logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुठालिया नगर परिषद में सतता.रसूख के दबाव में प्रोटोकॉल का उल्लंघन :-- प्रोटोकॉल तार-तार, निर्वाचित महिला अध्यक्ष के अधिकार पर सांसद 'प्रतिनिधि' का कब्जा ! स्वतंत्रता दिवस झंडा वंदन समारोह का वीडियो वायरल,:--- महिलाअध्यक्ष ने झंडा वंदन के लिए.बढ़ाया हाथ,...सांसद प्रतिनिधि ने खींच दी तिरंगे की डोर;... प्रशासनिक अमला रहा मूकदर्शक ....? {श्याम रानोलिया राजगढ़ }7049220386 सुठालिया नगर परिषद में सतता.रसूख के दबाव में प्रोटोकॉल का उल्लंघन :-- प्रोटोकॉल तार-तार, निर्वाचित महिला अध्यक्ष के अधिकार पर सांसद 'प्रतिनिधि' का कब्जा ! स्वतंत्रता दिवस झंडा वंदन समारोह का वीडियो वायरल,:--- महिलाअध्यक्ष ने झंडा वंदन के लिए.बढ़ाया हाथ,...सांसद प्रतिनिधि ने खींच दी तिरंगे की डोर;... प्रशासनिक अमला रहा मूकदर्शक ....? {श्याम रानोलिया राजगढ़ }7049220386 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजगढ़ जिले की सुठालिया नगर परिषद परिसर में आयोजित मुख्य शासकीय समारोह विवादों के घेरे में आ गया है । समारोह के दौरान गरिमामय ध्वजारोहण के तय प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, इस वीडियो ने न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था बल्कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, विशेषकर महिला नेतृत्व के सम्मान को लेकर गंभीर प्रशासनिक और नैतिक सवाल खड़े कर दिए । "क्या है पूरा घटनाक्रम" ? प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार,मुख्य समारोह के दौरान नगर परिषद की निर्वाचित महिला अध्यक्ष लक्ष्मीबाई लोधी निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ध्वजारोहण के लिए मंच पर आगे बढ़ती हैं । जैसे ही वह राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी को खींचने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाती हैं,ठीक उसी समय पास में मौजूद सांसद प्रतिनिधि अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी नियमों को दरकिनार करते हुए अचानक आगे आते हैं और अध्यक्ष के हाथ बढ़ाने के बावजूद खुद रस्सी खींचकर ध्वजारोहण कर देते हैं । इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे । "नियमों की कसौटी पर उठे गंभीर सवाल".... मध्य प्रदेश शासन के नगरीय निकाय नियमों और गृह विभाग के स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, किसी भी नगर परिषद या नगरीय संस्था के परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण का वैधानिक व सर्वोच्च अधिकार केवल और केवल 'निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष' का होता है । सांसद प्रतिनिधि एक मनोनीत समन्वयकर्ता होता है,जिसके पास किसी भी शासकीय या आधिकारिक समारोह में निर्वाचित अध्यक्ष की जगह मुख्य ध्वजारोहण करने का कोई कानूनी या प्रोटोकॉल संबंधी अधिकार नहीं है । ऐसे में यह सीधे तौर पर पद के दुरुपयोग और नियमों की अनदेखी का मामला प्रतीत हो रहा है। "अधिकारियों की चुप्पी और महिला सशक्तीकरण. का अपमान":---- इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल स्थानीय प्रशासन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र चक्रवर्ती.की भूमिका पर उठ रहे हैं । राष्ट्रीय पर्व के गरिमा मय संचालन की प्राथमिक जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है, मंच पर अध्यक्ष की मौजूदगी और उनके प्रयास के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर भी अधिकारियों द्वारा स्थिति स्पष्ट न करना उनकी प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाता है । सजग नागरिकों का कहना है कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तीकरण और स्थानीय निकायों में महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर एक निर्वाचित महिला अध्यक्ष के अधिकारों का सार्वजनिक रूप से हनन हो रहा है । "जनता और प्रबुद्ध वर्ग मांग रहा जवाब" यह मामला अब केवल एक प्रशासनिक चूक तक सीमित नहीं रह गया है,बल्कि सुठालिया की जनता और नगर परिषद के पार्षदों में इसे लेकर गहरा असंतोष है । नागरिकों का कहना है कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि का स्थान सर्वोच्च होता है,किसी भी मनोनीत व्यक्ति का नहीं, प्रबुद्ध वर्ग ने जिला कलेक्टर (राजगढ़) और नगरीय प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों से इस गंभीर लापरवाही का संज्ञान लेने और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है । अब देखना यह है कि सुठालिया नगर परिषद प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करते हुए सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करता है, या फिर सत्ता और रसूख के दबाव में इस गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है। इनका कहना है:---- अध्यक्ष जी छोटे कद. {ठिगनी} की होने के कारण उनका हाथ नहीं पहुंच रहा था इसलिए पास खड़े संसद /अध्यक्ष प्रतिनिधि ने डोरी सुलझाने का प्रयास किया था...? वीरेंद्र चक्रवर्ती CMO नगर परिषद सुठालिया

1 hr ago
user_Shyam Ranoliya
Shyam Ranoliya
Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ये हालत हे राजगढ़ के जिला अस्पताल की स्वच्छता के लाख दावे ,लेकिन हकीकत ये वीडियो राजगढ़ के जिला अस्पताल का हे जहां करोड़ो रु से भवन बना,शौचालय बाथरूम बनाए लेकिन उनमें भी ताला लगा हुआ हे।मरीज ओर उनके परिजन परेशान होते हे लेकिन टायलेट ताले में बंद हे ।
    1
    ये हालत हे राजगढ़ के जिला अस्पताल की स्वच्छता के लाख दावे ,लेकिन हकीकत
ये वीडियो राजगढ़ के जिला अस्पताल का हे जहां करोड़ो रु से भवन बना,शौचालय बाथरूम बनाए लेकिन उनमें भी ताला लगा हुआ हे।मरीज ओर उनके परिजन परेशान होते हे लेकिन टायलेट ताले में बंद हे ।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजगढ़ एम पी पुलिस ने 45 किमी तक किया पीछा पुलिस को देख पिकअप छोड़कर भागे बदमाश! माचलपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार भैंस चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोघटपुर से 3 भैंस और भैंस के 2 बच्चे चोरी कर बदमाश पिकअप से भाग निकले। मवेशी चोरी होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा शुरू किया। शंकरपुर के पास मवेशियों से भरी पिकअप दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ माचलपुर पुलिस और डायल-112 ने करीब 45 किलोमीटर तक पीछा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने बंदूक दिखाई और पीछे की ओर फायरिंग भी की। पिकअप बारोल चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में फंस गई। पुलिस को देखकर बदमाश वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप जप्त कर 3 भैंस और 2 भैंस के बच्चों को बरामद कर लिया है। पिकअप में चार बदमाश सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक सप्ताह में भैंस चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से क्षेत्र के पशुपालकों में भी चिंता है। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।
    1
    राजगढ़ एम पी 
पुलिस ने 45 किमी तक किया पीछा पुलिस को देख पिकअप छोड़कर भागे बदमाश!
माचलपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार भैंस चोरी की वारदात सामने आई है।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोघटपुर से 3 भैंस और भैंस के 2 बच्चे चोरी कर बदमाश पिकअप से भाग निकले।
मवेशी चोरी होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा शुरू किया। शंकरपुर के पास मवेशियों से भरी पिकअप दिखाई दी।
इसके बाद ग्रामीणों के साथ माचलपुर पुलिस और डायल-112 ने करीब 45 किलोमीटर तक पीछा किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने बंदूक दिखाई और पीछे की ओर फायरिंग भी की।
पिकअप बारोल चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में फंस गई। पुलिस को देखकर बदमाश वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने पिकअप जप्त कर 3 भैंस और 2 भैंस के बच्चों को बरामद कर लिया है।
पिकअप में चार बदमाश सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एक सप्ताह में भैंस चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से क्षेत्र के पशुपालकों में भी चिंता है।
ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम निपानिया, करजू, सरसोदिया, बिरागांव सहित अन्य गावों से निकली कावड़ यात्रा
    1
    मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम निपानिया, करजू, सरसोदिया, बिरागांव सहित अन्य गावों से निकली कावड़ यात्रा
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • 🎯 थंबनेल वाक्य “विधानसभा में गूंजी कालापीपल की आवाज़!” युवा संसद के मंच पर कालापीपल का गौरव! 🇮🇳 वैभव दीपक कुमार तिवारी ने सांसद की भूमिका में दमदार अंदाज में रखी अपनी बात। युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और संसदीय सोच का शानदार प्रदर्शन। #कालापीपल #युवा_संसद #वैभव_तिवारी #मध्यप्रदेश #विधानसभा #युवा_शक्ति #युवा_प्रतिभा #कालापीपल_का_गौरव #YouthParliament #MadhyaPradesh #YoungIndia
    1
    🎯 थंबनेल वाक्य

“विधानसभा में गूंजी कालापीपल की आवाज़!”

युवा संसद के मंच पर कालापीपल का गौरव! 🇮🇳
वैभव दीपक कुमार तिवारी ने सांसद की भूमिका में दमदार अंदाज में रखी अपनी बात। युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और संसदीय सोच का शानदार प्रदर्शन।
#कालापीपल #युवा_संसद #वैभव_तिवारी #मध्यप्रदेश #विधानसभा #युवा_शक्ति #युवा_प्रतिभा #कालापीपल_का_गौरव #YouthParliament #MadhyaPradesh #YoungIndia
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कलेक्टर डॉ. मीना की अध्यक्षता में सांदीपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न //समाचार// कलेक्टर डॉ. मीना की अध्यक्षता में सांदीपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न आगर मालवा, 17 अगस्त / सांदिपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सांदिपनी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा विद्यालयों के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन, परीक्षा परिणाम, आगामी अकादमिक कार्ययोजना, नवीन विद्यालय भवनों, विद्यालय संचालन एवं परिवहन व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विद्यालयवार जानकारी ली गई। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने तथा शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में शिफ्ट किए गए विद्यालयों के रिक्त भवनों के उपयोग को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे रिक्त भवनों का अन्य विभागों का स्थानीय आवश्यकता के अनुसार बेहतर सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नीतेश पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, सांदिपनी विद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर डॉ. मीना की अध्यक्षता में सांदीपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न
//समाचार//
कलेक्टर डॉ. मीना की अध्यक्षता में सांदीपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न
आगर मालवा, 17 अगस्त / सांदिपनी विद्यालयों की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सांदिपनी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा विद्यालयों के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन, परीक्षा परिणाम, आगामी अकादमिक कार्ययोजना, नवीन विद्यालय भवनों, विद्यालय संचालन एवं परिवहन व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विद्यालयवार जानकारी ली गई। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने तथा शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में शिफ्ट किए गए विद्यालयों के रिक्त भवनों के उपयोग को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे रिक्त भवनों का अन्य विभागों का स्थानीय आवश्यकता के अनुसार बेहतर सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नीतेश पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, सांदिपनी विद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोनिया गांधी विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान! बोले— सोनिया गांधी से जुड़े विवाद पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का बयान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इस विवाद पर बयान देते हुए कहा है कि- 'इसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे... केवल हृदय में रखेंगे...'"
    1
    सोनिया गांधी विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान! बोले— 
सोनिया गांधी से जुड़े विवाद पर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का बयान एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने इस विवाद पर बयान देते हुए कहा है कि- 'इसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे... केवल हृदय में रखेंगे...'"
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मामा शिवराज सिंह चौहान ने फिर लाडली बहनों को लखपति बनाने पर दिया जोर *मेरी बहनों, राखी भी आ रही है। यह राखी का कच्चा धागा प्यार का अटूट संबंध होता है।* आदरणीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प था कि देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएँगी। हमने वह संकल्प पूरा कर दिया है। अब 3 करोड़ नहीं, 6 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएँगी। केंद्रीय कृषि मंत्री मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मामा शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही। आज मैं बारां की इस पवित्र धरती से उद्घोषित कर रहा हूँ कि कोई बहन गरीब नहीं रहेगी।
    1
    मामा शिवराज सिंह चौहान ने फिर लाडली बहनों को लखपति बनाने पर दिया जोर
*मेरी बहनों, राखी भी आ रही है। यह राखी का कच्चा धागा प्यार का अटूट संबंध होता है।*
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प था कि देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएँगी। हमने वह संकल्प पूरा कर दिया है। अब 3 करोड़ नहीं, 6 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएँगी।  केंद्रीय कृषि मंत्री मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम मामा शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही।
आज मैं बारां की इस पवित्र धरती से उद्घोषित कर रहा हूँ कि कोई बहन गरीब नहीं रहेगी।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुंभराज में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति ने मनाया 'अखंड भारत संकल्प दिवस', 'वंदे मातरम' के उद्घोष से गूंजा वाल्मीकि मोहल्ला विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, महर्षि वाल्मीकि मोहल्ले में गूंजा 'वंदे मातरम' ​कुंभराज (डिजिटल न्यूज़)। विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी प्रखंड कुंभराज के तत्वावधान में स्थानीय महर्षि श्री वाल्मीकि मोहल्ले में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बहनों द्वारा सामूहिक भारत माता की आरती उतारी गई, वहीं जय श्री महाकाल ताशा पार्टी के ताशों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। ​राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी मातृशक्ति व बहनों ने एक स्वर में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन किया। ​विभाजन की विभीषिका और इतिहास पर मुख्य वक्ता का संबोधन ​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विहिप जिला सह मंत्री सोनू नाथ योगी ने अपने ओजस्वी संबोधन में अखंड भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा: ​"अखंड भारत का भूभाग अत्यंत विशाल था। समय-समय पर अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान और तिब्बत जैसे क्षेत्र भारत से अलग हुए। हम आजादी का पर्व तो मनाते हैं, लेकिन स्वतंत्रता के साथ मिले विभाजन के गहरे दंश और दुख को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।" ​उन्होंने आगे कहा कि 1947 में विभाजन के समय 15% मुस्लिम आबादी के लिए देश का 29% भूभाग दे दिया गया। इस त्रासदी में 20 लाख से अधिक हिंदू विस्थापित हुए और 7 लाख हिंदुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिंदू अत्यंत कष्टप्रद जीवन जीने को मजबूर हैं। ​मंच संचालन व आभार प्रदर्शन ​मंच संचालन: कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड गो रक्षा प्रमुख सुमित मालवीय ने किया। ​आभार व्यक्त: प्रखंड अध्यक्ष दीपक जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी माताओं, बहनों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। ​कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति ​दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति: ममता मालवीय, रानी मालवीय, उर्मिला केवट, नीलू मालवीय, वंदना मालवीय, संजना मालवीय, सोनम केवट, विनीता केवट, अंजलि मालवीय एवं अन्य कई बहनें। ​बजरंग दल एवं व्यवस्थापक: पप्पू मालवीय, विनोद मालवीय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अनिल केवट, सुनील केवट, आकाश मालवीय, जितेन्द्र केवट, अर्जुन मालवीय, ललित केवट सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    कुंभराज में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति ने मनाया 'अखंड भारत संकल्प दिवस', 'वंदे मातरम' के उद्घोष से गूंजा वाल्मीकि मोहल्ला
विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, महर्षि वाल्मीकि मोहल्ले में गूंजा 'वंदे मातरम'
​कुंभराज (डिजिटल न्यूज़)। विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी प्रखंड कुंभराज के तत्वावधान में स्थानीय महर्षि श्री वाल्मीकि मोहल्ले में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बहनों द्वारा सामूहिक भारत माता की आरती उतारी गई, वहीं जय श्री महाकाल ताशा पार्टी के ताशों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
​राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी मातृशक्ति व बहनों ने एक स्वर में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन किया।
​विभाजन की विभीषिका और इतिहास पर मुख्य वक्ता का संबोधन
​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विहिप जिला सह मंत्री सोनू नाथ योगी ने अपने ओजस्वी संबोधन में अखंड भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा:
​"अखंड भारत का भूभाग अत्यंत विशाल था। समय-समय पर अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान और तिब्बत जैसे क्षेत्र भारत से अलग हुए। हम आजादी का पर्व तो मनाते हैं, लेकिन स्वतंत्रता के साथ मिले विभाजन के गहरे दंश और दुख को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।"
​उन्होंने आगे कहा कि 1947 में विभाजन के समय 15% मुस्लिम आबादी के लिए देश का 29% भूभाग दे दिया गया। इस त्रासदी में 20 लाख से अधिक हिंदू विस्थापित हुए और 7 लाख हिंदुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिंदू अत्यंत कष्टप्रद जीवन जीने को मजबूर हैं।
​मंच संचालन व आभार प्रदर्शन
​मंच संचालन: कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड गो रक्षा प्रमुख सुमित मालवीय ने किया। 
​आभार व्यक्त: प्रखंड अध्यक्ष दीपक जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी माताओं, बहनों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। 
​कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
​दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति: ममता मालवीय, रानी मालवीय, उर्मिला केवट, नीलू मालवीय, वंदना मालवीय, संजना मालवीय, सोनम केवट, विनीता केवट, अंजलि मालवीय एवं अन्य कई बहनें।
​बजरंग दल एवं व्यवस्थापक: पप्पू मालवीय, विनोद मालवीय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अनिल केवट, सुनील केवट, आकाश मालवीय, जितेन्द्र केवट, अर्जुन मालवीय, ललित केवट सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_गजेंद्र शिवहरे
    गजेंद्र शिवहरे
    कुंभराज, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना का गोली चलाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप प्रजापति (कुंभकार) ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से चार सगे भाइयों पर गोली दाग दी। गोली लगने से दीपक मोहबे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सतीश जाटव और मुकेश जाटव को गोली लगी है। दोनों को ICU में भर्ती कराया गया है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। तलेन थाना SI धर्मवीर पलईया ने बताया कि मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका बड़ा भाई साथी डॉक्टर सुरेश पिता आत्माराम प्रजापति दोनों 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 103/109 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। घटना पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। गोली चलने की घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले में गोली चलाने की पूरी घटना कैमरे में कैद दिखाई दे रही है। गोली लगने से घायल हुए चारों सगे भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इनमें दीपक मोहबे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव का ICU में उपचार जारी है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    4
    पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत 
पट्टे की जमीन के विवाद में ASI ने चार सगे भाइयों पर दागी गोली, लाइव वीडियो आया सामने, एक की मौत
राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना का गोली चलाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली चलने की घटना दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप प्रजापति (कुंभकार) ने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से चार सगे भाइयों पर गोली दाग दी।
गोली लगने से दीपक मोहबे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सतीश जाटव और मुकेश जाटव को गोली लगी है। दोनों को ICU में भर्ती कराया गया है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।
तलेन थाना SI धर्मवीर पलईया ने बताया कि मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका बड़ा भाई साथी डॉक्टर सुरेश पिता आत्माराम प्रजापति दोनों 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मामले में धारा 103/109 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। घटना पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
गोली चलने की घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले में गोली चलाने की पूरी घटना कैमरे में कैद दिखाई दे रही है। गोली लगने से घायल हुए चारों सगे भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इनमें दीपक मोहबे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव का ICU में उपचार जारी है। संतोष जाटव को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.