पश्चिमी राजस्थान में बढ़ती गर्मी और जल संकट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है इसके साथ ही भाटी ने पश्चिमी राजस्थान में बढ़ती गर्मी और जल संकट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है और कई क्षेत्रों में पहले से ही पानी की भारी कमी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पश्चिमी राजस्थान के जल संकट को लेकर विशेष बैठक आयोजित की जाए और समय रहते ठोस योजना बनाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। ⸻ आयुष विश्वविद्यालय विधेयक पर भी रखे महत्वपूर्ण सुझाव इसी दौरान विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राजस्थान आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय, अजमेर विधेयक पर चर्चा के दौरान भी अपने विचार रखे। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय का नाम “राजस्थान आयुष विश्वविद्यालय, अजमेर” रखा जाना चाहिए ताकि आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी सभी आयुष पद्धतियों को समग्र रूप से प्रतिनिधित्व मिल सके। भाटी ने वर्ष 2002 में जोधपुर में स्थापित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वहां की स्थिति चिंताजनक है और नई संस्थाओं के गठन से पहले मौजूदा संस्थानों की समस्याओं का समाधान जरूरी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत राजस्थान में आयुष चिकित्सालयों के लिए 2037 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 1532 पद आज भी खाली पड़े हैं। यानी पूरे राज्य में केवल लगभग 505 डॉक्टरों के भरोसे आयुष चिकित्सा व्यवस्था चल रही है। उन्होंने सरकार से इन पदों को शीघ्र भरने की मांग की। भाटी ने यह भी कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में कुल 1082 स्वीकृत पदों में से केवल 629 पद ही भरे हुए हैं, जबकि 60 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मौजूदा विश्वविद्यालयों की संरचना और संसाधनों को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक नई संस्थाओं की स्थापना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बीएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस जैसी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री करने वाले चिकित्सकों के मानदेय का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 28 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सातवें वेतन आयोग के अनुरूप उचित मानदेय देने की मांग की। भाटी ने कहा कि विश्वविद्यालयों की वित्तीय स्थिति भी कमजोर हो चुकी है और पेंशनर, गेस्ट फैकल्टी तथा अन्य कर्मचारी अक्सर वेतन और सुविधाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं, जिससे संस्थानों की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत और राजस्थान की पहचान है और इसे सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार द्वारा विश्वविद्यालय स्थापित करने के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पहल है, लेकिन इसके साथ तकनीकी और संरचनात्मक सुधार भी जरूरी हैं ताकि भविष्य में वही समस्याएं दोबारा सामने न आएं। अपने संबोधन के अंत में भाटी ने कहा कि यदि सरकार इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय लेती है तो पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक सुधार संभव हो सकेंगे।

- अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार सावन खान दबड़ी 70 वर्ष निधन हो गया। जैसलमेर के दबड़ी गांव के निवासी और लोक संगीत व सिंधी कलाम परंपरा के दिग्गज गायक सावन खान का सोमवार शाम को निधन हो गया। वे पिछले 2 सालों से लीवर की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। सोमवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जवाहिर अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।सावन खान कोक स्टूडियो का हिस्सा भी रह चुके हैं। वे जैसलमेर के पहले ऐसे लोक कलाकार थे जिन्हें इस मंच पर जगह मिली। वहां उनके द्वारा गाए गए गीत 'साथी सलाम ने उन्हें वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता दिलाई। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म हाईवे में उनके द्वारा गाया गया गीत तकदीर तख्त चढ़ायो ने भी सुर्खियां बटोरी थी। मंगलवार को उनके पैतृक गांव दबड़ी में उन्हें गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। विरासत में मिला संगीत रोजे खान के पुत्र सावन खान को संगीत विरासत में मिला था। उनके पिता भी एक गायक थे जिनसे प्रेरणा लेकर सावन खान ने बचपन से ही सुरों की साधना शुरू कर दी थी। वे अपने पीछे तीन बेटों और एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को छोड़ गए हैं। सावन खान दबड़ी मांगणियार समुदाय के उन चुनिंदा कलाकारों में से थे जिन्होंने सिंधी कलाम और राजस्थानी लोक संगीत को एक नई ऊंचाई दी। 50 से ज्यादा देशों में गूंजी आवाज सावन खान केवल स्थानीय कलाकार नहीं थे बल्कि उन्होंने दुनिया के 50 से अधिक देशों की यात्रा की और वहां सिंधी कलाम और मारवाड़ी लोकगीतों का जादू बिखेरा। सिंधी भजन और सूफियाना कलाम पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी। उनके गाए लोकप्रिय गीत-उमर माडू मिठो कांगलो और रांगार चैन है। ये गीत न केवल महफिलों की जान थे बल्कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रिय हैं। संगीत जगत में शोक की लहर सावन खान के निधन की खबर से पश्चिमी राजस्थान के लोक कलाकारों और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय कलाकारों का कहना है कि सावन खान का जाना लोक संगीत के एक युग का अंत है। वे अपनी सादगी और सिंधी गायकी की बारीकियों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। सावन खान की मृत्यु से मांगणियार कला जगत को ऐसी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नामुमकिन है।2
- विधायक भाटी ने कहा कि शहरों का विकास तभी संभव है जब मजबूत इच्छाशक्ति और सही विजन हो — न कि केवल तेवरों से। उन्होंने कहा कि आज हर शहर में मूलभूत सुविधाओं — पेयजल, सीवरेज, साफ हवा — की भारी कमी है, फिर भी सरकार ओरण और गोचर भूमि को समाप्त करती जा रही है, जो न केवल पर्यावरण बल्कि पशुधन और किसानों के लिए भी विनाशकारी है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ बिजली परियोजनाओं के नाम पर जमीनें ली जा रही हैं, वहाँ के लोगों को न मुफ्त बिजली मिल रही है, न पूरा मुआवजा, न रोजगार — यह अनैतिक अलॉटमेंट बंद होना चाहिए। विधायक भाटी ने खेजड़ी संरक्षण विधेयक न लाने पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने प्राइवेट मेंबर बिल दिया था, सरकार उसे देखती तो सही — इच्छाशक्ति की जरूरत है, कॉर्पोरेट के दबाव में नहीं आना चाहिए। साथ ही उन्होंने बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा की नगर परिषद / नगरपालिकाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच की माँग की और सोनी समाज के व्यापारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा अनैतिक रूप से परेशान किए जाने का मुद्दा भी उठाया। विधायक भाटी ने स्पष्ट कहा — "आज के समय में कोई भी नगरपालिका ऐसी नहीं जहाँ बिना खर्चे के काम हो। भ्रष्टाचार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। सरकार को मजबूत कदम उठाने होंगे।"1
- Post by Patel padamaram patel padamara2
- Post by Sachin vyas1
- Post by Pukhraj soni1
- सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।1
- शहर के भीतरी क्षेत्र में कुमारिया कुआं से जूनी मंडी तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानों द्वारा बाहर टेबल लगाकर दुकानें चलाना बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण जूनी मंडी क्षेत्र में रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके न तो पुलिस प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई तो जूनी मंडी का हाल भी सिवांची गेट क्षेत्र जैसा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है।1
- शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने विधानसभा में उठाया शिव कस्बे के जलभराव का मुद्दा आज राजस्थान विधानसभा के सत्र में रविन्द्र सिंह भाटी ने विशेष उल्लेख के माध्यम से शिव उपखंड मुख्यालय में वर्षों से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या को सदन के समक्ष उठाया। विधायक भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 68 कस्बे के आवासीय क्षेत्रों से ऊंचाई पर स्थित होने के कारण बरसाती पानी का प्राकृतिक बहाव रुक जाता है। इसके चलते पुरानी तहसील परिसर, पुराना पुलिस थाना, मुख्य बाजार और कई आवासीय मोहल्लों में महीनों तक पानी भरा रहता है। उन्होंने कहा कि इससे सड़कें, भवन और सरकारी परिसरों को नुकसान होता है तथा क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। विधायक भाटी ने सरकार से मांग की कि शिव कस्बे में आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली और नालों के निर्माण के साथ एक व्यापक कार्य योजना बनाकर उसे शीघ्र लागू किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को इस दीर्घकालीन समस्या से स्थायी राहत मिल सके।1