logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेडलाइन खत्म… अब बुलडोजर तैयार?”जोन-10 की चेतावनी: नियम तोड़े तो अब नहीं बख्शेंगे! रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 स्थित अमोरा पार्क क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले को लेकर जारी नोटिस की समयसीमा आज समाप्त हो रही है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति श्री चंद्र कुमार शुक्ला को पूर्व में नोटिस जारी कर भूमि स्वामित्व दस्तावेज, भवन निर्माण अनुज्ञा एवं स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम जोन-10 द्वारा स्पष्ट रूप से 7 दिनों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। अब जब यह समयसीमा समाप्त हो चुकी है, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित व्यक्ति द्वारा निर्धारित समय में दस्तावेज जमा किए गए हैं या नहीं। यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई होना सुनिश्चित बताया गया था। हालांकि, इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब नोटिस जारी करने वाले तत्कालीन जोन कमिश्नर वर्तमान में निलंबित हो चुके हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्तमान प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें अब जोन-10 के अधिकारियों पर टिकी हैं। यदि समयसीमा के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। फिलहाल, सभी की नजरें नगर निगम जोन-10 की अगली कार्रवाई पर हैं। आने वाले समय में इस मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

5 hrs ago
user_Aman Prakash
Aman Prakash
Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
5 hrs ago
01db5c36-1197-44b2-a0aa-dceadd9af195

डेडलाइन खत्म… अब बुलडोजर तैयार?”जोन-10 की चेतावनी: नियम तोड़े तो अब नहीं बख्शेंगे! रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 स्थित अमोरा पार्क क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले को लेकर जारी नोटिस की समयसीमा आज समाप्त हो रही है। इस मामले में संबंधित व्यक्ति श्री चंद्र कुमार शुक्ला को पूर्व में नोटिस जारी कर भूमि स्वामित्व दस्तावेज, भवन निर्माण अनुज्ञा एवं स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम जोन-10 द्वारा स्पष्ट रूप से 7 दिनों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। अब जब यह समयसीमा समाप्त हो चुकी है, तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित व्यक्ति द्वारा निर्धारित समय में दस्तावेज जमा किए गए हैं या नहीं। यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई होना सुनिश्चित बताया गया था। हालांकि, इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब नोटिस जारी करने वाले तत्कालीन जोन कमिश्नर वर्तमान में निलंबित हो चुके हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्तमान प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें अब जोन-10 के अधिकारियों पर टिकी हैं। यदि समयसीमा के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। फिलहाल, सभी की नजरें नगर निगम जोन-10 की अगली कार्रवाई पर हैं। आने वाले समय में इस मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
    1
    बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साधारण से दुकान में झलमुरी खाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • राजिम/ गरियाबंद.पैरी घूम्मर बांध जो की गरियाबंद जिले में है. गर्मी का महीना चल रहा है.सैलानी दूर-दूर से यहां पर नहाने का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस बांध में काफी संख्या में युवक -युवती, बच्चे व बुजुर्ग पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर यह है कि कुछ युवा 30 फीट की ऊंचाई से अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लग रहे हैं.. जो कि लोगों में कभी भी मुसीबत का सबब बन सकते हैं. कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. प्रशासन इस पर ध्यान दें.
    1
    राजिम/ गरियाबंद.पैरी घूम्मर बांध  जो की गरियाबंद जिले में  है. गर्मी का महीना चल रहा है.सैलानी दूर-दूर से यहां पर नहाने का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस बांध में काफी संख्या में युवक -युवती, बच्चे व बुजुर्ग पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर यह है कि कुछ युवा 30 फीट की ऊंचाई से अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लग रहे हैं.. जो कि लोगों में कभी भी मुसीबत का सबब बन सकते हैं. कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. प्रशासन इस पर ध्यान दें.
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 भैरवगढ़ धाम तिल्दा एवं ग्राम तुलसी नेवरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा उनका जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: तुलसी राम पटवा उर्फ नाना पटवा (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 तिल्दा ओमप्रकाश सोनवानी (37 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    2
    तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 भैरवगढ़ धाम तिल्दा एवं ग्राम तुलसी नेवरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि, समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा उनका जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
तुलसी राम पटवा उर्फ नाना पटवा (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 तिल्दा
ओमप्रकाश सोनवानी (37 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • हंसराज नवयुवक मंडल केवल सहयोगी व मेरे मित्रगण प्रेम चंद्राकर व ईशांत चावड़ा जी के साथ गुनगुनाएं गानों की झलकियां। मुझे अपने पिताजी की कमी लगती हैं इस दुख में मुझे दुर्ग के लोगों व अपनों की सहानुभूति की जरुरत हैं। मैंने अपने पिताजी को बच्चे की तरह संभालकर रखा था पर अफसोस समय रहते लोगों ने मुझे व मेरे समाजसेवी विचारों व कार्यों को समझकर महत्व नहीं दिया जिसकी वजह से अपने पिताजी को वह पारिवारिक खुशी नहीं दें पाया जों लगभग हर पिता चाहता मैं विनम्र निवेदन करता हूं दुर्ग के लोग इस तरह के कष्टमय जीवन जीते हुए समाजसेवी संघर्षों में सहयोग सहायता करें ताकि बेहतर वातावरण निर्माण में आगे कार्य कर सकूं। (मोबाईल क्रमांक-9202219810 ) अधिक जानकारी व सहयोग सहायता या जुड़ने हेतु संपर्क कीजिए।. जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग।. हंसराज नवयुवक मंडल।. 👏👏👏.
    1
    हंसराज नवयुवक मंडल केवल सहयोगी व मेरे मित्रगण प्रेम चंद्राकर व ईशांत चावड़ा जी के साथ 
गुनगुनाएं गानों की झलकियां।
मुझे अपने पिताजी की कमी 
लगती हैं इस दुख में मुझे 
दुर्ग के लोगों व अपनों की 
सहानुभूति की जरुरत हैं।
मैंने अपने पिताजी को बच्चे की तरह 
संभालकर रखा था 
पर अफसोस समय रहते लोगों ने मुझे व मेरे समाजसेवी विचारों व कार्यों को समझकर महत्व नहीं दिया जिसकी वजह से अपने पिताजी को 
वह पारिवारिक खुशी नहीं दें पाया 
जों लगभग हर पिता चाहता 
मैं विनम्र निवेदन करता हूं 
दुर्ग के लोग इस तरह के कष्टमय जीवन जीते हुए समाजसेवी संघर्षों में सहयोग सहायता करें 
ताकि बेहतर वातावरण निर्माण में 
आगे कार्य कर सकूं।
(मोबाईल क्रमांक-9202219810 )
अधिक जानकारी व सहयोग सहायता या जुड़ने हेतु संपर्क कीजिए।.
जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग।.
हंसराज नवयुवक मंडल।.
👏👏👏.
    user_जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    Social club दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार l गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से घटना स्थल ग्राम नवाडीह (साजापाली) पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी ग्राम नवाडीह (साजापाली) के घर में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 जप्त सामग्री - 1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।
    1
    गरियाबदं पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार l
गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो थाना प्रभारी छुरा को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से घटना स्थल ग्राम नवाडीह (साजापाली) पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही के दौरान आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी ग्राम नवाडीह (साजापाली) के घर में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
आकाश पाण्डेय पिता श्याम मुरत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष, निवासी नवाडीह(साजापाली), थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0 
जप्त सामग्री - 
1. एक मटमैला दस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकीन में कुल 10 लीटर हाथ भटटी का कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपया।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई खैरागढ़ नगर पालिका, लालपुर वार्ड में शुरू हुआ सफाई अभियान, 21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ नगर पालिका के लालपुर वार्ड में पानी और सफाई की समस्या को लेकर कांग्रेस की चेतावनी के बाद नगर पालिका ने सफाई और जल व्यवस्था सुधारने का काम शुरू किया। नालियों की सफाई, कचरा उठाव और पानी सप्लाई दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, वहीं नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है।
    1
    कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई खैरागढ़ नगर पालिका, लालपुर वार्ड में शुरू हुआ सफाई अभियान,
21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 
खैरागढ़ नगर पालिका के लालपुर वार्ड में पानी और सफाई की समस्या को लेकर कांग्रेस की चेतावनी के बाद नगर पालिका ने सफाई और जल व्यवस्था सुधारने का काम शुरू किया। नालियों की सफाई, कचरा उठाव और पानी सप्लाई दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, वहीं नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • मुंगेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार करते हुए “ऑपरेशन बाज” के तहत 22.700 किलो गांजा के साथ दो तस्करों और एक नाबालिग को धर दबोचा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा, मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugSmugglers #GanjaSeizure #BreakingNewsHindi #CrimeAlert #PoliceRaid #ChhattisgarhPolice #BigAction #HindiNews
    1
    मुंगेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार करते हुए “ऑपरेशन बाज” के तहत 22.700 किलो गांजा के साथ दो तस्करों और एक नाबालिग को धर दबोचा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा, मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है।
#OperationBaaz #MungeliPolice #DrugSmugglers #GanjaSeizure #BreakingNewsHindi #CrimeAlert #PoliceRaid #ChhattisgarhPolice #BigAction #HindiNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    4 hrs ago
  • रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत 20-25 सालों से रह रहे एक परिवार को रायपुर नगर निगम ने बुलडोजर से उनका घर तोड़ दिया
    1
    रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत 20-25 सालों से रह रहे एक परिवार को रायपुर नगर निगम ने बुलडोजर से उनका घर तोड़ दिया
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.