logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरि हर महादेव मंदिर रोही पट्टी शिवरात्रि महोत्सव पर 108 कन्याओं की शादी करवाते हैं गुरुदेव

2 hrs ago
user_Shivinder singh Bhadwal
Shivinder singh Bhadwal
पत्रकार कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
2 hrs ago

हरि हर महादेव मंदिर रोही पट्टी शिवरात्रि महोत्सव पर 108 कन्याओं की शादी करवाते हैं गुरुदेव

More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
  • Post by Shivinder singh Bhadwal
    1
    Post by Shivinder singh Bhadwal
    user_Shivinder singh Bhadwal
    Shivinder singh Bhadwal
    पत्रकार कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
    2 hrs ago
  • अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए शमशेर सिंह राणा जिला चंबा की तहसील भटियात अंतर्गत ग्राम पंचायत छलाड़ा के माननीय उप प्रधान शमशेर सिंह राणा को अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिमाचल प्रदेश के माननीय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पंचायत स्तर पर जनसेवा, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय व प्रतिबद्ध भूमिका का प्रमाण है। शमशेर सिंह राणा एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं जो हर समय आम लोगों की समस्याओं के समाधान और मदद के लिए आगे रहते हैं। चाहे सड़क, पानी, बिजली, या सामाजिक मुद्दे हों—वे हमेशा जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्राम पंचायत में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी है। उनकी कार्यशैली ने यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि शमशेर सिंह राणा भविष्य में भी इसी निष्ठा, कर्मठता और जनसमर्पण के साथ जनता की आवाज़ बनकर कार्य करते रहेंगे और पंचायत सहित पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। यह सम्मान न केवल ग्राम पंचायत छलाड़ा बल्कि पूरे भटियात क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
    1
    अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए शमशेर सिंह राणा
जिला चंबा की तहसील भटियात अंतर्गत ग्राम पंचायत छलाड़ा के माननीय उप प्रधान शमशेर सिंह राणा को अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिमाचल प्रदेश के माननीय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पंचायत स्तर पर जनसेवा, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय व प्रतिबद्ध भूमिका का प्रमाण है। शमशेर सिंह राणा एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं जो हर समय आम लोगों की समस्याओं के समाधान और मदद के लिए आगे रहते हैं। चाहे सड़क, पानी, बिजली, या सामाजिक मुद्दे हों—वे हमेशा जनता के साथ खड़े नजर आते हैं।
अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्राम पंचायत में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी है। उनकी कार्यशैली ने यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि शमशेर सिंह राणा भविष्य में भी इसी निष्ठा, कर्मठता और जनसमर्पण के साथ जनता की आवाज़ बनकर कार्य करते रहेंगे और पंचायत सहित पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह सम्मान न केवल ग्राम पंचायत छलाड़ा बल्कि पूरे भटियात क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • MLA nagrota Devyani Rana med ine speechspeech in the J&K Legislative Assembly as MLA Nagrota speaking on the J&K Budget 2026-27 on 7th February 2026 @bjp4india @bjp4jnk @bjym4jk
    1
    MLA nagrota Devyani Rana med ine speechspeech in the J&K Legislative Assembly as MLA Nagrota speaking on the J&K Budget 2026-27 on 7th February 2026
@bjp4india @bjp4jnk @bjym4jk
    user_THE MR7
    THE MR7
    डोडा, डोडा, जम्मू और कश्मीर•
    2 hrs ago
  • Classes are going on at Nagrota Bagwan as well as at Kangra branch. minimum and nominal fees
    1
    Classes are going on at Nagrota Bagwan as well as at Kangra branch.
minimum and nominal fees
    user_Champions Academy
    Champions Academy
    Academy Nagrota Bagwan, Kangra•
    6 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत पर चेहनी सुरंग परियोजना को लेकर जोरदार हमला बोला है। भरमौरी ने सांसद पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चेहनी सुरंग का 'असली मुद्दा' तक पता नहीं है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, "चुनाव जीतने के बाद आज तक वह भरमौर-पांगी क्षेत्र में नहीं आईं, जबकि यह घाटी की सबसे बड़ी और वर्षों पुरानी जनहित की मांग है। सांसद होने के नाते उन्हें इसे संसद में मजबूती से उठाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ।" चेहनी सुरंग पांगी घाटी के लिए एक लंबे समय से चली आ रही मांग है, जो हिमाचल के इस दुर्गम क्षेत्र को वर्ष भर सड़क संपर्क प्रदान करेगी। फिलहाल, भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सर्दियों में घाटी का जिला मुख्यालय चम्बा से कट जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होते हैं। भरमौरी ने इसी संदर्भ में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "हर्ष महाजन ने राज्यसभा में चेहनी सुरंग मुद्दे को गंभीरता से उठाकर पांगी घाटी के लोगों के लिए उम्मीद की किरण जलाई है। उनका यह कदम सराहनीय है।" भरमौरी ने आगे बताया कि चेहनी सुरंग का निर्माण पूरा होने पर पांगी घाटी की तस्वीर बदल जाएगी। इससे घाटी को साल भर मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा, जो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों का व्यापार फलेगा-फूलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा, "यह वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की कगार पर है। क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। यदि यह सपना पूरा होता है, तो पांगी घाटी का समग्र विकास सुनिश्चित हो जाएगा।" पांगी घाटी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पंगवाल संस्कृति और जैव विविधता के लिए जानी जाती है, लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रही है। स्थानीय लोग मानते हैं कि चेहनी सुरंग न केवल यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत भी करेगी। सुरजीत भरमौरी ने सभी पार्टियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत पर चेहनी सुरंग परियोजना को लेकर जोरदार हमला बोला है। भरमौरी ने सांसद पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चेहनी सुरंग का 'असली मुद्दा' तक पता नहीं है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, "चुनाव जीतने के बाद आज तक वह भरमौर-पांगी क्षेत्र में नहीं आईं, जबकि यह घाटी की सबसे बड़ी और वर्षों पुरानी जनहित की मांग है। सांसद होने के नाते उन्हें इसे संसद में मजबूती से उठाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ।"
चेहनी सुरंग पांगी घाटी के लिए एक लंबे समय से चली आ रही मांग है, जो हिमाचल के इस दुर्गम क्षेत्र को वर्ष भर सड़क संपर्क प्रदान करेगी। फिलहाल, भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सर्दियों में घाटी का जिला मुख्यालय चम्बा से कट जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होते हैं। भरमौरी ने इसी संदर्भ में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "हर्ष महाजन ने राज्यसभा में चेहनी सुरंग मुद्दे को गंभीरता से उठाकर पांगी घाटी के लोगों के लिए उम्मीद की किरण जलाई है। उनका यह कदम सराहनीय है।"
भरमौरी ने आगे बताया कि चेहनी सुरंग का निर्माण पूरा होने पर पांगी घाटी की तस्वीर बदल जाएगी। इससे घाटी को साल भर मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा, जो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों का व्यापार फलेगा-फूलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा, "यह वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की कगार पर है। क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। यदि यह सपना पूरा होता है, तो पांगी घाटी का समग्र विकास सुनिश्चित हो जाएगा।"
पांगी घाटी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पंगवाल संस्कृति और जैव विविधता के लिए जानी जाती है, लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रही है। स्थानीय लोग मानते हैं कि चेहनी सुरंग न केवल यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत भी करेगी। सुरजीत भरमौरी ने सभी पार्टियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
    user_PANGI NEWS 24
    PANGI NEWS 24
    Social Media Manager Pangi, Chamba•
    4 hrs ago
  • ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय के पुराने बस अड्डा परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक के दौरान पेंशनर्स ने समय पर पेंशन जारी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा पेंशन को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर जारी किया जा रहा है। 75 वर्ष, 65 वर्ष, 63 वर्ष और 58 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनर्स के लिए अलग-अलग भुगतान व्यवस्था बनाई गई है, जिससे असमानता और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने मांग की कि सभी पेंशनर्स को एक समान और एकमुश्त पेंशन दी जाए। किशोरी लाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग पेंशनर्स को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कार्यालयों में पेंशनर्स के मेडिकल और अन्य बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं और अधिकारी इस ओर कोई सहानुभूतिपूर्ण रवैया नहीं अपना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जहां निगम में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार द्वारा तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) की किश्त जारी कर दी गई है, वहीं पेंशनर्स को इससे वंचित रखा गया है। पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी पेंशन हर माह पहली तारीख को जारी करने की व्यवस्था शीघ्र नहीं की गई तो सेवानिवृत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पेंशनर्स को महीने के अंत में जाकर किश्तों में पेंशन दी जा रही है, उसी तरह मंत्री विधायक भी अपनी सैलरी इसी तरह किस्तों में और महीने के अंतिम दिनों में जाकर ले।
    1
    ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय के पुराने बस अड्डा परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक के दौरान पेंशनर्स ने समय पर पेंशन जारी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा पेंशन को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर जारी किया जा रहा है। 75 वर्ष, 65 वर्ष, 63 वर्ष और 58 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनर्स के लिए अलग-अलग भुगतान व्यवस्था बनाई गई है, जिससे असमानता और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने मांग की कि सभी पेंशनर्स को एक समान और एकमुश्त पेंशन दी जाए। किशोरी लाल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग पेंशनर्स को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कार्यालयों में पेंशनर्स के मेडिकल और अन्य बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं और अधिकारी इस ओर कोई सहानुभूतिपूर्ण रवैया नहीं अपना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जहां निगम में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार द्वारा तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) की किश्त जारी कर दी गई है, वहीं पेंशनर्स को इससे वंचित रखा गया है। पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि यदि उनकी पेंशन हर माह पहली तारीख को जारी करने की व्यवस्था शीघ्र नहीं की गई तो सेवानिवृत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पेंशनर्स को महीने के अंत में जाकर किश्तों में पेंशन दी जा रही है, उसी तरह मंत्री विधायक भी अपनी सैलरी इसी तरह किस्तों में और महीने के अंतिम दिनों में जाकर ले।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगर परिषद सुजानपुर नशा निवारण समिति के माध्यम से सुजानपुर के विभिन्न वार्ड में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने संबोधित किया।उन्होंने बताया कि मातृशक्ति के सहयोग से हम नशे को रोक सकते हैं।हमारे अभिभावक बच्चों,युवाओं पर निगरानी रखें और समय पर उन्हें परामर्श दें तो उनको नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा सदस्य मोनिका चौधरी कुमारी बिंदिया उपस्थित रहे। इस मौके पर वार्ड नंबर 5 नगर परिषद सुजानपुर में युवाओं और स्थानीय जनता के साथ नशा निवारण के संबंध में विचार सांझा किए। इस अवसर पर सदस्य प्रकाश सडयाल ने भी लोगों को संबोधित किया।
    2
    नगर परिषद सुजानपुर नशा निवारण समिति के माध्यम से सुजानपुर के विभिन्न वार्ड में स्वयं सहायता समूह की  महिला सदस्यों को अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने संबोधित किया।उन्होंने बताया कि मातृशक्ति के सहयोग से हम नशे को रोक सकते हैं।हमारे अभिभावक बच्चों,युवाओं पर निगरानी रखें और समय पर उन्हें परामर्श दें तो उनको नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा सदस्य मोनिका चौधरी कुमारी बिंदिया उपस्थित रहे। इस मौके पर वार्ड नंबर 5 नगर परिषद सुजानपुर में युवाओं और स्थानीय जनता के साथ नशा निवारण के संबंध में विचार सांझा किए। इस अवसर पर सदस्य प्रकाश सडयाल ने भी लोगों को संबोधित किया।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Shivinder singh Bhadwal
    3
    Post by Shivinder singh Bhadwal
    user_Shivinder singh Bhadwal
    Shivinder singh Bhadwal
    पत्रकार कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.