गहमर से पीछा करते आए नाविक ने शेरपुर में रोकीं पशुओं से लदी 2 नावें, 60 पशु मिलने से हड़कंप। गहमर से पीछा करते आए नाविक ने शेरपुर में रोकीं पशुओं से लदी 2 नावें, 60 पशु मिलने से हड़कंप एक नाव में 4 बछड़ों समेत 22 गाय, दूसरी में करीब 40 भैंस; पीछा करने के दौरान आपस में टकराईं दोनों नावें, सूचना पर पहुंची पुलिस गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में गंगा नदी के रास्ते पशुओं को नाव से बिहार ले जाने का मामला सामने आया है। शेरपुर कला मौजा के जलालपुर बड़ी नाव के पास पशुओं से लदी दो नावों को रोके जाने के बाद हड़कंप मच गया। नविको ने करीब 50 किलोमीटर तक पशु तस्करों का पीछा किया और उसे पकड़वाने में कामयाब हो गए,दोनों नावों पर कुल करीब 60 पशु बताए जा रहे हैं। इनमें एक नाव पर चार बछड़ों समेत 22 गाय और दूसरी नाव पर करीब 40 भैंस होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गहमर की तरफ से गंगा के रास्ते ये दोनों नावें आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान गंगा में नाव चलाने वाले एक स्थानीय नाविक की नजर पशुओं से भरी नावों पर पड़ी। नाविक ने अपनी नाव से उनका पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए जब नावें शेरपुर की तरफ पहुंचीं, तो इसी दौरान दोनों नावों के आपस में टकराने की भी बात सामने आई है। इसके बाद नाविक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही शेरपुर चौकी प्रभारी विपिन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों नावों तथा उनमें मौजूद पशुओं के संबंध में जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नावों की आवाजाही रात करीब 11 बजे से सुबह 2 बजे तक हुई। प्रारंभिक जानकारी में पशुओं को गंगा के रास्ते बिहार के चौसा ले जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पशुओं को कहां से लाया गया था, नावों पर कौन लोग सवार थे और उन्हें किसके सुपुर्द किया जाना था, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पशुओं से लदी नावों की आवाजाही को लेकर पहले भी पुलिस को सूचना दी जाती रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद खबर में आगे की जानकारी जोड़ी जाएगी। इस मामले को लेकर के एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि थाना भांवरकोल को एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि एक नाव से 60 गौ बरामद हुए हैं, जिसे स्थानीय गौशाला में रखवाने की व्यवस्था की जा रही है इसके अलावा उन्होंने बताया कि गौ तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं लेकिन इस दौरान नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गहमर से पीछा करते आए नाविक ने शेरपुर में रोकीं पशुओं से लदी 2 नावें, 60 पशु मिलने से हड़कंप। गहमर से पीछा करते आए नाविक ने शेरपुर में रोकीं पशुओं से लदी 2 नावें, 60 पशु मिलने से हड़कंप एक नाव में 4 बछड़ों समेत 22 गाय, दूसरी में करीब 40 भैंस; पीछा करने के दौरान आपस में टकराईं दोनों नावें, सूचना पर पहुंची पुलिस गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में गंगा नदी के रास्ते पशुओं को नाव से बिहार ले जाने का मामला सामने आया है। शेरपुर कला मौजा के जलालपुर बड़ी नाव के पास पशुओं से लदी दो नावों को रोके जाने के बाद हड़कंप मच गया। नविको ने करीब 50
किलोमीटर तक पशु तस्करों का पीछा किया और उसे पकड़वाने में कामयाब हो गए,दोनों नावों पर कुल करीब 60 पशु बताए जा रहे हैं। इनमें एक नाव पर चार बछड़ों समेत 22 गाय और दूसरी नाव पर करीब 40 भैंस होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गहमर की तरफ से गंगा के रास्ते ये दोनों नावें आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान गंगा में नाव चलाने वाले एक स्थानीय नाविक की नजर पशुओं से भरी नावों पर पड़ी। नाविक ने अपनी नाव से उनका पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए जब नावें शेरपुर की तरफ पहुंचीं, तो इसी दौरान दोनों नावों के आपस में टकराने की भी
बात सामने आई है। इसके बाद नाविक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही शेरपुर चौकी प्रभारी विपिन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों नावों तथा उनमें मौजूद पशुओं के संबंध में जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नावों की आवाजाही रात करीब 11 बजे से सुबह 2 बजे तक हुई। प्रारंभिक जानकारी में पशुओं को गंगा के रास्ते बिहार के चौसा ले जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पशुओं को कहां से लाया गया था, नावों पर कौन लोग सवार थे और उन्हें किसके सुपुर्द किया जाना था, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पशुओं से लदी नावों की
आवाजाही को लेकर पहले भी पुलिस को सूचना दी जाती रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद खबर में आगे की जानकारी जोड़ी जाएगी। इस मामले को लेकर के एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि थाना भांवरकोल को एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि एक नाव से 60 गौ बरामद हुए हैं, जिसे स्थानीय गौशाला में रखवाने की व्यवस्था की जा रही है इसके अलावा उन्होंने बताया कि गौ तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं लेकिन इस दौरान नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- हमारे यहां ऐसे ही नाली में कचरा जमा रहते हैं हमारी आवाज कोई सुनने वाला नहीं है हमारे यहां ऐसे ही नाली में कचरा जमादार रहते हैं1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898 गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- चंदौली सकलडीहा तहसील पर सुपरमार्केट दुकान का फीता काटकर किया उद्घाटन विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव1
- चन्दौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरईगांव का पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने निरीक्षण किया,दवाईयां व सुविधाएं नदारद, पंखा व समरसेबल चोरी सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तो कई खामियां व कमियां सामने आयीं। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में न तो दवाईयां मिलती है और ना ही यहां डाक्टर मिलते हैं। ऐसे में उन्हें दवा-ईलाज के दूसरे स्थान जाना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर तैनात चिकित्सक 09ः06 बजे पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अस्पताल की सुविधाओं को लेकर चिकित्सक से जवाब-तलब किया, जिनका समुचित जवाब चिकित्सक नहीं दे पाए। उक्त अस्पताल में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि वहां लगे पंखें व समरसेबल चोरी हो गए। अस्पताल परिसर में घास-फूंस इतने बढ़ गए हैं कि विषैले जंतुओं का खौफ हमेशा हुआ है। बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने के कारण अस्पताल में अराजकत तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी रात के समय अस्पताल नहीं रुकते। जिस कारण रात के वक्त चिकित्सा सेवाओं के निजी अस्पतालों की शरण में जाना पड़ता है। तमाम समस्याओं व ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सीएमओ से टेलीफोनिक वार्ता की और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव की समस्याओं व अव्यवस्था से अवगत कराया। कहा कि इन तमाम समस्याओं का निस्तारण करते हुए अस्पताल पर ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। साथ ही अस्पताल में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। क्योंकि करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल में चिकित्सक व कर्मचारी आवास बनाया गया है। इस पर सीएमओ ने 15 दिनों के अंदर समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। चेताया कि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन होगा।4
- झारखंड के रांची विधानसभा घेरने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज पेपर लीक होने पर रांची विधानसभा को घेरने जा रहे छात्रों पर बहुत बेरहमी से पुलिस प्रशासन ने सभी छात्रों पर लाठीचार्ज कर रोड पर जाम हटाया गया छात्रों का कहना है कि इन्साफ मांगने पर लाठियां बरसाई गई किसी का पांव व हाथ तोङे गये और आंदोलन के दौरान रात में लाईट भी काटकर अंधेरे में बेरहमी से पीटने का काम किया गया अभी तक सरकार शिक्षामंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई क्या इन्साफ मिलेगा।1
- "विधायक जी की मदद से बच्चे नौकरी में..." MLA Umashankar Singh श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भावुक हुए लोग! #BalliaNews UmashankarSingh Mukesh Singh Prince Yukesh Singh Prince Yukesh Singh #UPPolitics #Ballia #TributeProgram1
- कमालपुर बिजली मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़,तीन लाख जमा हुए,19 उपभोक्ताओं का बिल संशोधित हुआ बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अंकुर कुशवाहा, मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।2
- चंदौली शहीद स्मारक को भगवा रंग में न रंगा जाय -कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी1
- जनपद मऊ के रानीपुर में स्कूल बस पलटने से 20-25 छात्र घायल ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर मऊ । जनपद मऊ के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत दौलसेपुर गांव के पास बुधवार को एक स्कूल बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 20 से 25 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बस के दरवाजे जाम होने के कारण ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जनपद मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "बस के पलटने से लगभग 20 से 25 छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है। एक अन्य सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 13 वर्षीय रिया यादव एवं 6 वर्षीय सृष्टि राजभर को चोटें लगी हैं जिनका स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस इस बात की तस्दीक भी कर रही है कि बस में कुल कितने छात्र सवार थे। प्रशासन की ओर से घायल छात्रों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "संभागीय परिवहन विभाग के साथ मिलकर ऐसे स्कूलों की जांच कराई जाएगी जहां मानक के विपरीत स्कूल वाहन चलाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हादसे के बाद से दौलसेपुर और आसपास के क्षेत्र में अभिभावकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों की जांच नियमित रूप से की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1