Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kamalakant tiwari
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तामेश्वरनाथ महादेव धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक मंगल की कामना की। इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आत्मशुद्धि, भक्ति और साधना का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और समरसता का संदेश देता है। भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता बनी रहे — यही मेरी मंगलकामना है। उन्होंने तामेश्वरनाथ महादेव धाम में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की उन्नति, विकास तथा जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने जनपद एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य, अहिंसा, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी लोग भगवान शिव के आदर्शों को अपनाकर समाज के उत्थान में योगदान दें। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Post by Kamalakant tiwari1
- महाशिवरात्रि महापर्व* श्री महाकालेश्वर संध्याकाल आरती दर्शन 15-02-2026*🔱🙏💐1
- संत कबीर नगर में यह कोपेश्वर नाथ मंदिर जो की बहुत ही माना जाना मंदिर है।🙏🙏1
- *महाशिवरात्रि पर तामेश्वरनाथ मंदिर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र स्थित तामेश्वरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और मेला स्थल का भ्रमण कर जलाभिषेक के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु और सुरक्षित रहे, इसके लिए भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल के आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला आयोजकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद कर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, पेयजल, भोजन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा मेला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।1
- छोटे भाई ज्ञान दास निषाद की शादी में सभी मित्रों के साथ आनंद लेते हुए ❤️❤️1
- जिलाधिकारी जनपद संतकबीरनगर अलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से महाशिवरात्रि के पर्व पर थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली गयी । महोदय द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया, साथ ही मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की गई । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व मेला प्रबन्धन कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे ।4
- आकाशवनी 16-2-2026 ई0 मित्रों ! आज सोमवार है। आज का दिन भगवान शिव जी को समर्पित माना जाता है। देवाधिदेव महादेव जी के श्री चरणों में प्रणाम करते हुए, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का ध्यान करते हुए आज के दिन चर्या का प्रारंभ करते है🙏। आइए ! प्रकृति का धन्यवाद करते हैं, जिसने हम सब लोगों को आज फिर एक बार नया संसार देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रभु आप की जय हो!!!1