Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dheeraj Kumar Singh was honored after receiving five-day training at the Teacher Training Center. Samastipur singhiya
Janta Star News
Dheeraj Kumar Singh was honored after receiving five-day training at the Teacher Training Center. Samastipur singhiya
More news from बिहार and nearby areas
- जसम बिहार का 7वां राज्य सम्मेलन समस्तीपुर कालेज में शुरू. जन संस्कृति मंच (जसम) का 7वां बिहार राज्य सम्मेलन, शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शहीद गीत के साथ समस्तीपुर कालेज सभागार में शुरू हुआ।1
- महथौर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में करीब 10 साल से अली हसन के घर से मंदिर जाने वाला रास्ता कीचड़ और पानी से भरा रहने की शिकायत सामने आई है। कई बार शिकायत के बाद BDO प्रीति कुमारी जी को मौके पर बुलाया गया और स्थानीय लोगों ने पूरी समस्या उनके सामने रखी। सवाल यह है कि 10 साल से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं हुआ? BDO मैडम का मौके पर आकर लोगों की समस्या सुनना अच्छी बात है और इसके लिए धन्यवाद। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन सवाल अभी भी यही है—आखिर कब तक? मुखिया और पंचायत समिति की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है। पंचायत में लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान समय पर होना चाहिए। यह सिर्फ एक वीडियो है, इसे TRAILER समझिए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और कई सवालों के साथ अगला वीडियो जल्द आएगा। 🎥 जनता की समस्या, जनता की आवाज। ✊ #Mahthaur #Ward1 #MahthaurPanchayat #Tardih #Darbhanga JalJamav GroundReport JanKiAwaaz KishoreCreation1
- समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ” हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था। समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है। व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है। FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ। समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ” हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था। समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है। व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है। FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ।1
- वायरल वीडियो से सामने आया नाबालिग से अभद्रता का मामला, 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध के पास एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी। एसपी के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम सोशल मीडिया निगरानी के दौरान पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया। वीडियो में 3-4 लोग एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो का तकनीकी सत्यापन कराया। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने घटनास्थल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध के पास सड़क के रूप में की। पुलिस के अनुसार, घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है और वीडियो में दिखाई दे रही पीड़िता प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हो रही है। पीड़िता की तत्काल पहचान नहीं होने के कारण पुलिस पदाधिकारी के बयान पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों की पहचान कर ली और सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी जगतसिंहपुर और एक बिजौलिया गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है। वहीं, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला कोई भी फोटो, वीडियो या अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर साझा या प्रसारित न करें।1
- साइक्लोन अर्नब से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दे सरकार - आलोक कुमार मेहता उजियारपुर (समस्तीपुर), 27 सितम्बर 2026। उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री, बिहार सरकार आलोक कुमार मेहता , "साइक्लोन अर्नब के कारण पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवा, आंधी और बारिश हो रही है। इससे किसानों की खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जी की फसल को भारी क्षति पहुंची है। खेतों में जलजमाव से फसलें बर्बाद हो रही हैं। सरकार से मांग है कि साइक्लोन अरनव से हुई फसल क्षति का शीघ्र आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।" आलोक कुमार मेहता विधायक, उजियारपुर सह पूर्व मंत्री, बिहार सरकार1
- इथेनॉल/ E 20 से गाड़ियों का एवरेज बढ़ा है… वाहनों में कोई दिक़्क़त नहीं है नितिन गडकरी बोले देखिये vidio1
- समस्तीपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, चुनाव आचार संहिता के कारण किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं करके कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर कार्यक्रम किया गया।1
- दरभंगा स्नातक सीट से शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर निर्दलीय उतरेंगे मैदान में, अक्टूबर के पहले सप्ताह में करेंगे नामांकन दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। समस्तीपुर के शिक्षाविद डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने अक्टूबर के पहले सप्ताह में नामांकन दाखिल करने की तैयारी की बात कही है। डॉ. रंजन के मुताबिक, वह पिछले करीब दो वर्षों से चुनाव की तैयारी के साथ दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया है। उनके प्रमुख मुद्दों में उच्च शिक्षा का विस्तार, कॉलेजों में PG की पढ़ाई, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधन, खेल सुविधाएं तथा नियमित पढ़ाई शामिल हैं। वहीं, छात्रों के लिए लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार और कौशल विकास के अवसरों को मजबूत करने की बात भी डॉ. रंजन ने कही है। डॉ. रंजन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस करीब 40 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, जबकि वह स्वयं लगभग 15 वर्षों से संस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो शिक्षा, रोजगार, शिक्षक और समाज की शैक्षणिक जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे। गौरतलब है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी और 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। डॉ. धर्मांश रंजन के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है। शिक्षा, रोजगार और स्नातकों से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।1
- 🚨 25 दिन से नाबालिग बच्ची लापता, अब तक नहीं मिला सुराग! परिजनों का दावा—₹2 लाख फिरौती की मांग, अनहोनी की आशंका से परिवार बेहाल। 🙏 पुलिस से बच्ची की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार। 🚨 25 दिन से नाबालिग बच्ची लापता, अब तक नहीं मिला सुराग! परिजनों का दावा—₹2 लाख फिरौती की मांग, अनहोनी की आशंका से परिवार बेहाल। 🙏 पुलिस से बच्ची की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार।1