12 सितंबर को हाथरस दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी सुलह से होगा लाखों मुकदमों का निस्तारण, जिला जज ने की अपील - सुनहरे मौके का लाभ उठाएं हाथरस। दीवानी न्यायालय हाथरस में शनिवार 12.09.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार-III ने कहा है कि आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जायेगा। उन्होंने जिला स्तर पर प्रत्येक विभाग द्वारा सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा लंबित मुकदमों से प्रभावित लोगों से इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने की अपील की है। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चौधरी के अनुसार, इस लोक अदालत में निम्न प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा: *मुख्य वाद:* बैंक मामले, धारा-138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, वसूली वाद (लंबित एवं प्रि-लिटिगेशन), सभी सुलह योग्य आपराधिक वाद, सिविल वाद, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर (MACT), पारिवारिक वाद, स्टाम्प वाद, उपभोक्ता फोरम, राजस्व वाद, चकबंदी वाद, श्रम मामले, नगर पालिका टैक्स वसूली, विद्युत अधिनियम के सुलह योग्य वाद, धारा 446 CrPC, पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट, उत्तराधिकार, आयुध अधिनियम, बीमा, स्थानीय विधियों के शमनीय वाद, सेवा/वेतन, सेवानिवृत्ति परिलाभ, किरायेदारी, वन अधिनियम। *अन्य प्रकरण:* पुलिस अधिनियम चालान, मोटर यान अधिनियम चालान, बाट-माप अधिनियम चालान, दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम चालान, आबकारी, जुआ अधिनियम चालान, नगर पालिका चालान, मेड़बंदी एवं दाखिल खारिज, प्रि-लिटिगेशन, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, जलकर एवं गृहकर, आपदा राहत, कराधान, राशन कार्ड/जाति एवं आय प्रमाण पत्र आदि।
12 सितंबर को हाथरस दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी सुलह से होगा लाखों मुकदमों का निस्तारण, जिला जज ने की अपील - सुनहरे मौके का लाभ उठाएं हाथरस। दीवानी न्यायालय हाथरस में शनिवार 12.09.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार-III ने कहा है कि आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जायेगा। उन्होंने जिला स्तर पर प्रत्येक विभाग द्वारा सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा लंबित मुकदमों से प्रभावित लोगों से इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने की अपील की है। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चौधरी के अनुसार, इस लोक अदालत में निम्न प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा: *मुख्य वाद:* बैंक मामले, धारा-138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, वसूली वाद (लंबित एवं प्रि-लिटिगेशन), सभी सुलह योग्य आपराधिक वाद, सिविल वाद, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर (MACT), पारिवारिक वाद, स्टाम्प वाद, उपभोक्ता फोरम, राजस्व वाद, चकबंदी वाद, श्रम मामले, नगर पालिका टैक्स वसूली, विद्युत अधिनियम के सुलह योग्य वाद, धारा 446 CrPC, पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट, उत्तराधिकार, आयुध अधिनियम, बीमा, स्थानीय विधियों के शमनीय वाद, सेवा/वेतन, सेवानिवृत्ति परिलाभ, किरायेदारी, वन अधिनियम। *अन्य प्रकरण:* पुलिस अधिनियम चालान, मोटर यान अधिनियम चालान, बाट-माप अधिनियम चालान, दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम चालान, आबकारी, जुआ अधिनियम चालान, नगर पालिका चालान, मेड़बंदी एवं दाखिल खारिज, प्रि-लिटिगेशन, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, जलकर एवं गृहकर, आपदा राहत, कराधान, राशन कार्ड/जाति एवं आय प्रमाण पत्र आदि।
- आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ हाथरस: आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा-सुना। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा समेत अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मियों को समय से पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के खाते में प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पारिश्रमिक पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, सुरक्षा टूल किट एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। सफाई कर्मियों को किट वितरित कर उनके कार्य और सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। बाइट:- अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस।4
- 🐄 गौ सम्मान आह्वान अभियान 🙏 गौ माता केवल एक पशु नहीं, हमारी संस्कृति, करुणा और सनातन परंपरा की पहचान हैं। आइए, गौ माता के प्रति अपने सम्मान और सेवा-भाव को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि उनके संरक्षण, सेवा और देखभाल के लिए अपना योगदान दें। 🌸 एक मुट्ठी चारा — सेवा का भाव 🌸 एक घूंट पानी — करुणा का भाव 🌸 एक छोटा सहयोग — गौ सेवा का बड़ा संबल आइए, मिलकर संकल्प लें कि गौ माता का सम्मान करेंगे, उनकी सेवा करेंगे और गौशालाओं के सहयोग में अपनी भूमिका निभाएंगे। 🙏 गौ माता की सेवा — मानवता की सच्ची सेवा। गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ें और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें। – स्वामी दीपेशानंद सरस्वती जी महाराज 🚩1
- 5 साल की प्रधानी के उपरांत जलभराव से परेशान ग्रामीण, विकास कार्यों पर उठे सवाल फतेहपुर। जनपद के बहुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और जलभराव का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यदि समय रहते नाली, खड़ंजा और जलनिकासी की उचित व्यवस्था पर कार्य कराया गया होता तो आज उन्हें इस गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ग्राम सभा मनीपुर में पांच वर्ष का प्रधान कार्यकाल बीतने के बावजूद गांव के समुचित विकास को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं रास्तों और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है, कि पानी अब गलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई स्थानों पर लोगों के घरों में घुसने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हीं वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह बड़ा सवाल बन जाता है। मनीपुर ग्राम सभा की वर्तमान स्थिति को देखकर ग्रामीण विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग की जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यदि ग्राम सभा में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो गांव की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। आखिर विकास के नाम पर कितना कार्य हुआ, किन योजनाओं में धन खर्च किया गया और उसका लाभ ग्रामीणों को कितना मिला, इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या बढ़ने के बाद अब मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पहुंचकर कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, कि आखिर यह कार्य पहले क्यों नहीं कराया गया। यदि बरसात से पहले जलनिकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाता तो ग्रामीणों को आज अपने घरों में घुसते पानी और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ता। मनीपुर ग्राम सभा के लोगों का कहना है, कि गांव का विकास केवल कागजों और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पांच वर्ष तक प्रधानी का कार्यकाल चलने के बाद भी यदि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, तो संबंधित विकास कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है, कि ग्राम सभा मनीपुर में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही गांव में जलभराव और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच होगी या फिर ग्रामीण इसी तरह जलभराव, बदहाल व्यवस्थाओं और अधूरे विकास कार्यों के बीच परेशान होते रहेंगे? ग्रामीणों का कहना है, कि यदि अब भी जिम्मेदार विभाग और अधिकारी नहीं जागे तो गांव के विकास का सपना केवल वादों और कागजी आंकड़ों तक ही सीमित रह जाएगा। 5 साल की प्रधानी, फिर भी पानी-पानी हुआ मनीपुर गांव घर में घुसा पानी, विकास के दावों की खुली पोल मनीपुर में विकास गायब, जलभराव से ग्रामीण बेहालवादे बड़े-बड़े, विकास शून्य! मनीपुर गांव की बदहाल तस्वीरजांच हुई तो खुल सकता है।1
- उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से डूबा पड़ा है। नदी किनारे कई सौ मकान–दुकान डूब गए हैं। सड़कें नदी जैसी बन गई हैं। इस Video में एक मंजिला मकानों/दुकानों की सिर्फ छत दिखाई दे रही है।1
- 6 करोड़ की पाइपलाइन भी नहीं दिला सकी जलभराव से राहत, भूतेश्वर पुल ने खोली नगर निगम के दावों की पोल” 6 करोड़ की पाइपलाइन भी नहीं दिला सकी जलभराव से राहत, भूतेश्वर पुल ने खोली नगर निगम के दावों की पोल”1
- आवारा सांड से टकराकर घायल हुए बाइक सवार को परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढ़ी के पास आवारा सांड से टकराकर गांव कछपुरा निवासी बाइक सवार एक युवक बबलू पुत्र राम सनेही को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि मधुगढ़ी के पास आवारा सांड से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हुए थे। जिसमें एक युवक को 2 दिन पहले ही हादसे के बाद आगरा रेफर किया गया था। दूसरे घायल युवक का हाथरस में इलाज चल रहा था। युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दूसरे युवक को भी आगरा के लिए रेफर कर दिया है।1
- मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया1
- *लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, दुकान का सामान जलकर राख* अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में बुधवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे दमकल कर्मियों और कई फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।1
- प्रेमी देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सुसाइड का रूप देने को फांसी पर लटकाया शव* *बुलंदशहर।* जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और पुलिस को सूचना दी कि सुमित ने आत्महत्या कर ली है। मामला खेतलपुर भांसोली कोतवाली देहात इलाके का है। मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला काजल और उमेश के बीच देवर-भाभी का रिश्ता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अवैध संबंध बन गए। पति सुमित इस रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक, दोनों ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को पहले तो यह आत्महत्या का मामला लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी देवर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। #बुलंदशहर_न्यूज #lovestory1