदय से आभार एवं अभिनंदन" 👏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।
    1
    सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत
सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत
सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा का ग्राम सेमरी हरचंद में दोपहर करीब 3 बजे नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर उत्साह बढ़ाया गया। अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जहांगीर अल्वी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यात्रा की विशेष बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। ​हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप ​डिस्क्रिप्शन (Description): नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है। ​हैशटैग (Hashtags): #NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
    1
    गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप  
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।  
​हैशटैग (Hashtags):
#NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
गलत इंजेक्शन से युवक बना दिव्यांग: नर्मदापुरम के कुकड़ी गांव के पीड़ित शाहजाद खान ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर टालमटोल का आरोप  
​डिस्क्रिप्शन (Description):
नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी गांव के रहने वाले शाहजाद खान ने एक सनसनीखेज मामला सामने लाया है। उनका आरोप है कि गलत इलाज और गलत इंजेक्शन लगने के कारण उनका बायां पैर सुन्न पड़ गया, जिससे वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। रोजी-रोटी छिन जाने और परिवार की दयनीय स्थिति के बावजूद, स्थानीय थाने में शिकायत देने पर भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।  
​हैशटैग (Hashtags):
#NarmadapuramNews #KukdiVillage #MedicalNegligence #MPNews #JusticeForShahzad
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मंदिरों में चोरी के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही बंद आरोपियों की गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भैंसदेही नगर में पिछले दिनों करीब पांच मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही ने विरोध जताया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर 18 अगस्त, मंगलवार को एक दिवसीय भैंसदेही नगर बंद का आह्वान किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भैंसदेही नगर के विभिन्न मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से नगरवासियों और व्यापारियों में असुरक्षा एवं रोष का माहौल है। घटनाओं को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा चोरियों का खुलासा करने तथा आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर चोरी की घटनाओं के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही नगर बंद रखा जाएगा। कांग्रेस ने नगरवासियों और व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।
    1
    मंदिरों में चोरी के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही बंद 
आरोपियों की गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
भैंसदेही
नगर में पिछले दिनों करीब पांच मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही ने विरोध जताया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर 18 अगस्त, मंगलवार को एक दिवसीय भैंसदेही नगर बंद का आह्वान किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि भैंसदेही नगर के विभिन्न मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से नगरवासियों और व्यापारियों में असुरक्षा एवं रोष का माहौल है। घटनाओं को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा चोरियों का खुलासा करने तथा आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर चोरी की घटनाओं के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही नगर बंद रखा जाएगा। कांग्रेस ने नगरवासियों और व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सेंट्रल बैंक के कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, किसानों से लिया बैंकिंग सेवाओं का फीडबैक, साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक सशक्त किसान, सुदृढ़ ग्रामीण भारत और विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से सिवनी मालवा में सेंट्रल बैंक के द्वारा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से बैंकिंग सेवाओं और कृषि ऋण से संबंधित फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों और किसानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि नर्मदापुरम जिले में सिवनी मालवा कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है। क्षेत्र में लगातार कृषि से जुड़े रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पूरी तरह भारतीय बैंक है और लंबे समय से सिवनी मालवा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। बैंक द्वारा कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में सेंट्रल बैंक एक अग्रणी बैंक की भूमिका निभा रहा है। चाहे वेयरहाउस लोन हो, राइस मिल से संबंधित ऋण हो या सोलर प्लेट से जुड़ी योजनाएं, बैंक विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय सहयोग उपलब्ध करा रहा है। किसान देवीदयाल यादव ने सिवनी मालवा सेंट्रल बैंक के भवन को बड़ा करने तथा बैंक के बाहर डिपोसीट मशीन लगाने का सुझाव दिया साथ ही उन्होंने कहा की बैंक के सभी कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा है बस जगह कम होने के कारण बैंक में भीड़ अधिक हो जाती है। जिस प्र महाप्रबंधक ने सुधार करने तथा मशीन लगाने का निर्देश दिए है। वही किसान राजू खान ने बताया की मेरा केसीसी खाते का लोन बैंक में है यदि मै अन्य किसी प्रकार का लोन या वाहन लोन लेना चाहता हूँ तो उसके लिए क्या करना होगा। जिस पर महाप्रबंधक द्वारा उन्हें बताया गया की केसीसी लोन के साथ साथ आप अन्य लोन भी ले सकते है। इसी तरह कुछ किसानो द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम मशीन लगाने की मांग भी की गई जिस पर महाप्रबंधक ने अनुमति देते हुए सुझाव नोट कर निराकरण करने का आश्वासन दिया। विधायक प्रेमशंकर वर्मा  ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक राष्ट्रीयकृत बैंक है और सिवनी मालवा जैसे तहसील क्षेत्र में बैंक के महाप्रबंधक का कार्यक्रम में शामिल होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिला कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है और मूंग उत्पादन में सिवनी मालवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां किसान वर्ष में तीन फसलें लेते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र तभी विकसित होगा, जब किसान विकसित होगा। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक के महाप्रबंधक वीरेंद्र मेहता ने कहा कि बैंक अपने 115वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने किसानों से बैंक की सेवाओं को लेकर लगातार फीडबैक देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 90 केंद्रों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कृषि को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि बैंक किसानों के साथ हमेशा खड़ा है। किसानों के लिए बैंक में कई योजनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसान जब भी बैंक से ऋण लें तो सबसे पहले ब्याज दर की जानकारी लें और ऋण की नियम एवं शर्तों को अच्छी तरह समझकर ही आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक एक सरकारी बैंक है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से लिया जा सकता है। साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक महाप्रबंधक वीरेंद्र मेहता ने कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर भी किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समझ और सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। किसी भी अनचाही कॉल पर अपना ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुफ्त में मिलने वाली किसी भी सुविधा या ऑफर के पीछे छिपे संभावित साइबर खतरे से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि बैंकिंग या किसी योजना से संबंधित जानकारी के लिए अनजान कॉल या ईमेल पर भरोसा करने के बजाय सीधे बैंक से जानकारी लें। उन्होंने कहा कि सावधानी और जागरूकता से साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
    1
    सेंट्रल बैंक के कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन,  किसानों से लिया बैंकिंग सेवाओं का फीडबैक, साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक
सशक्त किसान, सुदृढ़ ग्रामीण भारत और विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से सिवनी मालवा में सेंट्रल बैंक के द्वारा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से बैंकिंग सेवाओं और कृषि ऋण से संबंधित फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों और किसानों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि नर्मदापुरम जिले में सिवनी मालवा कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है। क्षेत्र में लगातार कृषि से जुड़े रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पूरी तरह भारतीय बैंक है और लंबे समय से सिवनी मालवा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। बैंक द्वारा कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में सेंट्रल बैंक एक अग्रणी बैंक की भूमिका निभा रहा है। चाहे वेयरहाउस लोन हो, राइस मिल से संबंधित ऋण हो या सोलर प्लेट से जुड़ी योजनाएं, बैंक विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय सहयोग उपलब्ध करा रहा है।
किसान देवीदयाल यादव ने सिवनी मालवा सेंट्रल बैंक के भवन को बड़ा करने तथा बैंक के बाहर डिपोसीट मशीन लगाने का सुझाव दिया साथ ही उन्होंने कहा की बैंक के सभी कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा है बस जगह कम होने के कारण बैंक में भीड़ अधिक हो जाती है। जिस प्र महाप्रबंधक ने सुधार करने तथा मशीन लगाने का निर्देश दिए है।
वही किसान राजू खान ने बताया की मेरा केसीसी खाते का लोन बैंक में है यदि मै अन्य किसी प्रकार का लोन या वाहन लोन लेना चाहता हूँ तो उसके लिए क्या करना होगा। जिस पर महाप्रबंधक द्वारा उन्हें बताया गया की केसीसी लोन के साथ साथ आप अन्य लोन भी ले सकते है। इसी तरह कुछ किसानो द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम मशीन लगाने की मांग भी की गई जिस पर महाप्रबंधक ने अनुमति देते हुए सुझाव नोट कर निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा  ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एक राष्ट्रीयकृत बैंक है और सिवनी मालवा जैसे तहसील क्षेत्र में बैंक के महाप्रबंधक का कार्यक्रम में शामिल होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिला कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है और मूंग उत्पादन में सिवनी मालवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां किसान वर्ष में तीन फसलें लेते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र तभी विकसित होगा, जब किसान विकसित होगा।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक के महाप्रबंधक वीरेंद्र मेहता ने कहा कि बैंक अपने 115वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने किसानों से बैंक की सेवाओं को लेकर लगातार फीडबैक देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 90 केंद्रों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कृषि को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि बैंक किसानों के साथ हमेशा खड़ा है। किसानों के लिए बैंक में कई योजनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसान जब भी बैंक से ऋण लें तो सबसे पहले ब्याज दर की जानकारी लें और ऋण की नियम एवं शर्तों को अच्छी तरह समझकर ही आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक एक सरकारी बैंक है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बैंक के माध्यम से लिया जा सकता है।
साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक
महाप्रबंधक वीरेंद्र मेहता ने कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर भी किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समझ और सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। किसी भी अनचाही कॉल पर अपना ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुफ्त में मिलने वाली किसी भी सुविधा या ऑफर के पीछे छिपे संभावित साइबर खतरे से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि बैंकिंग या किसी योजना से संबंधित जानकारी के लिए अनजान कॉल या ईमेल पर भरोसा करने के बजाय सीधे बैंक से जानकारी लें। उन्होंने कहा कि सावधानी और जागरूकता से साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्री पंच देवेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़ ​लाइन डिस्क्रिप्शन (Line Description) ​पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर इटारसी के वार्ड-12 न्यू गरीबी लाइन स्थित श्री पंच देवेश्वर महादेव मंदिर (मयूर मालवीय जी के निज निवास) में सुबह से ही भक्तों ने तक्षक पूजन और जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। ​5 हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiNews ​#SawanSomwar ​#NagPanchami ​#ShivaTemple ​#ItarsiUpdate श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्री पंच देवेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़ ​लाइन डिस्क्रिप्शन (Line Description) ​पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर इटारसी के वार्ड-12 न्यू गरीबी लाइन स्थित श्री पंच देवेश्वर महादेव मंदिर (मयूर मालवीय जी के निज निवास) में सुबह से ही भक्तों ने तक्षक पूजन और जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। ​5 हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiNews ​#SawanSomwar ​#NagPanchami ​#ShivaTemple ​#ItarsiUpdate
    1
    श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्री पंच देवेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़
​लाइन डिस्क्रिप्शन (Line Description)
​पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर इटारसी के वार्ड-12 न्यू गरीबी लाइन स्थित श्री पंच देवेश्वर महादेव मंदिर (मयूर मालवीय जी के निज निवास) में सुबह से ही भक्तों ने तक्षक पूजन और जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
​5 हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiNews
​#SawanSomwar
​#NagPanchami
​#ShivaTemple
​#ItarsiUpdate
श्रावण के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्री पंच देवेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़
​लाइन डिस्क्रिप्शन (Line Description)
​पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर इटारसी के वार्ड-12 न्यू गरीबी लाइन स्थित श्री पंच देवेश्वर महादेव मंदिर (मयूर मालवीय जी के निज निवास) में सुबह से ही भक्तों ने तक्षक पूजन और जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
​5 हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiNews
​#SawanSomwar
​#NagPanchami
​#ShivaTemple
​#ItarsiUpdate
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और हेड कांस्टेबल केके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्चे को भी गोद में लेकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल पति-पत्नी की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
    1
    शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित
शोभापुर में पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी घायल, 1 साल का बच्चा सुरक्षित
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर में पंडित जी ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा 8 बजे के लगभग एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद करीब 1 साल का बच्चा सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिला की गोद में बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट मनमोहन गुर्जर और हेड कांस्टेबल केके ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिसकर्मियों ने मासूम बच्चे को भी गोद में लेकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल पति-पत्नी की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कमिश्नर भोपाल ने किया सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का आकस्मिक निरीक्षण (उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर प्राचार्य की सराहना की) भैंसदेही जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का कमिश्नर भोपाल श्री तरूण राठी ने शुक्रवार आकस्मिक निरीक्षण किया जहां उनके साथ संभागीय उपायुक्त भोपाल श्री नीलेश रघुवंशी ,सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोत, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ,उप संचालक श्री सुनील जैन मौजूद रहे । विद्यालय पहुंचे कमिश्नर का सर्वप्रथम स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने परेड सलामी देकर पुष्प गुच्छ भेंट किया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर ने उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कमिश्नर श्री तरूण राठी ने आईटी लैब,पुस्तकालय, भौतिक, रसायन प्रयोगशाला, वोकेशनल कोर्स अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हुए छात्रों से शैक्षणिक चर्चा की ।कमिश्नर श्री राठी ने छात्रों से इंटरेक्टिव पैनल पर ऑनलाइन क्लॉस 2-ए इंटरेक्शन पर अध्ययन कर रहे छात्र/छात्राओं से शैक्षणिक चर्चा की वही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर छात्र/छात्राओं से खुलकर चर्चा की।विद्यालय की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एवं नीट, जेईई क्लास की जानकारी ली जहां विद्यार्थियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य का कुशलनेतृत्व एवं शिक्षकों की कढ़ी मेहनत के बारे में बताया । प्राचार्य संदीप राठौर ने भविष्य में स्कील्ड लैब्स विद्यालय में चालू करने के बारे में भी बताया । जनजातीय आयुक्त श्री तरूण राठी ने सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की शैक्षणिक, विद्यालयीन विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । वही उन्होंने झल्लार में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शासन से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की ।
    2
    कमिश्नर भोपाल ने किया सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का आकस्मिक निरीक्षण 
(उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर प्राचार्य की सराहना की)
भैंसदेही
जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का कमिश्नर भोपाल श्री तरूण राठी ने शुक्रवार आकस्मिक निरीक्षण किया जहां उनके साथ संभागीय उपायुक्त भोपाल श्री नीलेश रघुवंशी ,सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोत, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ,उप संचालक श्री सुनील जैन मौजूद रहे ।
विद्यालय पहुंचे कमिश्नर का सर्वप्रथम स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने परेड सलामी देकर पुष्प गुच्छ भेंट किया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर ने उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कमिश्नर श्री तरूण राठी ने आईटी लैब,पुस्तकालय, भौतिक, रसायन प्रयोगशाला, वोकेशनल कोर्स अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हुए छात्रों से शैक्षणिक चर्चा की ।कमिश्नर  श्री राठी ने छात्रों से इंटरेक्टिव पैनल पर ऑनलाइन क्लॉस 2-ए इंटरेक्शन पर अध्ययन कर रहे छात्र/छात्राओं से शैक्षणिक चर्चा की वही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर छात्र/छात्राओं से खुलकर चर्चा की।विद्यालय की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एवं नीट, जेईई  क्लास की जानकारी ली जहां विद्यार्थियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य का कुशलनेतृत्व एवं शिक्षकों की कढ़ी मेहनत के बारे में बताया । प्राचार्य संदीप राठौर ने भविष्य में स्कील्ड लैब्स विद्यालय में चालू करने के बारे में भी बताया । जनजातीय आयुक्त श्री तरूण राठी ने सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की शैक्षणिक, विद्यालयीन विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । वही उन्होंने झल्लार में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शासन से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की ।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शोभापुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत लोकेशन:- सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। ** शोभापुर के नजदीक पिपरिया रोड स्थित शराब ठेके के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवी सिंह राजपुरोहित उम्र 50 वर्ष निवासी जोधपुर हाल मुकाम शोभापुर बस स्टैंड के पास स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर भेजा
    2
    शोभापुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
लोकेशन:- सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।
**
शोभापुर के नजदीक पिपरिया रोड स्थित शराब ठेके के पास  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवी सिंह राजपुरोहित उम्र 50 वर्ष निवासी जोधपुर हाल मुकाम शोभापुर बस स्टैंड के पास स्थित राजस्थान स्वीट्स के संचालक के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर भेजा
    user_Sheikh Aarif Qureshi
    Sheikh Aarif Qureshi
    Local News Reporter सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.