Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्रों की मांगों के समर्थन और उन पर हो रहे अन्याय तथा अत्याचार के विरोध में धरने पर बैठे आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आदरणीय नेता की इस गिरफ्तारी के विरोध में और छात्रों के समर्थन में भिण्ड जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
Dinesh soni
छात्रों की मांगों के समर्थन और उन पर हो रहे अन्याय तथा अत्याचार के विरोध में धरने पर बैठे आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आदरणीय नेता की इस गिरफ्तारी के विरोध में और छात्रों के समर्थन में भिण्ड जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छात्रों की मांगों के समर्थन और उन पर हो रहे अन्याय तथा अत्याचार के विरोध में धरने पर बैठे आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आदरणीय नेता की इस गिरफ्तारी के विरोध में और छात्रों के समर्थन में भिण्ड जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस जनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।3
- दिल्ली में बेरोजगार छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक परीक्षा के विरोध में बुधवार दोपहर भिंड के परेड चौराहा पर युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू लोधी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जलते हुए पुतले की आग बुझाने के लिए पानी से भरी बाल्टी डालने का प्रयास किया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के हाथों से बाल्टी छीनने की कोशिश करने लगे, जिससे मौके पर काफी देर तक तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया जिससे कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही परेड चौराहा पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करके उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ हो रहा अन्याय जल्द बंद नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस अपने आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान प्रदर्शन में भिण्ड विधानसभा अध्यक्ष शिवांश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस थारू चौहान, नगर अध्यक्ष कांग्रेस संतोष त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय विमल, दर्शन सिंह तोमर, विक्की राजावत, कुलदीप शर्मा, अभिषेक मोर्या, यतेन्द्र सिंह, मुकेश नरवरिया, सुभाष नरवरिया और पवन प्रशांत सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में भिंड युवा कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।1
- दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को मध्य प्रदेश के भिंड में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ हुई इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि सरकार छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करे और इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।1
- स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के पास कोई भी औपचारिक डिग्री नहीं थी। कॉलेज तो छोड़िए, उन्होंने कभी औपचारिक स्कूली शिक्षा भी प्राप्त नहीं की थी, फिर भी नेहरू ने देश की शिक्षा की बागडोर उनके ही हाथों में सौंप दी थी। इसी बात को लेकर तंज कसा जा रहा है कि जिन्होंने बिना किसी स्कूली या कॉलेज डिग्री वाले व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बना दिया था, आज उसी कांग्रेस के नेता दूसरों से "डिग्री कहाँ है?" का सवाल पूछ रहे हैं।1
- इटावा की सैफई तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत हरदोई में चकरोड़ (रास्ता) विवाद को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व विभाग की टीम गांव में चकरोड़ की पैमाइश करने पहुंची थी, जहां समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने इस कार्रवाई का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के दौरान राजस्व टीम पर पथराव करने की कोशिश की गई, जिससे अधिकारी और कर्मचारी बिना पैमाइश पूरी किए ही वापस लौट गए। इस दौरान कुछ महिलाओं द्वारा ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार के साथ मारपीट भी की गई। वहीं, सीमा यादव द्वारा लगाए गए कथित छेड़छाड़ के आरोपों को ग्रामीणों ने पूरी तरह निराधार बताया है और कहा है कि पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़ित ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने मारपीट की तहरीर संबंधित थाने में दे दी है और प्रशासन से प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके अलावा ग्रामीणों ने सीमा यादव पर ग्राम समाज, श्मशान घाट, चरागाह और चकरोड़ सहित अन्य सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, और पुलिस तथा राजस्व विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।3
- जंतर-मंतर पर बच्चों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर तीखा आक्रोश और गुस्सा जाहिर किया गया है। जंतर-मंतर पर बच्चों को जिस तरह मारा गया है, उस पर कड़ा विरोध जताते हुए तंज कसा गया है कि ये लोग आराम से भी मर सकते थे, लेकिन फिर भी उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया। बच्चों पर हुई इस कार्रवाई को लेकर बेहद नाराजगी जताई जा रही है।1