logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनबाद में शिक्षा महोत्सव 2026 आयोजित करेगा मुफ्त कैरियर काउंसलिंग। धनबाद के धनसार स्थित Radiation Blue Hotel में शिक्षा महोत्सव के निर्देशक रविंद्र साहू द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “शिक्षा महोत्सव 2026” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि झारखंड के धनबाद में होने वाला यह भव्य आयोजन 12वीं पास छात्रों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इस महोत्सव के तहत छात्रों को निशुल्क करियर मार्गदर्शन, कॉलेज चयन (इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, चिकित्सा, कानून आदि) और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की भागीदारी रहेगी, जहां प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से छात्र विभिन्न कोर्स और संस्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही करियर एक्सपर्ट्स छात्रों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा दिखाने में मदद करेंगे। रविंद्र साहू ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और स्थानीय शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, ताकि वे मिलकर बेहतर करियर का निर्णय ले सकें। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा महोत्सव के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पास प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील किया कि इस दौरान 1 या दो घंटे के लिए कभी भी समय निकाल कर आ सकते हैं। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो छात्रों को उनके करियर को सही दिशा देने में सहायक साबित होगा। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।

5 hrs ago
user_Sandeep Dutta
Sandeep Dutta
Local News Reporter Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•

  • user_User5759
    User5759
    Nirsa-Cum-Chirkunda, Dhanbad
    😂
    2 hrs ago
  • user_User5759
    User5759
    Nirsa-Cum-Chirkunda, Dhanbad
    🙏
    2 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Sandeep Dutta
    1
    Post by Sandeep Dutta
    user_Sandeep Dutta
    Sandeep Dutta
    Local News Reporter Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    5 hrs ago
  • #news #jharkhand
    1
    #news #jharkhand
    user_Chandu thakur
    Chandu thakur
    Local News Reporter Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    22 hrs ago
  • Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    1
    Post by मो० फारुख (पत्रकार)
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by MD Bablu
    2
    Post by MD Bablu
    user_MD Bablu
    MD Bablu
    चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट प्रेम कुमार). धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इस संबंध में गुरुवार को सांसद ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता कर 24 अप्रैल को बड़े स्तर पर आंदोलन और पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल होंगे और राज्य सरकार से एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जवाब मांगा जाएगा। पदयात्रा रणधीर स्टेडियम से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक जाएगी। सांसद ने कहा कि वे लंबे समय से धनबाद में एयरपोर्ट की मांग उठा रहे हैं और केंद्र सरकार के स्तर पर भी पहल की गई है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसी कारण अब तक एयरपोर्ट का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी के रूप में जाना जाता है और यहां उद्योग, व्यापार व शोध से जुड़े लोग आते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी। सांसद ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार सहयोग करे और जमीन उपलब्ध कराए, तो धनबाद में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण संभव है। इसी मांग को लेकर अब जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है।
    1
    रिपोर्ट प्रेम कुमार). 
धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इस संबंध में गुरुवार को सांसद ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता कर 24 अप्रैल को बड़े स्तर पर आंदोलन और पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल होंगे और राज्य सरकार से एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जवाब मांगा जाएगा। पदयात्रा रणधीर स्टेडियम से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक जाएगी।
सांसद ने कहा कि वे लंबे समय से धनबाद में एयरपोर्ट की मांग उठा रहे हैं और केंद्र सरकार के स्तर पर भी पहल की गई है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसी कारण अब तक एयरपोर्ट का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी के रूप में जाना जाता है और यहां उद्योग, व्यापार व शोध से जुड़े लोग आते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी।
सांसद ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार सहयोग करे और जमीन उपलब्ध कराए, तो धनबाद में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण संभव है। इसी मांग को लेकर अब जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by संतोष कुमार दे
    1
    Post by संतोष कुमार दे
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.