मंदिरों में चोरी के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही बंद आरोपियों की गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भैंसदेही नगर में पिछले दिनों करीब पांच मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही ने विरोध जताया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर 18 अगस्त, मंगलवार को एक दिवसीय भैंसदेही नगर बंद का आह्वान किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भैंसदेही नगर के विभिन्न मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से नगरवासियों और व्यापारियों में असुरक्षा एवं रोष का माहौल है। घटनाओं को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा चोरियों का खुलासा करने तथा आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर चोरी की घटनाओं के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही नगर बंद रखा जाएगा। कांग्रेस ने नगरवासियों और व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।
मंदिरों में चोरी के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही बंद आरोपियों की गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भैंसदेही नगर में पिछले दिनों करीब पांच मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही ने विरोध जताया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर 18 अगस्त, मंगलवार को एक दिवसीय भैंसदेही नगर बंद का आह्वान किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भैंसदेही नगर के विभिन्न मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से नगरवासियों और व्यापारियों में असुरक्षा एवं रोष का माहौल है। घटनाओं को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा चोरियों का खुलासा करने तथा आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर चोरी की घटनाओं के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही नगर बंद रखा जाएगा। कांग्रेस ने नगरवासियों और व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।
- मंदिरों में चोरी के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही बंद आरोपियों की गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भैंसदेही नगर में पिछले दिनों करीब पांच मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही ने विरोध जताया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर 18 अगस्त, मंगलवार को एक दिवसीय भैंसदेही नगर बंद का आह्वान किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भैंसदेही नगर के विभिन्न मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से नगरवासियों और व्यापारियों में असुरक्षा एवं रोष का माहौल है। घटनाओं को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा चोरियों का खुलासा करने तथा आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर चोरी की घटनाओं के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही नगर बंद रखा जाएगा। कांग्रेस ने नगरवासियों और व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।1
- आठनेर में स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद द्वारा स्कूली बच्चों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट वितरण पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा सौंपा ज्ञापन आठनेर में स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद द्वारा स्कूली बच्चों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट वितरण पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा सौंपा ज्ञापन 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद आठनेर द्वारा बच्चों को एक्सपायरी बिस्केट बांटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। मामले को लेकर 17 अगस्त सोमवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वंजारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हाथों में तिरंगा लेकर तहसील कार्यलय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आरोप लगाएं की बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। दुकानों में पड़े एक्सपायरी बिस्केट के पैकेटों का वितरण किया गया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर परिषद द्वारा इस मामले को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया। जबकि जिममदो से फ़ोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई1
- लोकायुक्त के ट्रैप में वन विभाग का बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर Big Breaking News बैतूल 55 हजार की रिश्वत... प्रमोशन रोकने की धमकी! लोकायुक्त के ट्रैप में वन विभाग का बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर 55 हजार की रिश्वत में वन विभाग का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप! बैतूल में पश्चिम वन मंडल कार्यालय में लोकायुक्त भोपाल की बड़ी कार्रवाई। 55 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में सहायक ग्रेड-2 के बाबू माखनलाल पाल और कंप्यूटर ऑपरेटर अभय सिंह तोमर को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोप है कि पुराने पीओआर प्रकरण को निपटाने और प्रमोशन से जुड़े दस्तावेज देने के नाम पर वन रक्षक से रिश्वत मांगी जा रही थी। #बैतूल #मध्यप्रदेश #रिश्वत #भ्रष्टाचार #लोकायुक्त #लोकायुक्तभोपाल #ट्रैपकार्रवाई #वनविभाग #फॉरेस्टडिपार्टमेंट #मध्यप्रदेशशासन #MPGovernment #MPGovt #ForestDepartment #MadhyaPradeshForest #वनरक्षक #वनमंडल #बैतूलन्यूज़ #BetulNews #BreakingNews #MPNews #Corruption #AntiCorruption #Bribery #Police #MPPolice #मध्यप्रदेशपुलिस #प्रशासन #सरकारीकर्मचारी #सरकारीविभाग #भ्रष्टाचारविरोधी #AntiCorruptionBureau #NewsUpdate1
- रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए ग्राम पंचायत पर भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल का जवाब माँगा, ग्रामीण रहे असंतुष्ट रंभा ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उठाए भ्रष्टाचार, मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल समग्र आईडी व जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप, मजदूरी भुगतान में देरी से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव से मांगा जवाब — नल-जल, पेंशन, शौचालय और पंचायत की आय को लेकर भी उठे गंभीर सवाल भीमपुर। विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत रंभा में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। ग्राम सभा में एक के बाद एक कई शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र सहित विभिन्न पंचायत संबंधी कार्यों के लिए राशि लिए जाने, मनरेगा मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं होने, निर्माण कार्यों में अनियमितता, नल-जल व्यवस्था, पेंशन सत्यापन, सार्वजनिक शौचालय तथा पंचायत की आय से जुड़े मामलों पर सरपंच एवं सचिव से सवाल किए। ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में काम करने के बावजूद मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। मजदूरी भुगतान के लिए ग्रामीणों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से परेशान मजदूरों में नाराजगी बनी हुई है। *खेत तालाब में 40-45 दिन काम, मजदूरी का इंतजार* ग्राम पंचायत रंभा के ग्रामीण रामलाल कसदे ने ग्राम सभा में अपनी मजदूरी का मुद्दा उठाते हुए बताया कि उन्होंने मुन्ना के खेत के पास बनाए गए खेत तालाब में लगभग 40 से 45 दिनों तक कार्य किया, लेकिन कार्य के बाद भी उनकी मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने ग्राम सभा में सवाल किया कि आखिर उनकी बाकी मजदूरी का भुगतान कब किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी भुगतान को लेकर पहले भी पंचायत का घेराव किया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से मजदूर परेशान हैं। इसी तरह अनिल नामक मजदूर ने भी ग्राम सभा में बताया कि उसने पंचायत में 14 दिन काम किया, लेकिन उसे भी मजदूरी का भुगतान नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में मजदूरी करने के बाद यदि समय पर भुगतान नहीं होगा तो मजदूरों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो जाता है। इसी कारण क्षेत्र के कई ग्रामीण रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर पलायन करने को मजबूर होते हैं। *समग्र आईडी और जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर राशि लेने के आरोप* ग्राम सभा में ग्रामीणों ने समग्र आईडी बनाने और जन्म प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए कथित तौर पर ₹800 से ₹1,000 तक राशि लिए जाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि शासन स्तर पर आम लोगों को मिलने वाली सेवाओं के लिए यदि उनसे इतनी राशि ली जा रही है तो इसकी जवाबदेही किसकी है। ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पंचायत स्तर पर ही लोगों से राशि ली जाएगी तो ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर आखिर किसके पास जाएं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग भी उठाई। फर्जी हाजिरी और निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत में चल रहे कार्यों और मजदूरी भुगतान को लेकर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पंचायत क्षेत्र में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पंचायत में अनियमित तरीके से कार्य होते हैं और मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलती है तो इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। *पेंशनधारी हितग्राही भी रहे परेशान* ग्राम सभा में बुजुर्ग महिला एवं पुरुष पेंशनधारी हितग्राहियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यापन नहीं होने के कारण कई पेंशनधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाएं पेंशन में अपना नाम जुड़वाने के लिए पंचायत के चक्कर काट रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि पात्र हितग्राहियों का सत्यापन एवं पेंशन संबंधी प्रक्रिया समय सीमा में पूरी की जाए, ताकि बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। *नल-जल योजना की टंकी की सफाई को लेकर सवाल* ग्राम सभा में नल-जल योजना की टंकी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पानी की टंकी लंबे समय से साफ नहीं की गई है और टंकी की स्थिति भी खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि टंकी की नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को अशुद्ध पानी मिल सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की कि पानी की टंकी की तत्काल सफाई कराकर उसकी मरम्मत एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। मोहल्लों में लगी पानी की टंकियां गायब होने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि पूर्व में अलग-अलग मोहल्लों में पेयजल सुविधा के लिए छोटी टंकियां लगाई गई थीं, लेकिन वर्तमान में कई स्थानों पर वे दिखाई नहीं दे रही हैं। ग्रामीणों ने सवाल किया कि आखिर ये टंकियां कहां गईं और उनका उपयोग क्यों बंद हो गया। इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में काफी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पंचायत से इन टंकियों की जानकारी सार्वजनिक करने और उनकी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। *सार्वजनिक शौचालय पर भी ग्रामीणों में नाराजगी* ग्राम सभा में सार्वजनिक शौचालय का मुद्दा भी उठा। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय उचित स्थान पर नहीं बनाए जाने तथा उसके बंद रहने के कारण उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय में कई बार ताला लगा रहता है, जिसके कारण लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। महिलाओं ने भी शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े किए और पंचायत से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। ग्राम सभा में विभागीय कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सवाल ग्रामीणों ने ग्राम सभा के एजेंडे के अनुसार संबंधित विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्राम सभा में उपलब्ध नहीं रहे। ग्रामीणों का कहना था कि जब ग्राम सभा में संबंधित विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी तो संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक थी। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पंचायत की आय को लेकर भी ग्रामीणों ने मांगा हिसाब ग्राम सभा में ग्रामीणों ने पंचायत की आय से जुड़े मुद्दे भी उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए सवाल किया कि पंचायत में जल कर, बाजार राशि और मेला राशि से प्राप्त होने वाली रकम पंचायत खाते में जमा हुई या नहीं। यदि राशि जमा नहीं हुई तो वह कहां गई, इसका स्पष्ट जवाब ग्रामीणों को दिया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने पंचायत की आय और व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक करने तथा पंचायत के वित्तीय मामलों की जांच की मांग रखी। पोर्टल की समस्या बताकर सचिव ने दिया जवाब ग्रामीणों द्वारा लगातार सवाल किए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव ने कई समस्याओं के संबंध में पोर्टल की समस्या का हवाला दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें अपनी समस्याओं का संतोषजनक और स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया। मजदूरी भुगतान सहित अन्य मामलों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बना रहा। *कलेक्टर तक मामला पहुंचाने की बात* ग्राम सभा समाप्त होने के बाद भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना था कि यदि ग्राम पंचायत स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मामले को जिला प्रशासन एवं कलेक्टर तक पहुंचाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे की जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान का पहला माध्यम है। यदि पंचायत स्तर पर ही मजदूरी, पेयजल, पेंशन, शौचालय और प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़े, तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। ग्राम सभा में उठे सवालों के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।4
- खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा3
- मुलताई में मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प काशीनाथ साहू इंडिया न्यूज 28 मुलताई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मुलतापी द्वारा 14 अगस्त को मां ताप्ती तट स्थित किराड़ समाज भवन में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र का पूजन, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस दौरान एकात्मक मंत्र, विजय महामंत्र एवं देशभक्ति जयघोष किए गए। कार्यक्रम में प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावड़े, संगठन मंत्री उमेश परसार, विभाग सहमंत्री श्याम राठौर, विहिप जिला अध्यक्ष उदय जोशी सहित पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने अखंड भारत की अवधारणा, सांस्कृतिक एकता, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, आत्मरक्षा एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे। कार्यकर्ताओं को भारत माता की एकता-अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर जिला सहसंयोजक भूपेश साहू एवं जिला अध्यक्ष उदय जोशी ने पदाधिकारियों का भगवा वस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के दायित्ववान पदाधिकारियों सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अंत में भारत माता की आरती एवं देशभक्ति नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- कमिश्नर भोपाल ने किया सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का आकस्मिक निरीक्षण (उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर प्राचार्य की सराहना की) भैंसदेही जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही का कमिश्नर भोपाल श्री तरूण राठी ने शुक्रवार आकस्मिक निरीक्षण किया जहां उनके साथ संभागीय उपायुक्त भोपाल श्री नीलेश रघुवंशी ,सहायक कलेक्टर श्री पुष्पराज खोत, सहायक आयुक्त श्रीमती वत्सला शिवहरे ,उप संचालक श्री सुनील जैन मौजूद रहे । विद्यालय पहुंचे कमिश्नर का सर्वप्रथम स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं ने परेड सलामी देकर पुष्प गुच्छ भेंट किया ।सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर ने उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कमिश्नर श्री तरूण राठी ने आईटी लैब,पुस्तकालय, भौतिक, रसायन प्रयोगशाला, वोकेशनल कोर्स अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर एवं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हुए छात्रों से शैक्षणिक चर्चा की ।कमिश्नर श्री राठी ने छात्रों से इंटरेक्टिव पैनल पर ऑनलाइन क्लॉस 2-ए इंटरेक्शन पर अध्ययन कर रहे छात्र/छात्राओं से शैक्षणिक चर्चा की वही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर छात्र/छात्राओं से खुलकर चर्चा की।विद्यालय की स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त की ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एवं नीट, जेईई क्लास की जानकारी ली जहां विद्यार्थियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य का कुशलनेतृत्व एवं शिक्षकों की कढ़ी मेहनत के बारे में बताया । प्राचार्य संदीप राठौर ने भविष्य में स्कील्ड लैब्स विद्यालय में चालू करने के बारे में भी बताया । जनजातीय आयुक्त श्री तरूण राठी ने सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की शैक्षणिक, विद्यालयीन विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रसन्नता व्यक्त की । वही उन्होंने झल्लार में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से शासन से मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की ।2
- बीजादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पारिवारिक विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार 🔹 *घरेलू कामकाज को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, घटना के बाद फरार था आरोपी* 🔹 *संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर 12 दिन बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में हत्या एवं अन्य गंभीर आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी के मार्गदर्शन में थाना बीजादेही पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना बीजादेही क्षेत्र के ग्राम रतनढाना में दिनांक 04.08.2026 की रात्रि करीब 10 बजे घरेलू काम-काज को लेकर हुए विवाद में आरोपी राजू काजले पिता रामलाल काजले, उम्र 43 वर्ष, निवासी रतनढाना ने अपने ही परिवार के रामदयाल पिता मुन्नी काजले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट आने के कारण रामदयाल की मृत्यु हो गई। 🔹घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक आर.के. मीणा तत्काल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। 🔹 अपराध पंजीयन प्रकरण में थाना बीजादेही में *अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 103(1) बीएनएस* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विधिवत फोटोग्राफी कराई गई। मृतक के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय चिकित्सालय शाहपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। 🔹*फरार आरोपी की गिरफ्तारी* घटना के बाद आरोपी राजू काजले फरार हो गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक आर.के. मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 🔹विशेष टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों की लगातार तलाश एवं दबिश दी गई। पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी राजू काजले को दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 🔹*गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका* आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मीणा, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक जी.पी. बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक 229 देवीप्रसाद, आरक्षक 382 ऋषिराज, आरक्षक 264 अजय एवं आरक्षक 324 सोहिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔸 *पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप न दें – पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पारिवारिक रिश्ते विश्वास, संयम और संवाद पर आधारित होते हैं। छोटी-छोटी घरेलू बातों, काम-काज अथवा आपसी मतभेदों को लेकर विवाद को मारपीट और हिंसा का रूप न दें। क्षणिक आक्रोश में उठाया गया एक गलत कदम पूरे परिवार को जीवनभर का दुख दे सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर संयम बनाए रखें, आपसी बातचीत से समस्या का समाधान करें तथा आवश्यकता होने पर परिजनों, समाज के जिम्मेदार लोगों अथवा पुलिस की सहायता लें। कानून को हाथ में लेकर हिंसा करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। बैतूल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि विवाद को बढ़ाने के बजाय संवाद को चुनें और क्रोध में ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिसका पछतावा जीवनभर करना पड़े।1