Shuru
Apke Nagar Ki App…
शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Journalist Asif khan KOTA City NEWS
शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
More news from राजस्थान and nearby areas
- मुख्यमंत्री 20 दिन में दूसरी बार कोटा के दौरे पर 3 घंटे कोटा में रहेंगे उसके बाद झालावाड़ जाएंगे। कोटा में नगर निगम में जीते सभी पार्षदों को नगर पालिका अध्यक्षों को निगम के महापौरो को बधाई देंगे उनसे संवाद करेंगे। उसके बाद वसुंधरा राजे के गृह नगर झालावाड़ जाएंगे1
- निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज कोटा दौरा भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी कोटा। राजस्थान में हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 29 सितंबर को कोटा दौरे पर प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के कोटा आगमन को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कोटा प्रवास के दौरान 80 फीट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार, नगर निगम चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का यह कोटा दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहला प्रमुख दौरा हाल ही में संपन्न कोटा नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुसुईया गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री का कोटा आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव के दौरान भी कोटा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा में हिस्सा लिया था। अब चुनाव परिणामों के बाद उनके कोटा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। राकेश जैन ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पर आधारित है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का विस्तृत समय एवं अन्य आधिकारिक जानकारी संगठन की ओर से कार्यक्रम के अनुसार जारी की जाएगी।4
- अराफात ग्रुप की आपत्ति रद्द, हाईकोर्ट ने खारिज की रिट, जेके मजदूरों में खुशी की लहर बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी खुशखबरी का दिन है: आज मजदूरों ने कानूनी लड़ाई में एक बार फिर अराफात ग्रुप को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल कर ली: हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने अराफात की आपत्ति रद्द करते हुए मजदूरों के हक में अपना फैसला सुनाया: दरअसल धरने के दबाव में सरकार ने फैक्ट्री की जमीन का अधिग्रहण कर केडीए को सौंप दी थी: लेकिन इसके खिलाफ अराफात ग्रुप ने जून 2025 में हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी, जिसकी अंतिम सुनवाई के बाद आज फैसला आया है: जैसे ही फैसले की खबर कोटा पहुंची धरने में खुशी की लहर दौड़ गई: मजदूरों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई: वहीं धरना आज भी जारी रहा: आज के धरने को संबोधित करते कॉमरेड हबीब खान साहब...1
- स्वच्छता ही सेवा अभियान: विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का सही पृथक्करण, रीसाइक्लिंग से आय अर्जित करने के बताए तरीके। भैंसरोड़गढ़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार कच्छावा ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण है, जिसमें नागरिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर से एकत्र होने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण किया जाना चाहिए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि गीले कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाएगा। इसमें रसोई से निकलने वाला कचरा, फल-सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ भोजन तथा पेड़-पौधों की पत्तियां शामिल हैं। सूखा कचरा नीले डिब्बे में रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच, धातु, रबर, लकड़ी सहित अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री शामिल होगी। इसी प्रकार सेनेटरी एवं व्यक्तिगत कचरे में डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन, कंडोम, टिश्यू और पट्टियां आदि को अलग रखा जाना चाहिए। वहीं विशेष देखभाल एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काले डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। इसमें पुरानी दवाइयां, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, बैटरियां, पेंट के डिब्बे, थर्मामीटर, ई-कचरा और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को शामिल किया गया। धर्म सिंह पंवार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किए गए कचरे को कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाकर उसका पृथक्करण किया जाएगा। प्लास्टिक एवं अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री को विक्रय कर ग्राम पंचायत द्वारा आय भी अर्जित की जा सकती है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इला बिल्लू, उपप्रधानाचार्य रेणु चुग, सोफिया, सोनिया कोईवाल, व्याख्याता कल्पना श्रृंगी, रेखा मीणा, हेमलता मीणा, शिक्षक माधो सिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह गौड़, मूलाराम, मान सिंह, हेमलता राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल भाम्बी, अंकित एवं सुरेश मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशफाक हुसैन, उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ ने किया।1
- दुर्जनपुरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खो-खो में जिला स्तर पर हासिल की जीत बूरनखेड़ी को हराकर बनी विजेता, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जाएगी टीम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा की खो-खो टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बूरनखेड़ी की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ प्रबोधक अंजनी कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की खो-खो टीम पिछले वर्ष प्रतियोगिता में उपविजेता रही थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास जारी रखा और इस वर्ष कड़ी मेहनत के दम पर जिला स्तर पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक विशाल पहाड़िया, जो नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं, विद्यार्थियों को खेलों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाते हैं। उनके मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है कि टीम ने जिला स्तर पर शानदार सफलता हासिल की। अब दुर्जनपुरा की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जाएगी। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विजेता खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, संघर्ष और हार-जीत को स्वीकार करने जैसी महत्वपूर्ण सीख देते हैं। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।3
- डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews डूंगरपुर के शहीद फायरकर्मी प्रीतेश को नम आंखों से विदाई,#rajasthan #dungarpur #latestnews1
- शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉपिंग सेंटर के मोटर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख1
- मुख्यमंत्री भजनलाल एक दिवसीय हाडोती दौरे पर। कल वह 11:50 पर कोटा हवाई अड्डे पर उतरेंगे उसके बाद सीधे 80 फीट रोड यहां भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय बन रहा है वहां पहुंचेंगे कार्यालय की प्रगति की रिपोर्ट देखेंगे उसके बाद जीते हुए पार्षदों महापौर उप महापौर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह करोल पार्क में ग्रामीण सरकार के नगर पालिका के सभापति उपसभापति तथा पार्षदों को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पंचायत राज चुनाव में कार्यकर्ता कमर का उतर जाए जेसीबी जय श्री उमंगने नगर पालिका में दिलाई वैसा ही जिला प्रमुख प्रधान सरपंचों में दिलाने का मंत्र देंगे। उसके बाद 1:00 के करीब वह झालावाड़ जाएंगे वहां भी आम सभा को संबोधित करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कोटा के कार्यक्रम की तैयारी कर जाएगा ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर संदीप शर्मा राकेश जैन शहर अध्यक्ष ने लिया है। कक्षा अवसर पर कोटा की प्रथम नागरिक अनसूया गोस्वामी भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में साथ रहेंगी।1
- समय पर आयें अधिकारी–कर्मचारी, कार्यालय में आने पर मिले सकारात्मक माहौल कोटा राजस्थान महापौर–उपमहापौर ने किया निगम कार्यालय का निरीक्षण कोटा। नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनुसूइया गोस्वामी और उपमहापौर विवेक राजवंशी ने निर्वाचन के बाद सोमवार को अपने पहले कार्य दिवस पर नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम भवन के सभी कक्षों का जायजा लेते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिस आए और कार्यालय में सकारात्मक और व्यवस्थित माहौल दिखाई दे। महापौर गोस्वामी ने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 9:30 बजे कार्यालय में उपस्थित हों और पूरे कार्यालय समय में मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनें तथा उनके निराकरण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कार्यालय को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने पर भी विशेष जोर दिया। *कार्यालय से शुरू हो स्वच्छता की शुरुआत* निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यालय की सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की शुरुआत नगर निगम कार्यालय से ही होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पड़े अनुपयोगी सामान को हटाने और उपयोगी सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। जहां दीवारों की मरम्मत अथवा अन्य आवश्यक कार्य की जरूरत है, वहां तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कार्यालय में बंद पड़ी लाइटों को चालू करवाने के निर्देश भी दिए। विभिन्न स्थानों पर पड़े सूखे गमलों को हटाकर वहां व्यवस्थित रूप से पौधे लगाने और हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए। *आमजन से मिलीं, कहा- समस्या हो तो सीधे चेंबर में आएं* निरीक्षण के दौरान महापौर कार्यालय में अपने कार्यों के लिए पहुंचे आमजन से भी मिलीं। उन्होंने लोगों से उनके कार्यों की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। महापौर ने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने काम को लेकर परेशानी हो तो वह बिना किसी संकोच के सीधे उनके चेंबर में आकर अपनी समस्या बता सकता है। *गुटखा-तंबाकू पर जताई नाराजगी* कार्यालय परिसर में तंबाकू और गुटखा खाने तथा दीवारों पर थूकने की प्रवृत्ति पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय समय में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गुटखा अथवा तंबाकू का सेवन नहीं करेगा। दीवारों पर गुटखा-तंबाकू थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त भावना सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।3