Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली के कमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखीकमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखीकमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखी
Ajay Singh
चंदौली के कमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखीकमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखीकमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंदौली के कमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखीकमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखीकमालपुर रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, पूर्व विधायक मनोज सिंह को बांधी राखी1
- एक साल बाद भी जिले की सबसे बड़ी गौशाला में नहीं पहुंची एक भी गाय, 1.63 करोड़ का भवन बदहाल धानापुर। एक करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से तैयार जिले की सबसे बड़ी गौशाला एक साल बाद भी पशुओं के इंतजार में है। निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक यहां एक भी गाय नहीं पहुंची है। वहीं, परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं से निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। करीब पांच बीघे में बने गौशाला परिसर में भूसा गोदाम और पशुओं के चारा खाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन पर्याप्त बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण परिसर में कुत्तों समेत अन्य आवारा और जंगली जानवर घूमते रहते हैं। गौशाला को तार से घेरा गया है, जो कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में पशुओं को यहां रखने पर उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। बारिश के बाद परिसर में जल निकासी की समस्या भी सामने आ रही है। जगह-जगह पानी जमा होने से परिसर में कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण मोहन यादव, निरहू यादव, सोहन और सर्जन ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण में कम गुणवत्ता वाली ईंटों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते कई स्थानों पर निर्माण क्षतिग्रस्त होने लगा है। ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गौशाला का निर्माण पूरा हो गया था, लेकिन पशुओं को रखने के लिए अभी तक जरूरी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। बाउंड्रीवाल समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद ही पशुओं को सुरक्षित रखा जा सकेगा। स्थानीय लोगों ने गौशाला की स्थिति की जांच कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और मजबूत बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग की है। मुख्य जिला पशु चिकित्साधिकारी योगेश कुशवाहा ने बताया कि गौशाला में व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी। आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराने के बाद जल्द ही वहां पशुओं को रखा जाएगा।1
- दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।3
- लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पक्खोपुर गांव में जलभराव, ग्रामीण परेशान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और नाली पर अतिक्रमण के चलते पक्खोपुर गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश के बाद गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है, जबकि कई घरों में भी बारिश का पानी घुसने की बात सामने आई है। जलभराव के कारण पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चहनियां से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा पक्खोपुर में कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण हुआ है, जबकि कई जगह नाली नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने नाली के ऊपर दुकानें लगाकर रास्ता बाधित कर रखा है, जिसके कारण बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है। जलभराव का असर हरिजन बस्ती के साथ कांवर गांव जाने वाले मार्ग पर भी पड़ा है। इसी मार्ग से अतिप्राचीन सिद्धपीठ महालक्ष्मी मां महड़ौरी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। कांवर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गृजेश सिंह ने कहा कि पूरी हरिजन बस्ती जलमग्न होने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नाली से अतिक्रमण हटाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है1
- वाराणसी पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन कोर्ट का हुआ उद्घाटन वाराणसी पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन कोर्ट के उद्घाटन मे कमिश्नर श्री मोहित अग्रवाल जी शामिल हुए। Varanasi Breking News1
- राखी रक्षाबंधन की दुआ शुरू किया है टेडी बेयर आदि की मांग ज्यादा हर प्रकार की राखी उपलब्ध है ब्रेकिंग रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के मूर्तियों की धूम मची हुई है मार्केट में ग्राहक भी हैं लोगों के पास नई-नई राइटिंग की महल आए हुए हैं राखी के अलावा टेडी बियर की मांग ज्यादा है लड्डू गोपाल की मूर्ति एवं राधा कृष्ण की जोड़ी सराय में इस समय इसवक्त जो झूले पलना झूले आदि लग चुके हैं सौरभ न्यूज़ स्पेशल रिपोर्ट4
- सपेरा ने नाग नागिन के जोड़े को किया रेस्कीयू , घर में बहुत दिनों से रहते थे लोग दहशत में दिखाई देते थे धानापुर l थाना क्षेत्र के सीता पोखरी गांव स्थित एक व्यक्ति के गौ शाला के समीप एक टिन सेड में रखे उपले के ढेर में विगत कई दिनों से डेरा जमाये नाग नागिन के जोड़े को सपेरा ने मंगलवार कोदर्जनो ग्रामीणों के भीड़ के बीच रेस्कीयू किया l मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सीता पोखरी ( धराँव ) निवासी किसान सागर यादव के गौ शाला परिसर के पास बने टिन सेड में उपला रखा गया था l जिसमे कुछ दिनों पूर्व से नाग नागिन के जोड़ा ने अपना डेरा जमा रखा था l लगभग एक सप्ताह पूर्व घर की एक महिला खाना बनाने के लिएउपले निकलने के लिए जैसे ही टिन सेड में पहुंची तो सांप के जोड़े उपले से निकलकर कुछ दुरी पर जमीन पर कुंडली जमाकर बैठे मिले यह नजारा देखते ही उक्त महिला डर कर भाग ख़डी हुईं औऱ घर जाकर परिजनों से सांप के बारे में बताई ज़ब तक लोग मौके पर पहुँचते उसके पहले दोनों सांप उपले में घुस चुके थे l उसके बाद से अक्सर सांप के जोड़े गौ शाला परिसर के आस पास इधर उधर घूमते दिख जाते थे औऱ जैसे ही उनके सामने कोई व्यक्ति पड़ता तो फूफकारते हुए भागकर उपले की ढेर में छुप जाते रहे l भुक्तभोगी शिव बदन यादव ने बताया कि नाग पंचमी के त्योंवहार से पहले से ही नागदेवता अपने नागिन के साथ दिखाई पड़ रहे थे मगर हमलोग सोच रहे थे इन्हे छेड़ना उचित नहीं है अपने आप निकल कर कहीं चले जायेगे मगर ज़ब बार बार दिखाई पड़ने लगे तो घर के सभी के सभी लोग सतर्क होकर आते जाते रहे l इसके बाद मंगलवार को मजबूरन खतरा से बचने के लिए प्रसहटा गांव केएक सपेरा को बुलाकर आस पास के ग्रामीण लोगो के मौजूदगी में उपले के ढेर से सांप के जोड़े के साथ उपले क़ी ढेर में छिपी एक गुमी सांप भी मिली l जिसे काफ़ी मशक्कत के बाद निकाला गया उसके बाद सपेरा ने रेसस्क्यू करके एक मिट्टी क़ी हांडी में भरकर सांप के जोड़े को किसी अन्यत्र जगह छोड़ने को लें गया तब जाकर परिजनों ने राहत क़ी सांस लिए l1
- 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।1