logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वाले 2 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 भैरवगढ़ धाम तिल्दा एवं ग्राम तुलसी नेवरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा उनका जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: तुलसी राम पटवा उर्फ नाना पटवा (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 तिल्दा ओमप्रकाश सोनवानी (37 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

2 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
3357f667-a516-4584-a70f-20a840fc76ad

तिल्दा-नेवरा में शांति भंग करने वाले 2 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 भैरवगढ़ धाम तिल्दा एवं ग्राम तुलसी नेवरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि,

समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा उनका जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: तुलसी राम पटवा उर्फ नाना पटवा (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 तिल्दा ओमप्रकाश सोनवानी (37 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 भैरवगढ़ धाम तिल्दा एवं ग्राम तुलसी नेवरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा उनका जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: तुलसी राम पटवा उर्फ नाना पटवा (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 तिल्दा ओमप्रकाश सोनवानी (37 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    2
    तिल्दा-नेवरा, रायपुर ग्रामीण। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 भैरवगढ़ धाम तिल्दा एवं ग्राम तुलसी नेवरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि, समझाइश के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा उनका जेल वारंट जारी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
तुलसी राम पटवा उर्फ नाना पटवा (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 तिल्दा
ओमप्रकाश सोनवानी (37 वर्ष), निवासी ग्राम तुलसी नेवरा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22.700 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों और एक नाबालिग को पकड़ा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने गांजा, स्कूटी और मोबाइल जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। #MungeliPolice #OperationBaaz #GanjaSmuggling #BreakingNews #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #DrugBust #HindiNews
    1
    मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22.700 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों और एक नाबालिग को पकड़ा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने गांजा, स्कूटी और मोबाइल जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है।
#MungeliPolice #OperationBaaz #GanjaSmuggling #BreakingNews #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #DrugBust #HindiNews
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    2 hrs ago
  • राजिम/ गरियाबंद.पैरी घूम्मर बांध जो की गरियाबंद जिले में है. गर्मी का महीना चल रहा है.सैलानी दूर-दूर से यहां पर नहाने का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस बांध में काफी संख्या में युवक -युवती, बच्चे व बुजुर्ग पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर यह है कि कुछ युवा 30 फीट की ऊंचाई से अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लग रहे हैं.. जो कि लोगों में कभी भी मुसीबत का सबब बन सकते हैं. कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. प्रशासन इस पर ध्यान दें.
    1
    राजिम/ गरियाबंद.पैरी घूम्मर बांध  जो की गरियाबंद जिले में  है. गर्मी का महीना चल रहा है.सैलानी दूर-दूर से यहां पर नहाने का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस बांध में काफी संख्या में युवक -युवती, बच्चे व बुजुर्ग पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर यह है कि कुछ युवा 30 फीट की ऊंचाई से अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लग रहे हैं.. जो कि लोगों में कभी भी मुसीबत का सबब बन सकते हैं. कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. प्रशासन इस पर ध्यान दें.
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ग्राम पंचायत कटगी में 8 अप्रैल को ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला था जिसके बाद वहां पर एडिशनल SP पहुंचे और मामला शांत कराया...
    1
    ग्राम पंचायत कटगी में 8 अप्रैल को ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला था जिसके बाद वहां पर एडिशनल SP पहुंचे और मामला शांत कराया...
    user_Yogesh Yadav
    Yogesh Yadav
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत 20-25 सालों से रह रहे एक परिवार को रायपुर नगर निगम ने बुलडोजर से उनका घर तोड़ दिया
    1
    रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत 20-25 सालों से रह रहे एक परिवार को रायपुर नगर निगम ने बुलडोजर से उनका घर तोड़ दिया
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल थैले में शराब भरकर ले जाते हुए कुछ लोग बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल। बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।
    1
    बेमेतरा में सरकारी शराब दुकानों की मनमानी : नियमों को ताक पर रखकर हो रही थोक बिक्री, वीडियो वायरल
थैले में शराब भरकर ले जाते हुए कुछ लोग
बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में संचालित सहकारी शराब दुकानों में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के बावजूद यहां खुलेआम बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है।
बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही शराब
मिली जानकारी के अनुसार, जिले की कई सरकारी शराब दुकानों से शराब कोचियों को भारी मात्रा में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दुकानों से शराब की बोतलें बड़े-बड़े थैलों और बैग में भरकर दी जा रही हैं, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।
बेमेतरा जिले में सहकारी शराब दुकानों से नियमों को दरकिनार कर थोक में शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। शराब कोचियों को बड़े बैग में सप्लाई का वीडियो वायरल।
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पोस्ट पड़ा भारी, डाक्टर अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
    1
    इंस्टाग्राम पोस्ट पड़ा भारी, डाक्टर अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • रायपुर, 20 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं ने भाग लेते हुए अपने विचार और आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रमुख स्थल बड़ा तालाब इंदौर स्टेडियम में हुआ, जहां विभिन्न जिलों और अंचलों से आई महिलाओं ने एकजुट होकर अधिनियम को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। तिल्दा अंचल से भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। तिल्दा नेवरा से मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं रैली में शामिल हुईं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है और इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने की बात भी कही गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तिल्दा की महिलाएं भी अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाने रायपुर पहुंची हैं और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। रैली में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेंगी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं की एकता और जागरूकता का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।
    3
    रायपुर, 20 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं ने भाग लेते हुए अपने विचार और आक्रोश प्रकट किया।
कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रमुख स्थल बड़ा तालाब इंदौर स्टेडियम में हुआ, जहां विभिन्न जिलों और अंचलों से आई महिलाओं ने एकजुट होकर अधिनियम को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
तिल्दा अंचल से भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। तिल्दा नेवरा से मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं रैली में शामिल हुईं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है और इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने की बात भी कही गई।
महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तिल्दा की महिलाएं भी अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाने रायपुर पहुंची हैं और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
रैली में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेंगी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं की एकता और जागरूकता का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.