logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज महिला कांग्रेस द्वारा 'पोस्ट कार्ड - प्रधानमंत्री के नाम' अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत देशभर से महिलाएं नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड भेजकर महिला आरक्षण लागू करने की मांग करेंगी। इसी कड़ी में आज @MahilaCongress अध्यक्ष @LambaAlka जी ने PM मोदी को पोस्ट कार्ड भेजकर महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की है। हमारी मांग स्पष्ट है: • OBC वर्ग की महिलाओं को आरक्षण में शामिल किया जाए • लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण अभी दिया जाए

5 hrs ago
user_Neeraj Ravi
Neeraj Ravi
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

आज महिला कांग्रेस द्वारा 'पोस्ट कार्ड - प्रधानमंत्री के नाम' अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत देशभर से महिलाएं नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड भेजकर महिला आरक्षण लागू करने की मांग करेंगी। इसी कड़ी में आज @MahilaCongress अध्यक्ष @LambaAlka जी ने PM मोदी को पोस्ट कार्ड भेजकर महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की है। हमारी मांग स्पष्ट है: • OBC वर्ग की महिलाओं को आरक्षण में शामिल किया जाए • लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण अभी दिया जाए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कच्चे मकान की दीवार गिरी, चार युवक घायल, खेलने के दौरान हुआ हादसा, दो गंभीर रीवा रेफर मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कच्चे और जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कुम्हारी निवासी रंजीत दाहिया का कच्चा मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। इसी मकान के पास चार युवक कंचा खेल रहे थे, तभी मकान की पुरानी और कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और सभी युवक मलबे में दब गए।हादसा करीब 4 के आसपास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे युवकों को बाहर निकाला। तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में राहुल कुमार लोनी (24 वर्ष), प्रेम साहू (18 वर्ष), सतीश लोनी (17 वर्ष) और अरविंद लोनी (17 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से राहुल कुमार लोनी और प्रेम साहू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है।कच्चा मकान रंजीत दाहिया का बताया जा रहा है।घर मे कोई नही रहता था क्योंकि रंजीत का मकान वही पर बना हुआ है जहाँ सभी लोग रहते है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते और तहसीलदार आरडी साकेत भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
    1
    कच्चे मकान की दीवार गिरी, चार युवक घायल, खेलने के दौरान हुआ हादसा, दो गंभीर रीवा रेफर
मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कच्चे और जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, कुम्हारी निवासी रंजीत दाहिया का कच्चा मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। इसी मकान के पास चार युवक कंचा खेल रहे थे, तभी मकान की पुरानी और कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और सभी युवक मलबे में दब गए।हादसा करीब 4 के आसपास हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे युवकों को बाहर निकाला। तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में राहुल कुमार लोनी (24 वर्ष), प्रेम साहू (18 वर्ष), सतीश लोनी (17 वर्ष) और अरविंद लोनी (17 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से राहुल कुमार लोनी और प्रेम साहू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है।कच्चा मकान रंजीत दाहिया का बताया जा रहा है।घर मे कोई नही रहता था क्योंकि रंजीत का मकान वही पर बना हुआ है जहाँ सभी लोग रहते है।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते और तहसीलदार आरडी साकेत भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Neeraj Ravi
    2
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *आबकारी आयुक्त के आदेशों को नहीं मानता अंग्रेजी शराब उंचेहरा का ठेकेदार !* उंचेहरा:- सतना जिले में इन दिनों आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को शराब बेचने के लिए गांव-गांव का लाइसेंस दे दिया है।यह सुनने में अटपटा लग रहा होगी लेकिन यह हकीकत है। क्योंकि जिस अंदाज में उंचेहरा में गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। उसे देखकर यही हर कोई कह रहा है। जैसे शराब दुकानदार को गांव-गांव शराब बेंचने का लाइसेंस मिल गया हो। जबकि आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से विगत दिनों फरमान जारी किया गया था, कि ठेके से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर तथा ब्लैक में शराब बिक्री किए जाने वालों की अब खैर नहीं होगी, प्रदेश सरकार ने यह भी आदेश लागू किया है।कि शराब दुकानों से शराब लेने पर बिल अनिवार्य होगा साथ ही संबंधित आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही करने की आबकारी आयुक्त ने कम्पोजिट देशी / अंग्रेजी शराब दुकान फरमान जारी किया था, लेकिन सतना जिले के आबकारी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेगी और यह फरमान नाम मात्र रद्दी कागज के सामान रह गया। इसी कारण से संबंधित आबकारी अधिकारी की मिलीभगत व पुलिस महकमे की मिली भगत से पोड़ी गरादा,परसमनिया,बिहटा,ईचौल,भरहुत, भटनवारा,बाबूपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों को शराबमय बनाकर शराब ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं,प्रशानिक व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल।
    1
    *आबकारी आयुक्त के आदेशों को नहीं मानता अंग्रेजी शराब उंचेहरा का ठेकेदार !*
उंचेहरा:- सतना जिले में इन दिनों आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को शराब बेचने के लिए गांव-गांव का लाइसेंस दे दिया है।यह सुनने में अटपटा लग रहा होगी लेकिन यह हकीकत है। क्योंकि जिस अंदाज में उंचेहरा में गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। उसे देखकर यही हर कोई कह रहा है। जैसे शराब दुकानदार को गांव-गांव शराब बेंचने का लाइसेंस मिल गया हो।
जबकि आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से विगत दिनों फरमान जारी किया गया था, कि ठेके से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर तथा ब्लैक में शराब बिक्री किए जाने वालों की अब खैर नहीं होगी, प्रदेश सरकार ने यह भी आदेश लागू किया
है।कि शराब दुकानों से शराब लेने पर बिल अनिवार्य होगा साथ ही संबंधित आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही करने की आबकारी आयुक्त ने
कम्पोजिट देशी / अंग्रेजी शराब दुकान
फरमान जारी किया था, लेकिन सतना जिले के आबकारी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेगी और यह फरमान नाम मात्र रद्दी कागज के सामान रह गया। इसी कारण से संबंधित आबकारी अधिकारी की मिलीभगत व पुलिस महकमे की मिली भगत से पोड़ी गरादा,परसमनिया,बिहटा,ईचौल,भरहुत, भटनवारा,बाबूपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों को शराबमय बनाकर शराब ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं,प्रशानिक व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल।
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • केजेएस सीमेंट प्रबंधन की लापरवाही ने ली मासूम की जान आम आदमी पार्टी के संघर्ष के आगे झुका प्लांट, 6 लाख मुआवजे का ऐलान मैहर क्षेत्र में संचालित केजेएस सीमेंट प्लांट की खुली खदानें अब मासूमों के लिए काल साबित हो रही हैं। ताजा मामला गिरगिटा गांव का है, जहां प्रबंधन की भारी लापरवाही के कारण 8 वर्षीय मासूम रघुराज द्विवेदी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने मोर्चेबंदी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया। *खुली खदान बनी 'मौत का कुआं'* ग्रामीणों का आरोप है कि KJS सीमेंट प्लांट द्वारा खदानों की सुरक्षा के लिए जरूरी बैरीकेटिंग नहीं की गई है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर खदानों को खुला छोड़ दिया गया है, जो आए दिन गरीब और असहाय लोगों की जान ले रही हैं। इतना ही नहीं, प्लांट से निकलने वाले ओवरलोड ट्रक भी क्षेत्र में हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। *AAP की हुंकार 20 मिनट में पलटा फैसला* घटना के बाद मुआवजे को लेकर प्लांट प्रबंधन का रवैया बेहद उदासीन रहा। शाम 4:00 बजे तक केवल 1 लाख रुपये मुआवजे की बात कही जा रही थी। खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी की टीम मैदान में उतर आई। *उमेश चौधरी* (प्रदेश सह सचिव, आम आदमी पार्टी) *पुष्पेंद्र सिंह* (जिला अध्यक्ष) *आनंद श्रीवास्तव* (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ) 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्लांट के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के इस कड़े तेवर और भारी जन दबाव के आगे प्रबंधन को घुटने टेकने पड़े। प्रदर्शन शुरू होने के ठीक 20 मिनट बाद ही प्रबंधन ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर *6 लाख रुपये* करने की घोषणा की। *परिजनों ने किया समझौता* मुआवजे की घोषणा और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने समझौता किया। हालांकि, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर अब भी रोष है कि आखिर कब तक प्रबंधन की लापरवाही मासूमों की जान लेता रहेगा आम आदमी पार्टी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि खदानों की बैरीकेटिंग और ओवरलोड ट्रकों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा
    1
    केजेएस सीमेंट प्रबंधन की लापरवाही ने ली मासूम की जान आम आदमी पार्टी  के संघर्ष के आगे झुका प्लांट, 6 लाख मुआवजे का ऐलान
मैहर क्षेत्र में संचालित केजेएस सीमेंट प्लांट की खुली खदानें अब मासूमों के लिए काल साबित हो रही हैं। ताजा मामला गिरगिटा गांव का है, जहां प्रबंधन की भारी लापरवाही के कारण 8 वर्षीय मासूम रघुराज द्विवेदी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने मोर्चेबंदी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया।
*खुली खदान बनी 'मौत का कुआं'*
ग्रामीणों का आरोप है कि KJS सीमेंट प्लांट द्वारा खदानों की सुरक्षा के लिए जरूरी बैरीकेटिंग नहीं की गई है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर खदानों को खुला छोड़ दिया गया है, जो आए दिन गरीब और असहाय लोगों की जान ले रही हैं। इतना ही नहीं, प्लांट से निकलने वाले ओवरलोड ट्रक भी क्षेत्र में हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं।
*AAP की हुंकार 20 मिनट में पलटा फैसला*
घटना के बाद मुआवजे को लेकर प्लांट प्रबंधन का रवैया बेहद उदासीन रहा। शाम 4:00 बजे तक केवल 1 लाख रुपये मुआवजे की बात कही जा रही थी। खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी की टीम मैदान में उतर आई।
*उमेश चौधरी* (प्रदेश सह सचिव, आम आदमी पार्टी)
*पुष्पेंद्र सिंह* (जिला अध्यक्ष)
*आनंद श्रीवास्तव* (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ)
'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्लांट के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के इस कड़े तेवर और भारी जन दबाव के आगे प्रबंधन को घुटने टेकने पड़े। प्रदर्शन शुरू होने के ठीक 20 मिनट बाद ही प्रबंधन ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर *6 लाख रुपये* करने की घोषणा की।
*परिजनों ने किया समझौता*
मुआवजे की घोषणा और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने समझौता किया। हालांकि, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर अब भी रोष है कि आखिर कब तक प्रबंधन की लापरवाही मासूमों की जान लेता रहेगा आम आदमी पार्टी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि खदानों की बैरीकेटिंग और ओवरलोड ट्रकों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *KJS सीमेंट प्रबंधन की लापरवाही ने ली मासूम की जान AAP के संघर्ष के आगे झुका प्लांट, 6 लाख मुआवजे का ऐलान* खबर/मैहर क्षेत्र में संचालित KJS सीमेंट प्लांट की खुली खदानें अब मासूमों के लिए काल साबित हो रही हैं। ताजा मामला गिरगिटा गांव का है, जहां प्रबंधन की भारी लापरवाही के कारण 8 वर्षीय मासूम रघुराज द्विवेदी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने मोर्चेबंदी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया। *खुली खदान बनी 'मौत का कुआं'* ग्रामीणों का आरोप है कि KJS सीमेंट प्लांट द्वारा खदानों की सुरक्षा के लिए जरूरी बैरीकेटिंग नहीं की गई है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर खदानों को खुला छोड़ दिया गया है, जो आए दिन गरीब और असहाय लोगों की जान ले रही हैं। इतना ही नहीं, प्लांट से निकलने वाले ओवरलोड ट्रक भी क्षेत्र में हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। *AAP की हुंकार 20 मिनट में पलटा फैसला* घटना के बाद मुआवजे को लेकर प्लांट प्रबंधन का रवैया बेहद उदासीन रहा। शाम 4:00 बजे तक केवल 1 लाख रुपये मुआवजे की बात कही जा रही थी। खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी की टीम मैदान में उतर आई। *उमेश चौधरी* (प्रदेश सह सचिव, आम आदमी पार्टी) *पुष्पेंद्र सिंह* (जिला अध्यक्ष) *आनंद श्रीवास्तव* (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ) 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्लांट के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के इस कड़े तेवर और भारी जन दबाव के आगे प्रबंधन को घुटने टेकने पड़े। प्रदर्शन शुरू होने के ठीक 20 मिनट बाद ही प्रबंधन ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर *6 लाख रुपये* करने की घोषणा की। *परिजनों ने किया समझौता* मुआवजे की घोषणा और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने समझौता किया। हालांकि, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर अब भी रोष है कि आखिर कब तक प्रबंधन की लापरवाही मासूमों की जान लेती रहेगी। आम आदमी पार्टी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि खदानों की बैरीकेटिंग और ओवरलोड ट्रकों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    1
    *KJS सीमेंट प्रबंधन की लापरवाही ने ली मासूम की जान AAP के संघर्ष के आगे झुका प्लांट, 6 लाख मुआवजे का ऐलान*
खबर/मैहर क्षेत्र में संचालित KJS सीमेंट प्लांट की खुली खदानें अब मासूमों के लिए काल साबित हो रही हैं। ताजा मामला गिरगिटा गांव का है, जहां प्रबंधन की भारी लापरवाही के कारण 8 वर्षीय मासूम रघुराज द्विवेदी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने मोर्चेबंदी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया।
*खुली खदान बनी 'मौत का कुआं'*
ग्रामीणों का आरोप है कि KJS सीमेंट प्लांट द्वारा खदानों की सुरक्षा के लिए जरूरी बैरीकेटिंग नहीं की गई है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर खदानों को खुला छोड़ दिया गया है, जो आए दिन गरीब और असहाय लोगों की जान ले रही हैं। इतना ही नहीं, प्लांट से निकलने वाले ओवरलोड ट्रक भी क्षेत्र में हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं।
*AAP की हुंकार 20 मिनट में पलटा फैसला*
घटना के बाद मुआवजे को लेकर प्लांट प्रबंधन का रवैया बेहद उदासीन रहा। शाम 4:00 बजे तक केवल 1 लाख रुपये मुआवजे की बात कही जा रही थी। खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी की टीम मैदान में उतर आई।
*उमेश चौधरी* (प्रदेश सह सचिव, आम आदमी पार्टी)
*पुष्पेंद्र सिंह* (जिला अध्यक्ष)
*आनंद श्रीवास्तव* (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ)
'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्लांट के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के इस कड़े तेवर और भारी जन दबाव के आगे प्रबंधन को घुटने टेकने पड़े। प्रदर्शन शुरू होने के ठीक 20 मिनट बाद ही प्रबंधन ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर *6 लाख रुपये* करने की घोषणा की।
*परिजनों ने किया समझौता*
मुआवजे की घोषणा और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने समझौता किया। हालांकि, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर अब भी रोष है कि आखिर कब तक प्रबंधन की लापरवाही मासूमों की जान लेती रहेगी। आम आदमी पार्टी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि खदानों की बैरीकेटिंग और ओवरलोड ट्रकों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियाँ 💯 लापरवाही या हत्या जिम्मेदार कौन? 8 वर्ष के मासूम की जान 📍
    1
    सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियाँ 💯
लापरवाही या हत्या जिम्मेदार कौन?
8 वर्ष के मासूम की जान 📍
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    11 hrs ago
  • *किसानो का आरोप पोड़ी गरादा में नहर बना रही कंपनी के स्टॉक पॉइंट से नरवाई में आग लगने का लगाया आरोप।* सतना जिले में विगत कुछ दिनों से नरवाई में आग लगने की वारदातें प्रकाश में आ रही है।बीते दिवस लालपुर में आग लगने से 10 जानवर जिंदा जले थे,जो खबर जिले में चर्चा का केंद्र बनी थी।लेकिन पोड़ी हार में भी नरवाई में आग लगने से पूरा गाव आग की चपेट में आया था कुछ जगह करेंट फैला था।हला की आग लगने का कारण अज्ञात था,लेकिन पोड़ी गरादा के कृषक सुरेंद्र सिंह,के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने नहर निर्माण के स्टॉक पॉइंट से आग लगने का आरोप लगाया है।
    1
    *किसानो का आरोप पोड़ी गरादा में नहर बना रही कंपनी के स्टॉक पॉइंट से नरवाई में आग लगने का लगाया आरोप।*
सतना जिले में विगत कुछ दिनों से नरवाई में आग लगने की वारदातें प्रकाश में आ रही है।बीते दिवस लालपुर में आग लगने से 10 जानवर जिंदा जले थे,जो खबर जिले में चर्चा का केंद्र बनी थी।लेकिन पोड़ी हार में भी नरवाई में आग लगने से पूरा गाव आग की चपेट में आया था कुछ जगह करेंट फैला था।हला की आग लगने का कारण अज्ञात था,लेकिन पोड़ी गरादा के कृषक सुरेंद्र सिंह,के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने नहर निर्माण के स्टॉक पॉइंट से आग लगने का आरोप लगाया है।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.