कमालपुर बिजली मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़,तीन लाख जमा हुए,19 उपभोक्ताओं का बिल संशोधित हुआ बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अंकुर कुशवाहा, मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
कमालपुर बिजली मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़,तीन लाख जमा हुए,19 उपभोक्ताओं का बिल संशोधित हुआ बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं
का समाधान किया जाएगा।कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अंकुर कुशवाहा, मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
- पहली बार राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् से शुरू हुई लोकसभा की कार्रवाई । पीठासीन अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी के कार्यकाम में पहली बार वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत की गुंज सत्तापक्ष और बिपक्ष ने मिलकर शांति पूर्वक गाया जय हिन्द।1
- चंदौली सकलडीहा तहसील पर सुपरमार्केट दुकान का फीता काटकर किया उद्घाटन विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव1
- चन्दौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरईगांव का पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने निरीक्षण किया,दवाईयां व सुविधाएं नदारद, पंखा व समरसेबल चोरी सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तो कई खामियां व कमियां सामने आयीं। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में न तो दवाईयां मिलती है और ना ही यहां डाक्टर मिलते हैं। ऐसे में उन्हें दवा-ईलाज के दूसरे स्थान जाना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर तैनात चिकित्सक 09ः06 बजे पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अस्पताल की सुविधाओं को लेकर चिकित्सक से जवाब-तलब किया, जिनका समुचित जवाब चिकित्सक नहीं दे पाए। उक्त अस्पताल में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि वहां लगे पंखें व समरसेबल चोरी हो गए। अस्पताल परिसर में घास-फूंस इतने बढ़ गए हैं कि विषैले जंतुओं का खौफ हमेशा हुआ है। बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने के कारण अस्पताल में अराजकत तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी रात के समय अस्पताल नहीं रुकते। जिस कारण रात के वक्त चिकित्सा सेवाओं के निजी अस्पतालों की शरण में जाना पड़ता है। तमाम समस्याओं व ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सीएमओ से टेलीफोनिक वार्ता की और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव की समस्याओं व अव्यवस्था से अवगत कराया। कहा कि इन तमाम समस्याओं का निस्तारण करते हुए अस्पताल पर ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। साथ ही अस्पताल में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। क्योंकि करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल में चिकित्सक व कर्मचारी आवास बनाया गया है। इस पर सीएमओ ने 15 दिनों के अंदर समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। चेताया कि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन होगा।4
- केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय में फर्जी भर्ती और वित्तीय अनियमितता का आरोप वाराणसी के चोलापुर स्थित केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितता और फर्जी भर्ती के घोटाले का मामला सामने आया है। पेश है रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- वाराणसी: सावन में मीट-मछली बेचने पर नगर निगम सख्त, ₹5000 जुर्माना आप देख रहे हैं न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। सावन के पवित्र महीने में धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम वाराणसी ने सख्त रुख अपनाया है। नगर में मीट, मछली और मुर्गे की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की पशु विभाग और प्रवर्तन टीम ने शहर के संवेदनशील इलाकों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेवड़ी तालाब,शिवाला मछली मंडी,चौकाघाट, नदेसर,आँधरा पुल,पितरकुंडा और लल्लापुरा में चेकिंग की गई।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से ₹5,000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके से 2 किलो 450 ग्राम मांस भी जब्त किया गया।पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.विजय अमृतराज ने चेतावनी दी कि सावन में दोबारा बिक्री करते पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी शहर के सभी वार्डों और बाजारों में ऐसा औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।1
- वाराणसी के मलदहिया चौराहे का मामला; खुफिया एजेंसियों ने भी की पूछताछ, तेज आवाज वाले साइलेंसर के चलते बाइक सीज सोशल मीडिया पर 'रील' का भूत: बुर्का पहनकर घूम रहे थे 12वीं के दो छात्र, पुलिस ने पकड़ा तो खुला प्रैंक का सच! वाराणसी: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने का खुमार किस कदर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसकी बानगी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में देखने को मिली। मलदहिया चौराहे पर बुर्का पहनकर प्रैंक रील बनाने निकले कक्षा 12 के दो छात्रों को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और भीड़ की स्थिति बन गई, लेकिन पूछताछ में सच सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्या है पूरा मामला? सिगरा थाना पुलिस मलदहिया चौराहे पर शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक यामाहा बाइक (UP 65 FF 0716) पर सवार दो युवक गुजरते दिखाई दिए। बाइक पर पीछे बैठा युवक काले रंग का नकाब (बुर्का) पहने हुआ था और आंखों पर चश्मा लगा रखा था। संदिग्ध हुलिया देखकर पुलिस ने तुरंत बाइक रुकवा ली। बुर्के में युवक को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में निकला 'रील' कनेक्शन थाने लाकर जब गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों युवक कोई अपराधी नहीं, बल्कि स्कूली छात्र हैं: आसाद अंसारी (निवासी: एसआरएसएम स्कूल के सामने, थाना शिवपुर) मिजान अहमद / इरशाद अहमद (निवासी: औरंगाबाद लहानपुरा, थाना लक्सा) दोनों युवकों ने बताया कि वे कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं और प्रैंक (मजाकिया) रील व वीडियो शूटिंग करने के लिए इमलिया घाट जा रहे थे। खुफिया एजेंसियां भी रहीं सतर्क, परिजनों को बुलाया गया संवेदनशील मामला होने के कारण एसीपी चेतगंज और इंटेलिजेंस (LIU) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनों छात्रों से काफी देर तक पूछताछ की। जांच के दौरान छात्रों के पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। हालांकि, बाइक में मॉडिफाइड (तेज आवाज वाला) साइलेंसर लगा होने के कारण वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की जा रही है।1
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं एसडीएम आकांक्षा सिंह, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टांडा, सरौली, महमदपुर, जमालपुर, शेरपुर सरैया सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर गंगा किनारे की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल जलस्तर अधिक नहीं बढ़ा है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासनिक अमला लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करता रहे। इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ला, लेखपाल प्रवीण सिंह, बृजेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, चंदन यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- कमालपुर बिजली मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़,तीन लाख जमा हुए,19 उपभोक्ताओं का बिल संशोधित हुआ बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अंकुर कुशवाहा, मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।2