बीजादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पारिवारिक विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार 🔹 *घरेलू कामकाज को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, घटना के बाद फरार था आरोपी* 🔹 *संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर 12 दिन बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में हत्या एवं अन्य गंभीर आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी के मार्गदर्शन में थाना बीजादेही पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना बीजादेही क्षेत्र के ग्राम रतनढाना में दिनांक 04.08.2026 की रात्रि करीब 10 बजे घरेलू काम-काज को लेकर हुए विवाद में आरोपी राजू काजले पिता रामलाल काजले, उम्र 43 वर्ष, निवासी रतनढाना ने अपने ही परिवार के रामदयाल पिता मुन्नी काजले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट आने के कारण रामदयाल की मृत्यु हो गई। 🔹घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक आर.के. मीणा तत्काल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। 🔹 अपराध पंजीयन प्रकरण में थाना बीजादेही में *अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 103(1) बीएनएस* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विधिवत फोटोग्राफी कराई गई। मृतक के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय चिकित्सालय शाहपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। 🔹*फरार आरोपी की गिरफ्तारी* घटना के बाद आरोपी राजू काजले फरार हो गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक आर.के. मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 🔹विशेष टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों की लगातार तलाश एवं दबिश दी गई। पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी राजू काजले को दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 🔹*गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका* आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मीणा, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक जी.पी. बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक 229 देवीप्रसाद, आरक्षक 382 ऋषिराज, आरक्षक 264 अजय एवं आरक्षक 324 सोहिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔸 *पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप न दें – पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पारिवारिक रिश्ते विश्वास, संयम और संवाद पर आधारित होते हैं। छोटी-छोटी घरेलू बातों, काम-काज अथवा आपसी मतभेदों को लेकर विवाद को मारपीट और हिंसा का रूप न दें। क्षणिक आक्रोश में उठाया गया एक गलत कदम पूरे परिवार को जीवनभर का दुख दे सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर संयम बनाए रखें, आपसी बातचीत से समस्या का समाधान करें तथा आवश्यकता होने पर परिजनों, समाज के जिम्मेदार लोगों अथवा पुलिस की सहायता लें। कानून को हाथ में लेकर हिंसा करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। बैतूल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि विवाद को बढ़ाने के बजाय संवाद को चुनें और क्रोध में ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिसका पछतावा जीवनभर करना पड़े।

- मुलताई में मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प काशीनाथ साहू इंडिया न्यूज 28 मुलताई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मुलतापी द्वारा 14 अगस्त को मां ताप्ती तट स्थित किराड़ समाज भवन में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र का पूजन, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस दौरान एकात्मक मंत्र, विजय महामंत्र एवं देशभक्ति जयघोष किए गए। कार्यक्रम में प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावड़े, संगठन मंत्री उमेश परसार, विभाग सहमंत्री श्याम राठौर, विहिप जिला अध्यक्ष उदय जोशी सहित पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने अखंड भारत की अवधारणा, सांस्कृतिक एकता, धर्म रक्षा, गौ रक्षा, आत्मरक्षा एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार रखे। कार्यकर्ताओं को भारत माता की एकता-अखंडता के लिए कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर जिला सहसंयोजक भूपेश साहू एवं जिला अध्यक्ष उदय जोशी ने पदाधिकारियों का भगवा वस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के दायित्ववान पदाधिकारियों सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अंत में भारत माता की आरती एवं देशभक्ति नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा खाद की किल्लत को लेकर किसानों का हंगामा, वरिष्ठ कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोसायटी में आधा सैकड़ा किसान पहुंचे, नायब तहसीलदार और टीआई ने संभाला मोर्चा3
- आठनेर में स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद द्वारा स्कूली बच्चों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट वितरण पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा सौंपा ज्ञापन आठनेर में स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद द्वारा स्कूली बच्चों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट वितरण पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा सौंपा ज्ञापन 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद आठनेर द्वारा बच्चों को एक्सपायरी बिस्केट बांटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। मामले को लेकर 17 अगस्त सोमवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वंजारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हाथों में तिरंगा लेकर तहसील कार्यलय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने आरोप लगाएं की बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया। दुकानों में पड़े एक्सपायरी बिस्केट के पैकेटों का वितरण किया गया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर परिषद द्वारा इस मामले को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया। जबकि जिममदो से फ़ोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई1
- लोकायुक्त के ट्रैप में वन विभाग का बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर Big Breaking News बैतूल 55 हजार की रिश्वत... प्रमोशन रोकने की धमकी! लोकायुक्त के ट्रैप में वन विभाग का बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर 55 हजार की रिश्वत में वन विभाग का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप! बैतूल में पश्चिम वन मंडल कार्यालय में लोकायुक्त भोपाल की बड़ी कार्रवाई। 55 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में सहायक ग्रेड-2 के बाबू माखनलाल पाल और कंप्यूटर ऑपरेटर अभय सिंह तोमर को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोप है कि पुराने पीओआर प्रकरण को निपटाने और प्रमोशन से जुड़े दस्तावेज देने के नाम पर वन रक्षक से रिश्वत मांगी जा रही थी। #बैतूल #मध्यप्रदेश #रिश्वत #भ्रष्टाचार #लोकायुक्त #लोकायुक्तभोपाल #ट्रैपकार्रवाई #वनविभाग #फॉरेस्टडिपार्टमेंट #मध्यप्रदेशशासन #MPGovernment #MPGovt #ForestDepartment #MadhyaPradeshForest #वनरक्षक #वनमंडल #बैतूलन्यूज़ #BetulNews #BreakingNews #MPNews #Corruption #AntiCorruption #Bribery #Police #MPPolice #मध्यप्रदेशपुलिस #प्रशासन #सरकारीकर्मचारी #सरकारीविभाग #भ्रष्टाचारविरोधी #AntiCorruptionBureau #NewsUpdate1
- मंदिरों में चोरी के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही बंद आरोपियों की गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भैंसदेही नगर में पिछले दिनों करीब पांच मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही ने विरोध जताया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज (रानू) ठाकुर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर 18 अगस्त, मंगलवार को एक दिवसीय भैंसदेही नगर बंद का आह्वान किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भैंसदेही नगर के विभिन्न मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से नगरवासियों और व्यापारियों में असुरक्षा एवं रोष का माहौल है। घटनाओं को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा चोरियों का खुलासा करने तथा आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने पर कांग्रेस ने चिंता जताई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर चोरी की घटनाओं के विरोध में 18 अगस्त को भैंसदेही नगर बंद रखा जाएगा। कांग्रेस ने नगरवासियों और व्यापारियों से बंद को समर्थन देने की अपील की है।1
- ग्राम पंचायत पुसली में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम,ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा ग्राम पंचायत पुसली में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम,ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा आठनेर। थाना आठनेर अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसली में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार एवं पुलिस अधिकारियो नें ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना रहा। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।1
- बीजादेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पारिवारिक विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार 🔹 *घरेलू कामकाज को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, घटना के बाद फरार था आरोपी* 🔹 *संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर 12 दिन बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में हत्या एवं अन्य गंभीर आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी के मार्गदर्शन में थाना बीजादेही पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना बीजादेही क्षेत्र के ग्राम रतनढाना में दिनांक 04.08.2026 की रात्रि करीब 10 बजे घरेलू काम-काज को लेकर हुए विवाद में आरोपी राजू काजले पिता रामलाल काजले, उम्र 43 वर्ष, निवासी रतनढाना ने अपने ही परिवार के रामदयाल पिता मुन्नी काजले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट आने के कारण रामदयाल की मृत्यु हो गई। 🔹घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक आर.के. मीणा तत्काल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। 🔹 अपराध पंजीयन प्रकरण में थाना बीजादेही में *अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 103(1) बीएनएस* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विधिवत फोटोग्राफी कराई गई। मृतक के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय चिकित्सालय शाहपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। 🔹*फरार आरोपी की गिरफ्तारी* घटना के बाद आरोपी राजू काजले फरार हो गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक आर.के. मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। 🔹विशेष टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों की लगातार तलाश एवं दबिश दी गई। पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी राजू काजले को दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। 🔹*गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका* आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मीणा, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक जी.पी. बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक 229 देवीप्रसाद, आरक्षक 382 ऋषिराज, आरक्षक 264 अजय एवं आरक्षक 324 सोहिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔸 *पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप न दें – पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पारिवारिक रिश्ते विश्वास, संयम और संवाद पर आधारित होते हैं। छोटी-छोटी घरेलू बातों, काम-काज अथवा आपसी मतभेदों को लेकर विवाद को मारपीट और हिंसा का रूप न दें। क्षणिक आक्रोश में उठाया गया एक गलत कदम पूरे परिवार को जीवनभर का दुख दे सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर संयम बनाए रखें, आपसी बातचीत से समस्या का समाधान करें तथा आवश्यकता होने पर परिजनों, समाज के जिम्मेदार लोगों अथवा पुलिस की सहायता लें। कानून को हाथ में लेकर हिंसा करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। बैतूल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि विवाद को बढ़ाने के बजाय संवाद को चुनें और क्रोध में ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिसका पछतावा जीवनभर करना पड़े।1
- शाहपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शंभू पिता ननहू इवने कों 24 घंटे में गिरफ्तार किया1