जिला कारागार में डीएम-एसपी का औचक छापा: बैरकों से अस्पताल तक हर व्यवस्था की जांच, अफसरों को सख्त चेतावनी पीलीभीत में शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने बिना पूर्व सूचना के जिला कारागार पहुंचकर बैरकों, अस्पताल, भोजन व्यवस्था और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किशोर बैरक सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में डॉक्टर को सख्त निर्देश जेल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने उपचाराधीन बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीमार बंदियों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। भोजन और सुविधाओं की भी हुई पड़ताल जिलाधिकारी ने बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, रहने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं प्रत्येक बंदी तक पहुंचनी चाहिए और किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कारागार परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर तथा कारागार के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का यह औचक निरीक्षण स्पष्ट संदेश देता है कि बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

- बड़ी खबर : बीसलपुर में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का शुभारंभ, देखिए वीडियो1
- *जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर गंभीर आरोप*4
- PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।1
- शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर आस्था बरेली न्यूज चैनल लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।1
- बीसलपुर में हाई अलर्ट: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज होगा को ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन1
- संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, मचा कोहराम सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रामस्वरूप वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र कपिल वर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई संजीव ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे वह गांव के पास पातीराम 'मास्टर साहब' के खेत की ओर पहुंचा, जहां उसे कपिल का शव दिखाई दिया। संजीव ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक कपिल पढ़ाई में होनहार था। उसने बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में फर्रुखाबाद से बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम सत्र में अध्ययनरत था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अभिषेक और सुशील भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि भाई संजीव खेती-किसानी संभालता है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मोबाइल फोन और कीटनाशक की शीशी मिलने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शव खेत में पेड़ पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1