केजेएस सीमेंट प्रबंधन की लापरवाही ने ली मासूम की जान आम आदमी पार्टी के संघर्ष के आगे झुका प्लांट, 6 लाख मुआवजे का ऐलान केजेएस सीमेंट प्रबंधन की लापरवाही ने ली मासूम की जान आम आदमी पार्टी के संघर्ष के आगे झुका प्लांट, 6 लाख मुआवजे का ऐलान मैहर क्षेत्र में संचालित केजेएस सीमेंट प्लांट की खुली खदानें अब मासूमों के लिए काल साबित हो रही हैं। ताजा मामला गिरगिटा गांव का है, जहां प्रबंधन की भारी लापरवाही के कारण 8 वर्षीय मासूम रघुराज द्विवेदी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने मोर्चेबंदी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया। *खुली खदान बनी 'मौत का कुआं'* ग्रामीणों का आरोप है कि KJS सीमेंट प्लांट द्वारा खदानों की सुरक्षा के लिए जरूरी बैरीकेटिंग नहीं की गई है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर खदानों को खुला छोड़ दिया गया है, जो आए दिन गरीब और असहाय लोगों की जान ले रही हैं। इतना ही नहीं, प्लांट से निकलने वाले ओवरलोड ट्रक भी क्षेत्र में हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। *AAP की हुंकार 20 मिनट में पलटा फैसला* घटना के बाद मुआवजे को लेकर प्लांट प्रबंधन का रवैया बेहद उदासीन रहा। शाम 4:00 बजे तक केवल 1 लाख रुपये मुआवजे की बात कही जा रही थी। खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी की टीम मैदान में उतर आई। *उमेश चौधरी* (प्रदेश सह सचिव, आम आदमी पार्टी) *पुष्पेंद्र सिंह* (जिला अध्यक्ष) *आनंद श्रीवास्तव* (जिला अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ) 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्लांट के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के इस कड़े तेवर और भारी जन दबाव के आगे प्रबंधन को घुटने टेकने पड़े। प्रदर्शन शुरू होने के ठीक 20 मिनट बाद ही प्रबंधन ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर *6 लाख रुपये* करने की घोषणा की। *परिजनों ने किया समझौता* मुआवजे की घोषणा और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने समझौता किया। हालांकि, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर अब भी रोष है कि आखिर कब तक प्रबंधन की लापरवाही मासूमों की जान लेता रहेगा आम आदमी पार्टी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि खदानों की बैरीकेटिंग और ओवरलोड ट्रकों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा

- बेरमा में किसान पुत्र ने पेश की समाज सेवा की मिसाल, 8 गरीब बेटियों का कराया सामूहिक विवाह मैहर । मैहर जिले के बेरमा निवासी किसान पुत्र युवा नेता अशोक साहू ने समाज में दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची पर प्रहार करते हुए अनुकरणीय पहल की है। अशोक साहू द्वारा 21 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करवाकर आठ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया गया। *आयोजन की खास बातें:* - *स्थान*: कार्यक्रम का आयोजन टमाटर मंडी बेरमा स्थिति अपने निज निवास में किया गया - *व्यवस्था*: सभी आठ जोड़ों के लिए विवाह का पूरा खर्च, कपड़े, घर-गृहस्थी का जरूरी सामान और भोजन की व्यवस्था अशोक साहू ने स्वयं की - *सहभागिता*: विवाह समारोह में गांव के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और दोनों पक्षों के परिजन शामिल हुए *बड़ा संदेश*: अशोक साहू ने कहा कि समाज में बेटियों को बोझ न समझा जाए। सामूहिक विवाह से गरीब परिवारों पर आर्थिक दबाव कम होता है और दहेज जैसी कुरीति को भी रोका जा सकता है। ग्रामीणों ने अशोक साहू के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।4
- Post by मीडिया1
- KJS की घोर लापरवाही ने ली मासूम की जान, जवाब देने से बचता रहा प्रशासन#KJS #sntnewspinch1
- *किसानो का आरोप पोड़ी गरादा में नहर बना रही कंपनी के स्टॉक पॉइंट से नरवाई में आग लगने का लगाया आरोप।* सतना जिले में विगत कुछ दिनों से नरवाई में आग लगने की वारदातें प्रकाश में आ रही है।बीते दिवस लालपुर में आग लगने से 10 जानवर जिंदा जले थे,जो खबर जिले में चर्चा का केंद्र बनी थी।लेकिन पोड़ी हार में भी नरवाई में आग लगने से पूरा गाव आग की चपेट में आया था कुछ जगह करेंट फैला था।हला की आग लगने का कारण अज्ञात था,लेकिन पोड़ी गरादा के कृषक सुरेंद्र सिंह,के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने नहर निर्माण के स्टॉक पॉइंट से आग लगने का आरोप लगाया है।1
- Post by Neeraj Ravi1
- *आबकारी आयुक्त के आदेशों को नहीं मानता अंग्रेजी शराब उंचेहरा का ठेकेदार !* उंचेहरा:- सतना जिले में इन दिनों आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को शराब बेचने के लिए गांव-गांव का लाइसेंस दे दिया है।यह सुनने में अटपटा लग रहा होगी लेकिन यह हकीकत है। क्योंकि जिस अंदाज में उंचेहरा में गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। उसे देखकर यही हर कोई कह रहा है। जैसे शराब दुकानदार को गांव-गांव शराब बेंचने का लाइसेंस मिल गया हो। जबकि आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से विगत दिनों फरमान जारी किया गया था, कि ठेके से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर तथा ब्लैक में शराब बिक्री किए जाने वालों की अब खैर नहीं होगी, प्रदेश सरकार ने यह भी आदेश लागू किया है।कि शराब दुकानों से शराब लेने पर बिल अनिवार्य होगा साथ ही संबंधित आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही करने की आबकारी आयुक्त ने कम्पोजिट देशी / अंग्रेजी शराब दुकान फरमान जारी किया था, लेकिन सतना जिले के आबकारी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेगी और यह फरमान नाम मात्र रद्दी कागज के सामान रह गया। इसी कारण से संबंधित आबकारी अधिकारी की मिलीभगत व पुलिस महकमे की मिली भगत से पोड़ी गरादा,परसमनिया,बिहटा,ईचौल,भरहुत, भटनवारा,बाबूपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों को शराबमय बनाकर शराब ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं,प्रशानिक व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल।1
- Post by Sharda Shrivastava1
- कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।2
- Post by Neeraj Ravi1