Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाशिवरात्रि महापर्व* श्री महाकालेश्वर संध्याकाल आरती दर्शन 15-02-2026*🔱🙏💐
राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
महाशिवरात्रि महापर्व* श्री महाकालेश्वर संध्याकाल आरती दर्शन 15-02-2026*🔱🙏💐
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आकाशवाणी 15 -2-2026 ई0 ग्राम पंचायत चुनाव! कौन प्रधान कितना कम किया है? आज इसकी होण लगी हुई है । आईए! ! वीडियो के मध्यम से हमें पुरी जानकारी प्राप्त होती है । पूरा वीडियो सुने। सन 1947 से लेकर 2026 के बीच के ग्राम प्रधानों का तुलनात्मक अध्ययन!1
- थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पांडेय द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चौकी शनिचरा बाबू के अंतर्गत मुड़ियारी में स्थित मुंडेश्वर महादेव मंदिर सहित थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिर में दर्शन व निरीक्षण किया गया, जन संवाद भी किया गया और चौकी प्रभारी व कर्मचारियों को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।3
- जंग जीतोगे हौसला बुलंद करके संघर्ष करो किन्तु त्याग दो उन रिश्तों को जो अपना होने का सिर्फ दिखावा करते हैं।1
- भोलेनाथ का गाना2
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत हैसर बाजार में स्थित बाबा हसेश्वर नाथ मंदिर पर रात 3:00 से ही शिव भक्त लगातार जलाभिषेक कर रहे हैं ।अवघणदानी भगवान भोलेनाथ दयालु कृपालु कालों के महाकाल अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं और भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा है। दुकाने सजी हुई है भक्तगढ़ प्रसाद ले रहे हैं और भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं अब तक लगभग लाखों श्रद्धालु ने जलाभिषेक किया।1
- प्रख्यात समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने किया गुड लक ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन____________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 15 फरवरी 2026: करमुआ चौराहे पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत "गुड लक ई-लाइब्रेरी" का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल शिक्षा का है और ऐसी ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राएं इंटरनेट का सकारात्मक उपयोग कर दुनिया की किसी भी भाषा में अध्ययन कर सकते हैं तथा विभिन्न विषयों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लाई गई डिजिटल क्रांति का पूरा लाभ अब स्थानीय विद्यार्थियों को भी मिलेगा। उन्होंने लाइब्रेरी संचालक की इस पहल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बेहतर ढंग से संचालन के लिए आशीर्वाद दिया। लाइब्रेरी संचालक मुमताज अली ने बताया कि "गुड लक ई-लाइब्रेरी" में विद्यार्थियों के लिए डेली न्यूज़ पेपर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही पूरी तरह से एयर कंडीशन हॉल, हाई-स्पीड वाई-फाई, शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र सुरक्षित माहौल में एकाग्र होकर पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बताया कि यहां विद्यार्थियों को बिना किसी व्यवधान के अध्ययन की पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह स्थान विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, जहां वे बेहतर संसाधनों के साथ अपनी तैयारी को नई दिशा दे सकेंगे।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक लाइब्रेरी की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। "गुड लक ई-लाइब्रेरी" के शुरू होने से अब स्थानीय छात्रों को शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर संचालक जाकिर हुसैन, गुड्डू पाल, राज किशोर गुप्ता, कोमल यादव, चंद्रभूषण पांडे, चंद्रप्रकाश पोस्ट मास्टर हरिहरपुर, राणा, वीरेंद्र सभासद, अजय अग्रहरि, केरमुआ प्रधान, ताहिर हुसैन, राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- आकाशवाणी 15 2 2026 ई0 " शिकायत है " !! अतिक्रमण हटाया जाए !! यह क्षेत्र ग्राम पंचायत भगवानपुर है । ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव कानापार में गाटा संख्या 181 G S (बंजर भूमि ) है. यह बंजर भूमि ,जमींदारों की पुस्तैनी भूमि थी। जमींदार ने इस भूमि को गांव वालों को सार्वजनिक कार्यक्रम ,उत्सव ,शादी विवाह, भंडारा ,लंगर चलाने के लिए तथा अन्य प्रकार के सार्वजनिक कामों के लिए आरक्षित छोड़ दिया था। लेकिन वर्तमान समय में इस जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बखौली ,तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर ,उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। शासन प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि गाटा संख्या 181 पर हुए आक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। जिससे कि गांव के सार्वजनिक कार्यक्रम यहां पर हो सके।1
- गोरखनाथ मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी से अभद्रता, मंदिर सुरक्षा SP की वीडियो बाइट आई सामने1