logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कच्चे मकान की दीवार गिरी, चार युवक घायल, खेलने के दौरान हुआ हादसा, दो गंभीर रीवा रेफर मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कच्चे और जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कुम्हारी निवासी रंजीत दाहिया का कच्चा मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। इसी मकान के पास चार युवक कंचा खेल रहे थे, तभी मकान की पुरानी और कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और सभी युवक मलबे में दब गए।हादसा करीब 4 के आसपास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे युवकों को बाहर निकाला। तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में राहुल कुमार लोनी (24 वर्ष), प्रेम साहू (18 वर्ष), सतीश लोनी (17 वर्ष) और अरविंद लोनी (17 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से राहुल कुमार लोनी और प्रेम साहू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है।कच्चा मकान रंजीत दाहिया का बताया जा रहा है।घर मे कोई नही रहता था क्योंकि रंजीत का मकान वही पर बना हुआ है जहाँ सभी लोग रहते है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते और तहसीलदार आरडी साकेत भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

3 hrs ago
user_रूप कुमार हरबोल
रूप कुमार हरबोल
Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

कच्चे मकान की दीवार गिरी, चार युवक घायल, खेलने के दौरान हुआ हादसा, दो गंभीर रीवा रेफर मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कच्चे और जर्जर मकान की दीवार अचानक गिरने से चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कुम्हारी निवासी रंजीत दाहिया का कच्चा मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। इसी मकान के पास चार युवक कंचा खेल रहे थे, तभी मकान की पुरानी और कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और सभी युवक मलबे में दब गए।हादसा करीब 4 के आसपास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे युवकों को बाहर निकाला। तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में राहुल कुमार लोनी (24 वर्ष), प्रेम साहू (18 वर्ष), सतीश लोनी (17 वर्ष) और अरविंद लोनी (17 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से राहुल कुमार लोनी और प्रेम साहू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है।कच्चा मकान रंजीत दाहिया का बताया जा रहा है।घर मे कोई नही रहता था क्योंकि रंजीत का मकान वही पर बना हुआ है जहाँ सभी लोग रहते है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते और तहसीलदार आरडी साकेत भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बेरमा में किसान पुत्र ने पेश की समाज सेवा की मिसाल, 8 गरीब बेटियों का कराया सामूहिक विवाह मैहर । मैहर जिले के बेरमा निवासी किसान पुत्र युवा नेता अशोक साहू ने समाज में दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची पर प्रहार करते हुए अनुकरणीय पहल की है। अशोक साहू द्वारा 21 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करवाकर आठ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया गया। *आयोजन की खास बातें:* - *स्थान*: कार्यक्रम का आयोजन टमाटर मंडी बेरमा स्थिति अपने निज निवास में किया गया - *व्यवस्था*: सभी आठ जोड़ों के लिए विवाह का पूरा खर्च, कपड़े, घर-गृहस्थी का जरूरी सामान और भोजन की व्यवस्था अशोक साहू ने स्वयं की - *सहभागिता*: विवाह समारोह में गांव के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और दोनों पक्षों के परिजन शामिल हुए *बड़ा संदेश*: अशोक साहू ने कहा कि समाज में बेटियों को बोझ न समझा जाए। सामूहिक विवाह से गरीब परिवारों पर आर्थिक दबाव कम होता है और दहेज जैसी कुरीति को भी रोका जा सकता है। ग्रामीणों ने अशोक साहू के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
    4
    बेरमा में किसान पुत्र ने पेश की समाज सेवा की मिसाल, 8 गरीब बेटियों का कराया सामूहिक विवाह
मैहर । मैहर जिले के बेरमा निवासी किसान पुत्र युवा नेता अशोक साहू ने समाज में दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची पर प्रहार करते हुए अनुकरणीय पहल की है। अशोक साहू द्वारा 21 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करवाकर आठ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया गया।
*आयोजन की खास बातें:*
- *स्थान*: कार्यक्रम का आयोजन टमाटर मंडी बेरमा स्थिति अपने निज निवास में किया गया
- *व्यवस्था*: सभी आठ जोड़ों के लिए विवाह का पूरा खर्च, कपड़े, घर-गृहस्थी का जरूरी सामान और भोजन की व्यवस्था अशोक साहू ने स्वयं की
- *सहभागिता*: विवाह समारोह में गांव के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और दोनों पक्षों के परिजन शामिल हुए
*बड़ा संदेश*: अशोक साहू ने कहा कि समाज में बेटियों को बोझ न समझा जाए। सामूहिक विवाह से गरीब परिवारों पर आर्थिक दबाव कम होता है और दहेज जैसी कुरीति को भी रोका जा सकता है। ग्रामीणों ने अशोक साहू के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by मीडिया
    1
    Post by मीडिया
    user_मीडिया
    मीडिया
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • KJS की घोर लापरवाही ने ली मासूम की जान, जवाब देने से बचता रहा प्रशासन#KJS #sntnewspinch
    1
    KJS की घोर लापरवाही ने ली मासूम की जान, जवाब देने से बचता रहा प्रशासन#KJS #sntnewspinch
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    15 hrs ago
  • ​स्थान: उचेहरा (सतना) ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ ​सतना। जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत आने वाले लालपुर गांव में बुधवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खेतों में लगी नरवाई की आग इतनी विकराल हो गई कि देखते ही देखते उसने गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ​तेज हवाओं ने आग को बनाया बेकाबू ​मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों में कटी फसल के अवशेष (नरवाई) में जलने से हुई थी। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती हुई रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने कई घरों और मवेशी शेड (तबेले) को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ​लाखों का नुकसान, दाने-दाने को मोहताज किसान ​इस अग्निकांड में न केवल बेजुबान जानवरों की जान गई, बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई भी राख हो गई। मवेशी शेड में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। साथ ही, घरों में रखा भारी मात्रा में अनाज और भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उनके पास अब न तो पशु बचे हैं और न ही परिवार के पेट पालने के लिए अनाज। ​प्रशासन से मुआवजे की मांग ​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों के नुकसान का उचित आकलन किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस भारी संकट से उबर सकें। ​ताजा खबरों के लिए बने रहें 'मध्य भारत न्यूज़' के साथ।
    1
    ​स्थान: उचेहरा (सतना)
ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
​सतना। जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत आने वाले लालपुर गांव में बुधवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खेतों में लगी नरवाई की आग इतनी विकराल हो गई कि देखते ही देखते उसने गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
​तेज हवाओं ने आग को बनाया बेकाबू
​मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों में कटी फसल के अवशेष (नरवाई) में जलने से हुई थी। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती हुई रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने कई घरों और मवेशी शेड (तबेले) को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
​लाखों का नुकसान, दाने-दाने को मोहताज किसान
​इस अग्निकांड में न केवल बेजुबान जानवरों की जान गई, बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई भी राख हो गई। मवेशी शेड में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। साथ ही, घरों में रखा भारी मात्रा में अनाज और भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उनके पास अब न तो पशु बचे हैं और न ही परिवार के पेट पालने के लिए अनाज।
​प्रशासन से मुआवजे की मांग
​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों के नुकसान का उचित आकलन किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस भारी संकट से उबर सकें।
​ताजा खबरों के लिए बने रहें 'मध्य भारत न्यूज़' के साथ।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    2
    कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.