कुंभराज में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति ने मनाया 'अखंड भारत संकल्प दिवस', 'वंदे मातरम' के उद्घोष से गूंजा वाल्मीकि मोहल्ला विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, महर्षि वाल्मीकि मोहल्ले में गूंजा 'वंदे मातरम' कुंभराज (डिजिटल न्यूज़)। विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी प्रखंड कुंभराज के तत्वावधान में स्थानीय महर्षि श्री वाल्मीकि मोहल्ले में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बहनों द्वारा सामूहिक भारत माता की आरती उतारी गई, वहीं जय श्री महाकाल ताशा पार्टी के ताशों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी मातृशक्ति व बहनों ने एक स्वर में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन किया। विभाजन की विभीषिका और इतिहास पर मुख्य वक्ता का संबोधन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विहिप जिला सह मंत्री सोनू नाथ योगी ने अपने ओजस्वी संबोधन में अखंड भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा: "अखंड भारत का भूभाग अत्यंत विशाल था। समय-समय पर अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान और तिब्बत जैसे क्षेत्र भारत से अलग हुए। हम आजादी का पर्व तो मनाते हैं, लेकिन स्वतंत्रता के साथ मिले विभाजन के गहरे दंश और दुख को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि 1947 में विभाजन के समय 15% मुस्लिम आबादी के लिए देश का 29% भूभाग दे दिया गया। इस त्रासदी में 20 लाख से अधिक हिंदू विस्थापित हुए और 7 लाख हिंदुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिंदू अत्यंत कष्टप्रद जीवन जीने को मजबूर हैं। मंच संचालन व आभार प्रदर्शन मंच संचालन: कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड गो रक्षा प्रमुख सुमित मालवीय ने किया। आभार व्यक्त: प्रखंड अध्यक्ष दीपक जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी माताओं, बहनों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति: ममता मालवीय, रानी मालवीय, उर्मिला केवट, नीलू मालवीय, वंदना मालवीय, संजना मालवीय, सोनम केवट, विनीता केवट, अंजलि मालवीय एवं अन्य कई बहनें। बजरंग दल एवं व्यवस्थापक: पप्पू मालवीय, विनोद मालवीय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अनिल केवट, सुनील केवट, आकाश मालवीय, जितेन्द्र केवट, अर्जुन मालवीय, ललित केवट सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कुंभराज में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति ने मनाया 'अखंड भारत संकल्प दिवस', 'वंदे मातरम' के उद्घोष से गूंजा वाल्मीकि मोहल्ला विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, महर्षि वाल्मीकि मोहल्ले में गूंजा 'वंदे मातरम' कुंभराज (डिजिटल न्यूज़)। विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी प्रखंड कुंभराज के तत्वावधान में स्थानीय महर्षि श्री वाल्मीकि मोहल्ले में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बहनों द्वारा सामूहिक भारत माता की आरती उतारी गई, वहीं जय श्री महाकाल ताशा पार्टी के ताशों की
गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी मातृशक्ति व बहनों ने एक स्वर में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन किया। विभाजन की विभीषिका और इतिहास पर मुख्य वक्ता का संबोधन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विहिप जिला सह मंत्री सोनू नाथ योगी ने अपने ओजस्वी संबोधन में अखंड भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा: "अखंड भारत का भूभाग अत्यंत विशाल था। समय-समय पर अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान और तिब्बत जैसे क्षेत्र भारत से अलग हुए। हम
आजादी का पर्व तो मनाते हैं, लेकिन स्वतंत्रता के साथ मिले विभाजन के गहरे दंश और दुख को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि 1947 में विभाजन के समय 15% मुस्लिम आबादी के लिए देश का 29% भूभाग दे दिया गया। इस त्रासदी में 20 लाख से अधिक हिंदू विस्थापित हुए और 7 लाख हिंदुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिंदू अत्यंत कष्टप्रद जीवन जीने को मजबूर हैं। मंच संचालन व आभार प्रदर्शन मंच संचालन: कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड गो रक्षा
प्रमुख सुमित मालवीय ने किया। आभार व्यक्त: प्रखंड अध्यक्ष दीपक जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी माताओं, बहनों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति: ममता मालवीय, रानी मालवीय, उर्मिला केवट, नीलू मालवीय, वंदना मालवीय, संजना मालवीय, सोनम केवट, विनीता केवट, अंजलि मालवीय एवं अन्य कई बहनें। बजरंग दल एवं व्यवस्थापक: पप्पू मालवीय, विनोद मालवीय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अनिल केवट, सुनील केवट, आकाश मालवीय, जितेन्द्र केवट, अर्जुन मालवीय, ललित केवट सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- कुंभराज में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति ने मनाया 'अखंड भारत संकल्प दिवस', 'वंदे मातरम' के उद्घोष से गूंजा वाल्मीकि मोहल्ला विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, महर्षि वाल्मीकि मोहल्ले में गूंजा 'वंदे मातरम' कुंभराज (डिजिटल न्यूज़)। विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी प्रखंड कुंभराज के तत्वावधान में स्थानीय महर्षि श्री वाल्मीकि मोहल्ले में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बहनों द्वारा सामूहिक भारत माता की आरती उतारी गई, वहीं जय श्री महाकाल ताशा पार्टी के ताशों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी मातृशक्ति व बहनों ने एक स्वर में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' का गायन किया। विभाजन की विभीषिका और इतिहास पर मुख्य वक्ता का संबोधन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विहिप जिला सह मंत्री सोनू नाथ योगी ने अपने ओजस्वी संबोधन में अखंड भारत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा: "अखंड भारत का भूभाग अत्यंत विशाल था। समय-समय पर अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान और तिब्बत जैसे क्षेत्र भारत से अलग हुए। हम आजादी का पर्व तो मनाते हैं, लेकिन स्वतंत्रता के साथ मिले विभाजन के गहरे दंश और दुख को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि 1947 में विभाजन के समय 15% मुस्लिम आबादी के लिए देश का 29% भूभाग दे दिया गया। इस त्रासदी में 20 लाख से अधिक हिंदू विस्थापित हुए और 7 लाख हिंदुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक हिंदू अत्यंत कष्टप्रद जीवन जीने को मजबूर हैं। मंच संचालन व आभार प्रदर्शन मंच संचालन: कार्यक्रम का सफल संचालन प्रखंड गो रक्षा प्रमुख सुमित मालवीय ने किया। आभार व्यक्त: प्रखंड अध्यक्ष दीपक जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी माताओं, बहनों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति: ममता मालवीय, रानी मालवीय, उर्मिला केवट, नीलू मालवीय, वंदना मालवीय, संजना मालवीय, सोनम केवट, विनीता केवट, अंजलि मालवीय एवं अन्य कई बहनें। बजरंग दल एवं व्यवस्थापक: पप्पू मालवीय, विनोद मालवीय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अनिल केवट, सुनील केवट, आकाश मालवीय, जितेन्द्र केवट, अर्जुन मालवीय, ललित केवट सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।4
- 150 बाइकों का जत्था निकला उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गुना जिले के जनकल्याण खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर नगर के युवाओं द्वारा एक भव्य बाइक यात्रा में शहर के लगभग 300 युवा 150 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए रवाना हुए। यात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर हुआ उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन हेतु गुना से रवाना हुए भक्तो के जत्थे पर पुष्प वर्षा और फूल मालाओं से सभी भक्तों का स्वागत किया1
- baiheda tahsil byavara jila Rajgarh1
- उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी! 🙏 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी! उज्जैन की पावन धरती पर बाबा महाकाल की शाही सवारी धूमधाम से निकली। सवारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बाबा महाकाल ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद दिए। 🙏🚩1
- अटरू में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा अटरू में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा1
- सुठालिया नगर परिषद में सतता.रसूख के दबाव में प्रोटोकॉल का उल्लंघन :-- प्रोटोकॉल तार-तार, निर्वाचित महिला अध्यक्ष के अधिकार पर सांसद 'प्रतिनिधि' का कब्जा ! स्वतंत्रता दिवस झंडा वंदन समारोह का वीडियो वायरल,:--- महिलाअध्यक्ष ने झंडा वंदन के लिए.बढ़ाया हाथ,...सांसद प्रतिनिधि ने खींच दी तिरंगे की डोर;... प्रशासनिक अमला रहा मूकदर्शक ....? {श्याम रानोलिया राजगढ़ }7049220386 सुठालिया नगर परिषद में सतता.रसूख के दबाव में प्रोटोकॉल का उल्लंघन :-- प्रोटोकॉल तार-तार, निर्वाचित महिला अध्यक्ष के अधिकार पर सांसद 'प्रतिनिधि' का कब्जा ! स्वतंत्रता दिवस झंडा वंदन समारोह का वीडियो वायरल,:--- महिलाअध्यक्ष ने झंडा वंदन के लिए.बढ़ाया हाथ,...सांसद प्रतिनिधि ने खींच दी तिरंगे की डोर;... प्रशासनिक अमला रहा मूकदर्शक ....? {श्याम रानोलिया राजगढ़ }7049220386 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजगढ़ जिले की सुठालिया नगर परिषद परिसर में आयोजित मुख्य शासकीय समारोह विवादों के घेरे में आ गया है । समारोह के दौरान गरिमामय ध्वजारोहण के तय प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, इस वीडियो ने न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था बल्कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, विशेषकर महिला नेतृत्व के सम्मान को लेकर गंभीर प्रशासनिक और नैतिक सवाल खड़े कर दिए । "क्या है पूरा घटनाक्रम" ? प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार,मुख्य समारोह के दौरान नगर परिषद की निर्वाचित महिला अध्यक्ष लक्ष्मीबाई लोधी निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ध्वजारोहण के लिए मंच पर आगे बढ़ती हैं । जैसे ही वह राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी को खींचने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाती हैं,ठीक उसी समय पास में मौजूद सांसद प्रतिनिधि अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी नियमों को दरकिनार करते हुए अचानक आगे आते हैं और अध्यक्ष के हाथ बढ़ाने के बावजूद खुद रस्सी खींचकर ध्वजारोहण कर देते हैं । इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे । "नियमों की कसौटी पर उठे गंभीर सवाल".... मध्य प्रदेश शासन के नगरीय निकाय नियमों और गृह विभाग के स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, किसी भी नगर परिषद या नगरीय संस्था के परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण का वैधानिक व सर्वोच्च अधिकार केवल और केवल 'निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष' का होता है । सांसद प्रतिनिधि एक मनोनीत समन्वयकर्ता होता है,जिसके पास किसी भी शासकीय या आधिकारिक समारोह में निर्वाचित अध्यक्ष की जगह मुख्य ध्वजारोहण करने का कोई कानूनी या प्रोटोकॉल संबंधी अधिकार नहीं है । ऐसे में यह सीधे तौर पर पद के दुरुपयोग और नियमों की अनदेखी का मामला प्रतीत हो रहा है। "अधिकारियों की चुप्पी और महिला सशक्तीकरण. का अपमान":---- इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल स्थानीय प्रशासन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र चक्रवर्ती.की भूमिका पर उठ रहे हैं । राष्ट्रीय पर्व के गरिमा मय संचालन की प्राथमिक जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है, मंच पर अध्यक्ष की मौजूदगी और उनके प्रयास के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर भी अधिकारियों द्वारा स्थिति स्पष्ट न करना उनकी प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाता है । सजग नागरिकों का कहना है कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तीकरण और स्थानीय निकायों में महिलाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर एक निर्वाचित महिला अध्यक्ष के अधिकारों का सार्वजनिक रूप से हनन हो रहा है । "जनता और प्रबुद्ध वर्ग मांग रहा जवाब" यह मामला अब केवल एक प्रशासनिक चूक तक सीमित नहीं रह गया है,बल्कि सुठालिया की जनता और नगर परिषद के पार्षदों में इसे लेकर गहरा असंतोष है । नागरिकों का कहना है कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि का स्थान सर्वोच्च होता है,किसी भी मनोनीत व्यक्ति का नहीं, प्रबुद्ध वर्ग ने जिला कलेक्टर (राजगढ़) और नगरीय प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों से इस गंभीर लापरवाही का संज्ञान लेने और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है । अब देखना यह है कि सुठालिया नगर परिषद प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करते हुए सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करता है, या फिर सत्ता और रसूख के दबाव में इस गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है। इनका कहना है:---- अध्यक्ष जी छोटे कद. {ठिगनी} की होने के कारण उनका हाथ नहीं पहुंच रहा था इसलिए पास खड़े संसद /अध्यक्ष प्रतिनिधि ने डोरी सुलझाने का प्रयास किया था...? वीरेंद्र चक्रवर्ती CMO नगर परिषद सुठालिया1
- अशोकनगर के महोली गांव में शिवपुरी के जिला पंचायत सदस्य से मारपीट, वीडियो वायरल अशोकनगर। जिले के महोली गांव में शिवपुरी के जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीराम लोधी के साथ उनके बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियों, विवाद की शुरुआत और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका के बारे में अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है। यदि शिकायत, FIR या पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आता है तो घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।1
- राजगढ़ में ASI ने जमीन विवाद में बरसाईं गोलियां, एक की मौत, तीन घायल; आरोपी ASI गिरफ्तार राजगढ़ में ASI ने जमीन विवाद में बरसाईं गोलियां, एक की मौत, तीन घायल; आरोपी ASI गिरफ्तार । मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के इकलेरा गांव में जमीन विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप कुंभकार पर आरोप है कि उसने जमीन के विवाद को लेकर चार लोगों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपक मोहबे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ASI को गिरफ्तार/हिरासत में ले लिया है। पट्टे की जमीन के प्लॉट को लेकर चल रहा था विवाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया है कि दीपक मोहबे का गांव की ही गुलाबबाई शर्मा से जमीन का सौदा चल रहा था। इसी जमीन को लेकर ASI दिलीप कुंभकार से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घायल पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि जमीन को लेकर पहले से विवाद था और घटना से कुछ दिन पहले धमकी भी दी गई थी। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी चली गोली रविवार दोपहर विवाद बढ़ने के बाद फायरिंग हुई। रिपोर्ट के अनुसार दीपक मोहबे समेत चार लोग गोली लगने से घायल हुए। दीपक को गंभीर हालत में शुजालपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल सतीश जाटव और मुकेश जाटव को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है, जबकि संतोष जाटव को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी सामने आई है। ASI की फायरिंग का वीडियो भी सामने आने का दावा घटना के बाद सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में फायरिंग का वीडियो सामने आने की बात कही गई है। पुलिस इस वीडियो और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को लेकर भी जांच की जा रही है। 2021 से शाजापुर में अटैचमेंट पर था ASI रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप कुंभकार की मूल पदस्थापना उज्जैन जिले में बताई गई है और वह वर्ष 2021 से शाजापुर जिले में अटैचमेंट पर सेवाएं दे रहा था। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मी पर ही फायरिंग के आरोप से उठे सवाल जमीन विवाद में एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना ने पुलिस महकमे को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जमीन विवाद इतना बढ़ा कैसे कि एक पुलिस अधिकारी पर ही गोलियां चलाने का आरोप लगा? मामले में पहले से शिकायत और कथित धमकी के आरोपों की भी जांच महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही फायरिंग की पूरी वजह, घटनाक्रम और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।1